पिथौरागढ़: हिंदू परंपरा में तुलसी को पवित्र माना जाता है. तुलसी के पत्ते सूर्योदय के बाद सुबह तोड़ना शुभ होता है. रविवार, एकादशी, द्वादशी, अमावस्या और सूर्यास्त के बाद तुलसी नहीं तोड़नी चाहिए. पत्ते तोड़ने से पहले हाथ साफ रखें और मन में श्रद्धा रखें. बिना कारण तुलसी न तोड़ें, केवल पूजा या प्रसाद के लिए जरूरत भर पत्ते लेना ही शुभ माना जाता है.
विश्वास न्यूज़ की जांच में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का वायरल वीडियो डीपफेक साबित हुआ। उन्होंने भारतीय वायुसेना की आलोचना नहीं की है और न ही रक्षा साझेदारी करने से इनकार किया है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत हैं।
IND vs SA Super-8 Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता। अहमदाबाद में रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज चोटिल हो गए। बताया जा रहा है कि नेट्स में हार्दिक पंड्या के एक जोरदार शॉट के बाद गेंद सिराज के बाएं घुटने पर लगी, जिसके बाद उन्हें काफी दर्द हुआ और वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए।
टीम इंडिया इस समय अहमदाबाद में डेरा डाले हुए है और रविवार को होने वाले इस मुकाबले को लेकर तैयारी कर रही। यह मैच 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का रीमैच भी माना जा रहा है, इसलिए मुकाबला काफी अहम है। जो टीम जीतेगी, उसकी सेमीफाइनल की राह आसान हो सकती है। लेकिन मैच से ठीक पहले चोट की खबर ने टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है।
हार्दिक के शॉट से सिराज चोटिल दरअसल इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम फिटनेस और बीमारी की समस्याओं से जूझती रही है। ओपनर अभिषेक शर्मा और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले ही एक-एक मैच बीमारी की वजह से मिस कर चुके हैं। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी चोटिल हुए थे। टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले हर्षित राणा चोट की वजह से बाहर हो गए थे, जिसके बाद मोहम्मद सिराज को टीम में मौका मिला।
सिराज ने मौका मिलते ही प्रभाव छोड़ा था। उन्होंने अमेरिका के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि इसके बाद बाकी मुकाबलों में टीम मैनेजमेंट ने अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को प्राथमिकता दी।
अब प्रैक्टिस के दौरान लगी चोट को लेकर टीम फिजियो उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। अगर सिराज पूरी तरह फिट नहीं होते हैं तो टीम इंडिया को प्लेइंग इलेवन को लेकर फिर से सोचने पर मजबूर होना पड़ सकता है।
वरुण चक्रवर्ती भारत के लिए अहम साबित हो सकते उधर भारतीय टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वरुण इस टूर्नामेंट में टीम के लिए स्ट्राइक गेंदबाज साबित हो रहे हैं और लगातार विकेट निकाल रहे हैं। मोर्कल के मुताबिक वरुण की सफलता सिर्फ उनकी गेंदबाजी नहीं, बल्कि पूरी गेंदबाजी यूनिट के दबाव बनाने का नतीजा है।
उन्होंने खास तौर पर जसप्रीत बुमराह का जिक्र करते हुए कहा कि जब दूसरे गेंदबाज दबाव बनाते हैं तो वरुण जैसे गेंदबाजों को विकेट लेने का मौका मिलता है। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि आने वाले अहम मुकाबलों में गेंदबाजी यूनिट इसी तरह प्रदर्शन जारी रखेगी। अब सबकी नजर सिराज की फिटनेस रिपोर्ट पर है, क्योंकि सुपर-8 के इस बड़े मुकाबले से पहले टीम इंडिया किसी भी नए झटके से बचना चाहेगी।