Responsive Scrollable Menu

हिमाचल CM सुक्खू की तबीयत बिगड़ी:इलाज के लिए दिल्ली एम्स पहुंचे, टेस्ट कराने के बाद हिमाचल सदन लौटें

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली में बीमार पड़ गए। वह दिन में करीब 12 बजे उपचार के लिए AIIMS दिल्ली पहुंचे। टेस्ट कराने के बाद सीएम सुक्खुू वापस हिमाचल सदन लौट आए हैं। अब उनका स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है। हालांकि, सीएम के स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल बुलेटिन का अभी इंतजार है। सूचना के अनुसार सीएम सुक्खू के पेट में सुबह के वक्त अचानक दर्द उठा। जैसे ही दर्द तेज हुआ तो वह सीएम अस्पताल पहुंचे, जहां उनका उपचार शुरू हुआ और टेस्ट करवाए गए। सूत्रों के अनुसार- सीएम के सभी टेस्ट ठीक बताए जा रहे हैं। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। पैंक्रियाज और पेट में इन्फेक्शन की समस्या से जूझ रहे सीएम सुक्खू काफी समय से पैंक्रियाज और पेट में इन्फेक्शन की समस्या से जूझ रहे हैं। सीएम 2 बार आईजीएमसी शिमला और एक बार एम्स दिल्ली में इलाज करवा चुके हैं। डॉक्टरों ने सीएम को आराम करने की सलाह दी है। अब वह हिमाचल सदन में आराम कर रहे हैं। हाईकमान के साथ मीटिंग में शामिल होने दिल्ली गए थे सीएम बता दें कि सीएम सुक्खू कांग्रेस हाईकमान के साथ बीते कल रखी गई मीटिंग में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे। सीएम शुक्रवार सुबह शिमला से पहले श्रीनगर गए। शाम के वक्त वह श्रीनगर से सीधे दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में 5 बजे के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ एक मीटिंग में शामिल हुए। इसमें रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद करने, हिमाचल कांग्रेस संगठन और सेब पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने को लेकर चर्चा की गई। आज सुबह उनका केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कांग्रेस हाईकमान से मिलने का प्रोग्राम था।

Continue reading on the app

अंतरराष्ट्रीय मंच पर कपड़े उतारकर 'नागिन डांस' करना कांग्रेस की हताशा का प्रमाण: तरुण चुघ

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। इंडिया एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि जब भी भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छूता है, कांग्रेस शोकगीत गाने लगती है और देश की उपलब्धियों को बदनाम करने की कोशिश करती है।

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया का साउथ अफ्रीकी खेमे में खौफ, भिड़ंत से पहल कोच का माइंडगेम, बोले- दबाव में भारत

Shukri Conrad statement on india: शुक्री कॉनराड ने अभ्यास सत्र के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'दोनों टीमों पर दबाव है, लेकिन मौजूदा चैंपियन होने के नाते भारत इसे ज्यादा महसूस करेगा. दक्षिण अफ्रीका दबाव को अपनाएगा और उसका फायदा उठाएगा, न कि उससे घबराएगा.' भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 की टक्कर 22 फरवरी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है. Sat, 21 Feb 2026 20:40:35 +0530

  Videos
See all

Amit Shah Slams Congress: Assam के मंच से शाह ने घुसपैठियों पर कह दी ये बड़ी बात ! | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T15:05:17+00:00

Ye Bharat Ki Baat Hai LIVE: जेल जाएंगे Rahul Gandhi? | BJP Protest | Congress | Avimukteshwaranand #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T15:07:23+00:00

क्या लिक्विड बैटरी लिथियम का बेहतर विकल्प है?[Liquid batteries – an alternative to lithium?] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T15:08:03+00:00

Terrorist attack alert in Delhi: दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, बड़े हमले की तैयारी #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T15:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers