Responsive Scrollable Menu

पनामा में 1000 साल पुरानी कब्र मिली, सोने के गहने से लदा था कंकाल, एक्सपर्ट्स क्या बोले?

पनामा के एल कानो पुरातात्विक पार्क में 1000 साल से ज्यादा पुरानी एक कब्र मिली है. कंकाल के साथ सोने के कंगन, झुमके और चमगादड़ व मगरमच्छ की आकृति वाले गहने मिले हैं. शोधकर्ताओं का कहना है कि दफन व्यक्ति समाज का सबसे ऊंचे दर्जे का सदस्य था.

Continue reading on the app

पल्स से कोलगेट तक, देसी विज्ञापनों में छाए कोरियन स्टार्स:5 साल में 350% बढ़ा पॉप का क्रेज, भारतीय बाजार में सबसे बड़े 'ब्रांड एंबेसडर' कोरियन

पिछले कुछ साल से भारत में कोरियन कल्चर तेजी से उभर रहा है। संगीत में बीटीएस बैंड हो या वेब सीरीज में स्किव्ड गेम्स-डिमेन हंटर्स जैसी कहानियां। भारत में ‘कोरियन वेव’ अपने पीक पर है। हाल ही में साउथ कोरियन सिंगर औरा (Aoora) ने भारत की आइकॉनिक पल्स कैंडी के लिए जिंगल गाया, डांस चैलेंज किया और एक ऐसे ब्रांड का चेहरा बने जो भारतीय स्ट्रीट कल्चर में गहराई से जुड़ा है। औरा 2023 में भारत शिफ्ट हुए। लोकल आर्टिस्ट्स के साथ काम किया। मथुरा में ‘वो किसना है’ गाना गाया। नगालैंड के हॉर्नबिल फेस्टिवल में परफॉर्म भी किया। औरा ने हाल ही में शिव तांडव स्तोत्र का एक नया वर्जन भी गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वे बिग बॉस में नजर आ चुके हैं और बालाजी टेलीफिल्म्स के शो का हिस्सा बन चुके हैं... यानी यह ट्रेंड सिर्फ ब्रांड एंबेसडर वाला मॉडल नहीं है, बल्कि कल्चरल मिक्स है। कोरियन कल्चर; भारत में इस तरह बढ़ रहा - 362 फीसदी उछाल दिखी भारत में कोरियन पॉप स्ट्रीमिंग में…, यानी 5 साल में साढ़े तीन गुना उछाल। - 266 मिलियन व्यूज मिले कोरियन शो डिमेन हंटर्स को, वो भी रिलीज के महज 91 दिनों में…। - 84.5 फीसदी भारतीय कोरियन कंटेंट को लेकर पॉजिटिव रुझान रखते हैं। भारत इस में तीसरे स्थान पर। क्रॉक्स का विज्ञापन, सिद्धांत चतुर्वेदी संग कोरियन एक्ट्रेस क्रॉक्स इंडिया ने अपने मॉनसून कैंपेन में गली बॉय फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ कोरियन एक्ट्रेस चे सू बिन (Chae Soo-bin) को लिया था। यूट्यूब पर 2 करोड़ से ज्यादा व्यू और इंस्टाग्राम पर 41 करोड़ व्यूज मिले। कोलगेट का विज्ञापन, कोरियन सिंगर को चेहरा बनाया कोलगेट इंडिया ने एशिया-पैसिफिक कैंपेन में कोरियन सिंगर-एक्ट्रेस IU को शामिल किया। यूट्यूब पर इसके 5.8 करोड़ व्यूज हैं। पल्स कैंडी का विज्ञापन, देसी अंदाज में दिखे कोरियन स्टार पल्स कैंडी ने औरा के साथ हिंग्लिश जिंगल लॉन्च किया। इंस्टाग्राम पर 67 लाख से ज्यादा व्यू हैं। यह पहली बार है जब किसी बड़े ब्रांड ने कोरियन स्टार को देसी अंदाज मे पेश किया। कोका कोला का विज्ञापन, भारतीय एक्ट्रेस संग कोरियन पॉप ग्रुप भारतीय अभिनेत्री और मॉडल एंड्रिया केविचुसा ने कोरियन-पॉप ग्रुप न्यू जीन्स के साथ कोका-कोला के एक विज्ञापन में काम किया था।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SA: सुपर-8 की जंग से पहले भारत की मुश्किलें बढ़ीं, हार्दिक पंड्या ने खूंखार गेंदबाज को कर दिया चोटिल!

IND vs SA Super-8 Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता। अहमदाबाद में रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज चोटिल हो गए। बताया जा रहा है कि नेट्स में हार्दिक पंड्या के एक जोरदार शॉट के बाद गेंद सिराज के बाएं घुटने पर लगी, जिसके बाद उन्हें काफी दर्द हुआ और वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए।

टीम इंडिया इस समय अहमदाबाद में डेरा डाले हुए है और रविवार को होने वाले इस मुकाबले को लेकर तैयारी कर रही। यह मैच 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का रीमैच भी माना जा रहा है, इसलिए मुकाबला काफी अहम है। जो टीम जीतेगी, उसकी सेमीफाइनल की राह आसान हो सकती है। लेकिन मैच से ठीक पहले चोट की खबर ने टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है।

हार्दिक के शॉट से सिराज चोटिल
दरअसल इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम फिटनेस और बीमारी की समस्याओं से जूझती रही है। ओपनर अभिषेक शर्मा और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले ही एक-एक मैच बीमारी की वजह से मिस कर चुके हैं। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी चोटिल हुए थे। टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले हर्षित राणा चोट की वजह से बाहर हो गए थे, जिसके बाद मोहम्मद सिराज को टीम में मौका मिला।

सिराज ने मौका मिलते ही प्रभाव छोड़ा था। उन्होंने अमेरिका के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि इसके बाद बाकी मुकाबलों में टीम मैनेजमेंट ने अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को प्राथमिकता दी।

अब प्रैक्टिस के दौरान लगी चोट को लेकर टीम फिजियो उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। अगर सिराज पूरी तरह फिट नहीं होते हैं तो टीम इंडिया को प्लेइंग इलेवन को लेकर फिर से सोचने पर मजबूर होना पड़ सकता है। 

वरुण चक्रवर्ती भारत के लिए अहम साबित हो सकते
उधर भारतीय टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वरुण इस टूर्नामेंट में टीम के लिए स्ट्राइक गेंदबाज साबित हो रहे हैं और लगातार विकेट निकाल रहे हैं। मोर्कल के मुताबिक वरुण की सफलता सिर्फ उनकी गेंदबाजी नहीं, बल्कि पूरी गेंदबाजी यूनिट के दबाव बनाने का नतीजा है।

उन्होंने खास तौर पर जसप्रीत बुमराह का जिक्र करते हुए कहा कि जब दूसरे गेंदबाज दबाव बनाते हैं तो वरुण जैसे गेंदबाजों को विकेट लेने का मौका मिलता है। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि आने वाले अहम मुकाबलों में गेंदबाजी यूनिट इसी तरह प्रदर्शन जारी रखेगी। अब सबकी नजर सिराज की फिटनेस रिपोर्ट पर है, क्योंकि सुपर-8 के इस बड़े मुकाबले से पहले टीम इंडिया किसी भी नए झटके से बचना चाहेगी।

Sat, 21 Feb 2026 15:37:56 +0530

  Videos
See all

Why Clair Obscur Expedition 33 was priced below its ‘worth’ | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T10:00:44+00:00

Amit Shah LIVE: Assam के Kamrup में अमित शाह की चुनावी Rally | Assam Election | Naxal | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T09:52:33+00:00

News Ki Pathshala Live | पाकिस्तानी खिलाड़ियों की भयंकर बेइज्जती! |Pakistan Hockey Team Controversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T10:05:42+00:00

दंतेवाड़ा में रोड पर युवक का खतरनाक स्टंट.. हाथ छोड़कर, पैरों से चला ऱहा स्कूटी | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T09:58:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers