'ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में हराना खास एहसास', जीत के बाद बोलीं स्मृति मंधाना
एडिलेड, 21 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराया। स्मृति मंधाना टीम की जीत की सूत्रधार रहीं और उन्होंने 82 रनों की शानदार पारी खेली। जीत के बाद मंधाना ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में हराना एक खास एहसास है।
JEE Main 2026: 27 फरवरी से खुलेगी सेशन 2 की करेक्शन विंडो, जानें किन डिटेल्स में कर सकेंगे बदलाव
JEE Main 2026 Correction Window: इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026 के दूसरे सत्र में शामिल होने वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो (Correction Window) खोलने की तारीखों का एलान कर दिया है। यह उन अभ्यर्थियों के लिए आखिरी मौका होगा जिन्होंने आवेदन करते समय कोई गलती कर दी थी।
करेक्शन विंडो की समय सीमा और जरूरी निर्देश
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, जेईई मेन 2026 सत्र 2 के लिए आवेदन सुधार की प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 28 फरवरी 2026 की रात 11:50 बजे तक अपने फॉर्म में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।
यह अवसर उन सभी छात्रों को दिया गया है जिन्होंने केवल सत्र 2 के लिए आवेदन किया है, साथ ही उन छात्रों को भी जिन्होंने सत्र 1 और सत्र 2 दोनों के लिए पंजीकरण कराया है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि इस समय सीमा के बाद किसी भी परिस्थिति में सुधार का कोई दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।
पुराने उम्मीदवारों के लिए सुधार के विकल्प
वे छात्र जिन्होंने सत्र 1 (अक्टूबर-नवंबर 2025) के दौरान पंजीकरण कराया था और अब सत्र 2 के लिए भी आवेदन किया है, वे कुछ चुनिंदा जानकारियों में बदलाव कर सकते हैं। इनमें प्रश्न पत्र का माध्यम (Medium), राज्य पात्रता कोड (State Code of Eligibility), परीक्षा के शहर, शैक्षणिक योग्यता (10वीं और 12वीं की जानकारी), जेंडर, कैटेगरी और कोर्स (पेपर) शामिल हैं।
जिन छात्रों ने आधार के बजाय किसी अन्य पहचान पत्र से पंजीकरण किया था, वे अपनी पहचान संबंधी विवरण भी बदल सकते हैं। ध्यान रहे कि कुछ बदलावों के लिए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।
नए उम्मीदवारों के लिए नियम और पाबंदियां
जिन अभ्यर्थियों ने पहली बार केवल सत्र 2 (फरवरी 2026) के लिए आवेदन किया है, उनके लिए नियम थोड़े अलग हैं। ये छात्र अपना मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, स्थाई और वर्तमान पता, इमरजेंसी कांटेक्ट डिटेल्स और अपलोड की गई फोटो में कोई बदलाव नहीं कर पाएंगे।
नाम में सुधार के लिए भी कड़े नियम हैं; छात्र अपने नाम, पिता के नाम या माता के नाम में से किसी 'एक' को ही एडिट कर सकते हैं। हालांकि, वे अपनी जन्मतिथि, जेंडर, कैटेगरी, हस्ताक्षर और शैक्षणिक विवरण में बदलाव करने के लिए स्वतंत्र हैं।
अतिरिक्त शुल्क
आवेदन में सुधार के दौरान यदि कैटेगरी या पेपर बदलने के कारण फीस में कोई अंतर आता है, तो छात्रों को अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा। यह भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है। सुधार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रों को अपना संशोधित कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लेना चाहिए।
अगर किसी छात्र को करेक्शन विंडो के दौरान तकनीकी समस्या आती है, तो वे आधिकारिक ईमेल jeemain@nta.ac.in पर संपर्क कर स्पष्टीकरण मांग सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
Haribhoomi














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



