Responsive Scrollable Menu

IND W vs AUS W: तीसरे T20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराया, सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के साथ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में भारतीय महिला टीम ने 17 रनों से जीत दर्ज कर ली है. इसी के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की इस सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज कर ली है. मुकाबले की बात करें, तो एडिलेड ओवल में खेले गए तीसरहे मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया, जिसके जवाब में कंगारू टीम 159 रन ही बना सकी और भारत ने 17 रन से मैच जीत लिया.

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराया

टीम इंडिया के दिए 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. पहला विकेट जॉर्जिया वोल के रूप में गिरा, जो सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गईं. बेथ मूनी 6, एलिसा पैरी 1 और फोबे लिचफील्ड 26 रन बनाकर ही चलती बनीं.

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी पारी एश्ले गार्डनर ने खेली, जो 45 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुईं. गार्डनर ने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज भारत की सधी हुई गेंदबाजी के सामने क्रीज पर ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी और ऑस्ट्रेलिया 159 रन ही बना सकी. नतीजन, भारत ने 17 रन से मैच को जीत लिया.

भारत ने बनाए थे 176 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और 177 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था. भारत की ओर से दूसरे विकेट के लिए स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिक्स के बीच 140 रनों का पार्टनरशिप हुई थी. भारत के लिए सबसे बड़ी पारी स्मृति ने खेली थी, जो 82 (55) और जेमिमा 59(46) रन की पारी खेलकर आउट हुईं. वहीं, जेजिमा ने 59 रनों की अहम पारी खेली, जिससे भारतीय टीम 176 के स्कोर तक पहुंच पाई थी.

2-1 से भारत ने जीत ली सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई. सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने जीता था, दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की. वहीं, तीसरे मुकाबले में एक बार फिर टीम इंडिया ने जीत दर्ज की और सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया.

ये भी पढ़ें: IND-W vs AUS-W: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, विराट कोहली के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया ये खास रिकॉर्ड

Continue reading on the app

Apple CarPlay अपडेट... यूजर अपनी कार स्क्रीन पर देख पाएंगे वीडियो, ऐसे मिलेगा फीचर का फायदा

कारों में मिलने वाले इन्फोटेनमेंट सिस्टम के लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल, एपल (Apple) के लेटेस्ट iOS पब्लिक बीटा में कारप्ले (CarPlay) के लिए वीडियो प्लेबैक सपोर्ट दिया गया है, जिससे यूजर्स शायद एपल TV कंटेंट को सीधे अपनी कार के इंफोटेनमेंट स्क्रीन पर स्ट्रीम कर पाएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

UPSC ने निकाली 349 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट 12 मार्च तक करें आवेदन, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सेंट्रल आर्मड पुलिस फोर्सेस असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in या https://upsconline.nic.in/ पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को पात्रता, चयन प्रक्रिया और वैकेंसी से संबंधित सटीक जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए … Sat, 21 Feb 2026 20:02:11 GMT

  Videos
See all

AI की रेस में भारतीयों का डेटा कितना सुरक्षित? [How safe is the data of Indians in the race for AI?] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T14:43:03+00:00

Breaking News: Pakistan Vs New Zealand का मैच बारिश के चलते शुरू नहीं हुआ | T20 World Cup 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T14:45:07+00:00

Delhi Terror Alert: Chandni Chowk समेत राजधानी दिल्ली के कई मंदिरों में बढ़ाई गई सुरक्षा #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T14:40:00+00:00

AI Summit Protest: AI समिट हंगामे को कांग्रेस क्यों कर रही Protest ? | Rahul Gandhi | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T14:39:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers