Responsive Scrollable Menu

आज पापांकुशा एकादशी पर जानें पूजा विधि, पारण मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी 2026 का व्रत 22 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि, व्रत कथा का महत्व, एकादशी तिथि, पारण का शुभ समय और इस दिन दान-पुण्य करने से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं.

The post आज पापांकुशा एकादशी पर जानें पूजा विधि, पारण मुहूर्त और धार्मिक महत्व appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

प्रियंका गांधी के बेटे की तस्वीरें प्रदर्शनी से हटाई गईं:इनमें रेहान वाड्रा की खींची 70 से ज्यादा फोटो; कहा- तिरंगे की तस्वीर नहीं हटाऊंगा

दिल्ली में बीकानेर हाउस ने प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान की हालिया दिल्ली प्रदर्शनों वाली कई फोटो प्रदर्शनी में से हटा दी हैं। यह कदम उनकी प्रदर्शनी शुरू होने से कुछ घंटे पहले उठाया गया। इस मामले में बीकानेर हाउस की तरफ से कोई बयान हीं आया है। रेहान की सोलो एग्जिबिशन का नाम ‘नो आइडिया इज फाइनल’ है। इसका प्रीव्यू बुधवार को हुआ और यह गुरुवार से दर्शकों के लिए खुलेगी। इसमें पहले 100 से ज्यादा तस्वीरें थीं, लेकिन अब करीब 40 बची हैं। रेहान की खींची हुई 70 से ज्यादा फोटो हटाई गईं हैं। इस पर रेहान ने कहा कि राजनीतिक माहौल का हवाला देकर फोटो हटाई गई हैं। लेकिन वह तिरंगे के फोटो नहीं हटाएंगे। वहीं, प्रियंका गांधी ने कहा कि अब लोकतंत्र नहीं रह गया है। आज देश में युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। रेहान बोले- प्रदर्शनी का लेआउट मैनेजमेंट को पहले ही बताया था उन्होंने बुधवार को बताया कि उन्हें दोपहर 3:30 बजे कहा गया था कि शाम 5 बजे तक फोटो नहीं हटाईं तो प्रदर्शनी रद्द कर दी जाएगी। रेहान के मुताबिक, प्रशासन ने मौजूदा राजनीतिक माहौल का हवाला देकर प्रदर्शनों से जुड़ी तस्वीरों पर आपत्ति जताई। जबकि प्रदर्शनी का प्रस्ताव और लेआउट पहले ही प्रबंधन को दिया गया था। रेहान ने कहा- तस्वीरें पिछले 6 महीनों के प्रदर्शनों का दस्तावेज थीं और उनमें कोई राजनीतिक संदेश नहीं था। कलाकारों के काम को सेंसर किया जा रहा है। मुझे नहीं पता कि वे किससे डरे हुए हैं और तिरंगा की फोटो तक हटाने की हद तक चले गए। लेकिन मैं तिरंगे के फोटो नहीं हटाऊंगा। प्रदर्शनी रविवार तक तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी। प्रियंका बोलीं- आज उसकी, कल किसी और की बारी रेहान की मां प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस कदम को हास्यास्पद बताया। उन्होंने इसे देशभर के युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश कहा। प्रियंका ने कहा- उसकी तस्वीरें प्रदर्शनों की थीं। उनमें कोई टिप्पणी नहीं थी। किसी के खिलाफ अपमानजनक बात नहीं थी। वे केवल प्रदर्शन का दृश्य दस्तावेज थीं। रेहान वाड्रा ने दिल्ली के विरोध प्रदर्शनों की फोटो खींचीं, राहुल गांधी भी नजर आए रेहान वाड्रा की फोटो सीरीज में दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों के दृश्य दर्ज हैं। तस्वीरों में पुलिसकर्मियों द्वारा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने और प्रदर्शन के दौरान बने तनावपूर्ण माहौल को दिखाया गया है। एक तस्वीर में राहुल गांधी भी प्रदर्शनकारियों के बीच नजर आ रहे हैं। ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में हुए थे। विपक्षी दलों ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाते हुए SIR के बदलाव वापस लेने की मांग की थी। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… राहुल बोले- RSS महिलाओं को पुरुषों की संपत्ति मानता है, मेरा भरोसा शिव-शक्ति में राहुल गांधी ने मंगलवार को RSS को पुरुषों का, संविधान विरोधी पंथ बताया। X पर पोस्ट में राहुल ने कहा कि RSS का मानना है कि महिलाएं पुरुषों की संपत्ति हैं। मैं शिव-शक्ति में भरोसा करता हूं। इसलिए उनके खिलाफ लड़ने में मुझे इतनी खुशी मिलती है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

AFG vs BAN: बांग्लादेश को 7 विकेट से पीटकर त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे से होगा मुकाबला

त्रिकोणीय सीरीज के तीसरे मैच में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया. सीरीज में बांग्लादेश की यह बैक टू बैक दूसरी हार है. इस हार के साथ बांग्लादेश की टीम अब फाइनल की रेस से बाहर चुकी है. वहीं त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान में होगी. Thu, 22 Oct 2026 08:51:23 +0530

  Videos
See all

Maharashtra: वाशिम में पथराव के बाद पुलिस का पहरा #shorts #latest #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-22T03:24:57+00:00

Maharashtra: पथराव के बाद वाशिम में सुरक्षा बढ़ाई गई #security #shorts #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-22T03:30:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers