IND vs SA: सुपर-8 की जंग से पहले भारत की मुश्किलें बढ़ीं, हार्दिक पंड्या ने खूंखार गेंदबाज को कर दिया चोटिल!
IND vs SA Super-8 Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता। अहमदाबाद में रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज चोटिल हो गए। बताया जा रहा है कि नेट्स में हार्दिक पंड्या के एक जोरदार शॉट के बाद गेंद सिराज के बाएं घुटने पर लगी, जिसके बाद उन्हें काफी दर्द हुआ और वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए।
टीम इंडिया इस समय अहमदाबाद में डेरा डाले हुए है और रविवार को होने वाले इस मुकाबले को लेकर तैयारी कर रही। यह मैच 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का रीमैच भी माना जा रहा है, इसलिए मुकाबला काफी अहम है। जो टीम जीतेगी, उसकी सेमीफाइनल की राह आसान हो सकती है। लेकिन मैच से ठीक पहले चोट की खबर ने टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है।
हार्दिक के शॉट से सिराज चोटिल
दरअसल इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम फिटनेस और बीमारी की समस्याओं से जूझती रही है। ओपनर अभिषेक शर्मा और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले ही एक-एक मैच बीमारी की वजह से मिस कर चुके हैं। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी चोटिल हुए थे। टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले हर्षित राणा चोट की वजह से बाहर हो गए थे, जिसके बाद मोहम्मद सिराज को टीम में मौका मिला।
सिराज ने मौका मिलते ही प्रभाव छोड़ा था। उन्होंने अमेरिका के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि इसके बाद बाकी मुकाबलों में टीम मैनेजमेंट ने अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को प्राथमिकता दी।
अब प्रैक्टिस के दौरान लगी चोट को लेकर टीम फिजियो उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। अगर सिराज पूरी तरह फिट नहीं होते हैं तो टीम इंडिया को प्लेइंग इलेवन को लेकर फिर से सोचने पर मजबूर होना पड़ सकता है।
वरुण चक्रवर्ती भारत के लिए अहम साबित हो सकते
उधर भारतीय टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वरुण इस टूर्नामेंट में टीम के लिए स्ट्राइक गेंदबाज साबित हो रहे हैं और लगातार विकेट निकाल रहे हैं। मोर्कल के मुताबिक वरुण की सफलता सिर्फ उनकी गेंदबाजी नहीं, बल्कि पूरी गेंदबाजी यूनिट के दबाव बनाने का नतीजा है।
उन्होंने खास तौर पर जसप्रीत बुमराह का जिक्र करते हुए कहा कि जब दूसरे गेंदबाज दबाव बनाते हैं तो वरुण जैसे गेंदबाजों को विकेट लेने का मौका मिलता है। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि आने वाले अहम मुकाबलों में गेंदबाजी यूनिट इसी तरह प्रदर्शन जारी रखेगी। अब सबकी नजर सिराज की फिटनेस रिपोर्ट पर है, क्योंकि सुपर-8 के इस बड़े मुकाबले से पहले टीम इंडिया किसी भी नए झटके से बचना चाहेगी।
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका को हराना नहीं होगा 'बाएं हाथ का खेल', एक कमजोरी कर सकती टीम इंडिया का खेल खत्म!
IND vs SA T20 World cup: टी20 वर्ल्ड कप में अब स्पिन गेंदबाजी बड़ा फैक्टर बनती जा रही है और भारतीय टीम भी इस चुनौती को अच्छी तरह समझ रही। खासकर बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ ऑफ स्पिन का मुकाबला आने वाले मैचों में निर्णायक हो सकता। सुपर-8 में रविवार को भारत की टक्कर साउथ अफ्रीका से होनी है और उससे पहले भारतीय टीम ने इसी रणनीति पर काम किया।
अहमदाबाद में अभ्यास सत्र के दौरान एक दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने बल्लेबाजी से ज्यादा समय गेंदबाजी पर लगाया। उन्होंने लंबे स्पेल में ऑफ स्पिन डाली और पिच के रफ हिस्सों पर लगातार गेंदबाजी की। नेट्स में उनके सामने टीम के कंसल्टेंट कोच एल्बी मोर्कल थे, जो उन्हें लगातार चुनौती दे रहे थे-कभी क्रीज से बाहर निकलकर शॉट, कभी अंदर से खेलकर गैप ढूंढते हुए। साफ था कि भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ ऐसी ही रणनीति अपनाई जा सकती।
ऑफ स्पिन भारत के लिए बड़ा खतरा
करीब एक घंटे बाद भारतीय टीम के नेट्स में भी यही थीम दिखी। ऑफ स्पिनरों की पूरी फौज बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ इम्तेहान देने उतरी। नेट्स में वरुण चक्रवर्ती और वॉशिंगटन सुंदर लगातार गेंदबाजी करते नजर आए। सबसे पहले तिलक वर्मा बल्लेबाजी करने उतरे, फिर ईशान किशन और रिंकू सिंह ने स्पिन का सामना किया।
दूसरी तरफ हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव काफी देर तक पिच को ध्यान से परखते रहे। दोनों झुककर सतह को देखते, थपथपाते और आपस में चर्चा करते दिखे। तेज गेंदबाज इस दौरान ज्यादा सक्रिय नहीं थे और हल्की दौड़ या कैचिंग ड्रिल में लगे रहे।
अभिषेक शर्मा ऑफ स्पिन पर आउट हो रहे
भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बाएं हाथ के ओपनर अभिषेक शर्मा हैं। टूर्नामेंट में तीन पारियों के बाद भी उनका खाता नहीं खुला है और दो बार ऑफ स्पिन पर आउट हुए हैं। पिछले मैच में वह आर्यन दत्त की गेंद पर विकेट गंवा बैठे थे। अभ्यास में उन्होंने इस बार सीधा बल्ला इस्तेमाल करते हुए स्पिनरों पर आक्रामक बल्लेबाजी करने की कोशिश की।
टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल का कहना है कि स्पिन से निपटने की साफ योजना तैयार है। उनके मुताबिक प्लान-ए यह है कि स्पिनरों पर दबाव बनाया जाए, लेकिन हालात को समझते हुए समझदारी से खेलना भी जरूरी है।
आंकड़े भी बताते हैं कि पावरप्ले के बाद भारत की रन गति थोड़ी धीमी हुई है। टूर्नामेंट में ओवर 7 से 10 के बीच टीम की रन रेट 7.12 रही है, जो सुपर-8 टीमों में निचले हिस्से में है। वहीं दक्षिण अफ्रीका इस मामले में सबसे आगे है। हालांकि हाल की द्विपक्षीय सीरीज, जैसे न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, भारत ने इसी फेज में लगभग 9 की रन रेट से रन बनाए थे।
यह भी पढ़ें: सालगिरह से पहले भारतीय क्रिकेटर का तलाक, 22 साल की उम्र में की थी शादी
यह भी पढ़ें: सुपर-8 से पहले न्यूजीलैंड को बड़ी राहत, कप्तान मिचेल सैंटनर फिट; तूफानी गेंदबाज पर सस्पेंस
T20 World Cup 2026: सुपर-8 सीडिंग पर बवाल, ग्रुप-1 में भारत समेत चारों ग्रुप टॉपर; फैंस ने निष्पक्षता पर उठाए सवाल
मोर्कल को भरोसा है कि भारतीय बल्लेबाज जल्द ही लय पकड़ लेंगे। उनका कहना है कि टीम अभी भी 190-200 का स्कोर बना रही है और मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के साथ यह स्कोर बचाया जा सकता है। ड्रेसिंग रूम में चर्चा यही है कि बीच के ओवर बेहतर खेले जाएं, ताकि बाद में खुलकर हमला किया जा सके। अगर भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज चल पड़े, तो विरोधी गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ना तय है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
























