PM Kisan Yojana Latest Update 2026: 24वीं किस्त में मिलेंगे ₹2,000? जानें ताजा अपडे
PM Kisan Yojana Latest Update 2026: अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है। देश के करोड़ों किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार की तरफ से अगली किस्त के ₹2,000 उनके बैंक खाते में कब आएंगे। पीएम किसान योजना […]
इंदौर में आज से अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव शुरू, C-21 एस्टेट ग्राउंड पर होगी डांडिया की धूम
नवरात्र के पावन अवसर पर इंदौर के जिस मशहूर गरबा महोत्सव का शहरवासियों को पूरे साल बेसब्री से इंतजार रहता है, उसकी शुरुआत आज 14 अक्टूबर से होने जा रही है। शहर के बायपास रोड स्थित सी-21 एस्टेट ग्राउंड में आज से अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2026 का भव्य आगाज हो रहा है। डांडिया रास में झूमने और गरबा का आनंद लेने के लिए युवाओं में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजकों ने बताया कि ग्राउंड पर शाम 7 बजे से लोगों की एंट्री शुरू कर दी जाएगी जिसके बाद रात 8 बजे भव्य महाआरती के साथ गरबा की शुरुआत होगी। इस बार पूरे गरबा महोत्सव की मुख्य थीम भगवान श्रीनाथजी पर आधारित रखी गई है। इसी दिव्य थीम के हिसाब से एंट्री-एग्जिट गेट से लेकर पूरे ग्राउंड की सजावट और व्यवस्था को बहुत ही भव्य तरीके से तैयार किया गया है।
25% बड़ा हुआ ग्राउंड
दरअसल इस बार लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए आयोजन स्थल का क्षेत्रफल पिछले साल के मुकाबले करीब 25 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है। अब यह पूरा मैदान लगभग 4 लाख वर्गफीट में फैला हुआ है जिसमें 50-50 हजार वर्गफीट के दो विशाल गरबा सर्कल बनाए गए हैं। प्रतिभागियों को डांडिया के नए स्टेप्स सिखाने के लिए गुजरात से 19 स्पेशल कोरियोग्राफर्स आए थे जिन्होंने अलग-अलग बैचों में ट्रेनिंग दी है।
ऑर्केस्ट्रा और म्यूजिक सिस्टम से गूंजेगा मैदान
ग्राउंड पर गरबा की लय को और भी ज्यादा शानदार बनाने के लिए 3 लाख वॉट से ज्यादा का हाई-टेक म्यूजिक सिस्टम लगाया गया है। इसके साथ ही 21 सदस्यों वाला मूवी गैंग ऑर्केस्ट्रा बॉलीवुड और गुजराती भक्ति गीतों की धुन पर लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर देगा। खास बात यह है कि इस बार लोग स्विगी इंस्टामार्ट से महज 10 मिनट में ऑनलाइन गरबा पास अपने घर मंगा सकते हैं।
पार्किंग से गेट तक पहुंचना हुआ आसान
मैदान के चारों तरफ टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर गाड़ियों की पार्किंग के अलग-अलग पुख्ता इंतजाम किए गए हैं जहां से मुख्य गेट की दूरी महज 50 से 100 मीटर ही है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पूरे परिसर में 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और हर कोने पर सिक्योरिटी गार्ड्स तैनात रहेंगे। इसके अलावा गरबा ग्राउंड के आसपास देश के 10 अलग-अलग राज्यों के 30 से ज्यादा स्वादिष्ट फूड स्टॉल्स भी सजाए गए हैं।
एंट्री के लिए महिला सदस्य होना जरूरी
गरबा में शामिल होने जा रहे दर्शकों और प्रतिभागियों के लिए आयोजकों ने कुछ जरूरी दिशानिर्देश जारी किए हैं। ग्राउंड में सिर्फ कपल पास से ही प्रवेश मिलेगा और पुरुष आगंतुकों के साथ महिला सदस्य का होना अनिवार्य रहेगा। इसके साथ ही प्रवेश के समय अपना पहचान पत्र साथ रखना जरूरी होगा। भीड़ ज्यादा होने के कारण इंटरनेट सेवा प्रभावित हो सकती है इसलिए पास पहले से ही डाउनलोड करके रखें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Daily News 24
Mp Breaking News





/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

