Responsive Scrollable Menu

होंडा एक्टिवा बना कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला टू-व्हीलर, शाइन और यूनिकॉर्न पिछड़े

जनवरी 2026 में होंडा टू-व्हीलर ने 5,19,579 यूनिट बेचकर 29% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की. Honda Activa पिछले महीने 2.71 लाख यूनिट के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा. Shine, Unicorn और अन्य मॉडलों की पूरी मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट यहां पढ़ें.

Continue reading on the app

दिल्ली में धार्मिक-ऐतिहासिक जगह लश्कर के निशाने पर:खुफिया एजेंसियों का अलर्ट, लाल किला-चांदनी चौक क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई

पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) भारत की कुछ प्रमुख धार्मिक जगहों पर हमला कर सकता है। खुफिया जानकारी मिलने के बाद शनिवार को दिल्ली के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों के अनुसार सूचना मिली है कि आतंकी संगठन IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के जरिए लाल किला और चांदनी चौक के आसपास के इलाके में हमला करा सकता है। खास तौर पर चांदनी चौक इलाके के एक मंदिर पर खतरे की आशंका है। हालांकि इन सूचनाओं की अभी जांच की जा रही है, लेकिन एहतियात बरती जा रही है। लाल किले के आसपास सुरक्षा बढ़ी, तीन तस्वीरें: सीसीटीवी निगरानी बढ़ाई गई केंद्रीय एजेंसियां और दिल्ली पुलिस मिलकर काम कर रही हैं। सीसीटीवी निगरानी बढ़ा दी गई है, वाहनों की जांच की जा रही है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और क्विक रिएक्शन टीम भी तैयार रखे गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तुरंत पुलिस या आपात सेवाओं को सूचना देने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, यह कदम केवल सावधानी के तौर पर उठाए गए हैं। 10 नवंबर को लाल किले के पास धमाका हुआ था यह अलर्ट 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुए एक कार बम धमाके के बाद आया है। उस धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास विस्फोटकों से भरी कार फटने से आसपास खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई थी और इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए धमके का बदला लेने के लिए लश्कर भारत में बड़ी आतंकी वारदात के फिराक में है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें: दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:9 की मौत, 24 घायल; हरियाणा के सलमान ने पुलवामा के तारिक को बेची थी कार दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में 10 नवंबर 2025 को शाम 6.52 बजे जोरदार धमाका हुआ। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। धमाके में 11 लोगों की मौत की खबर आई, लेकिन घटना के 3 घंटे बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 8 मौतें हुई हैं। इसके बाद अस्पताल से जारी सूची में 9 मौतों की जानकारी दी गई। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

T20 वर्ल्ड कप 2026: अभिषेक शर्मा के खराब फॉर्म पर कप्तान सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, कहा- अब दूसरी टीमों को चिंता करनी चाहिए

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के सुपर-8 अभियान की शुरुआत से ठीक पहले युवा ओपनर अभिषेक शर्मा का फॉर्म चर्चा का केंद्र बना हुआ है। ग्रुप स्टेज के तीन मुकाबलों में खाता खोलने में नाकाम रहे अभिषेक को लेकर चल रही बहस के बीच कप्तान सूर्यकुमार यादव उनके समर्थन में … Sat, 21 Feb 2026 18:02:41 GMT

  Videos
See all

AI Summit Congress Protest: पूरे देश में कांग्रेस के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन । R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T12:40:04+00:00

Swami avimukteshwaranand harassment: अविमुक्तेश्वरानंद को झटका, यौन शोषण के आरोप में दर्ज होगी FIR #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T12:38:21+00:00

114 Rafale vs J-20: राफेल के आने से थर-थर कांपेंगे दुश्मन | IAF MRFA Deal | Top News | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T12:45:04+00:00

Baramulla, Jammu-Kashmir: चिनार ओपन विंटर गेम्स 2026 का सफल समापन #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T12:42:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers