Responsive Scrollable Menu

Doha में चार देशों ने साइन किया Badr रक्षा समझौता, साथ आए Pakistan और Turkiye

पाकिस्तान, तुर्किये, कतर और इंडोनेशिया ने रक्षा सहयोग बढ़ाने और अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए बुधवार को दोहा में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। तुर्किये के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ‘बद्र सहमति पत्र’ पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, तुर्किये के उनके समकक्ष यासर गुलेर, कतर के उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा राज्य मंत्री शेख सऊद बिन अब्दुलरहमान और इंडोनेशिया के उप रक्षा मंत्री यूसुफ जौहारी ने हस्ताक्षर किए। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बद्र समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के संबंध में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

यह समझौता ‘बद्र’ नाम से जाना जाता है, जो आधुनिक सऊदी अरब में उस स्थान के नाम पर रखा गया प्रतीत होता है, जहां शुरुआती मुस्लिम समुदाय और मक्का के कबीलों के बीच पहली बड़ी सैन्य लड़ाई हुई थी। यह घटनाक्रम अगस्त में पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के बीच मक्का संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के कुछ महीने बाद हुआ है। मक्का समझौते के तहत इसमें शामिल किसी एक देश पर हमले को सभी हस्ताक्षरकर्ता देशों पर हमला माना जाएगा।

कतर के रक्षा मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “संयुक्त सहयोग को मजबूत करने और रणनीतिक साझेदारी विकसित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाले कदम के तहत कतर की राजधानी में ‘बद्र’ बहुपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।”

Continue reading on the app

गोलीबारी की घटना में टाइगर श्रॉफ के बाल-बाल बचने पर मनोज बाजपेयी ने राहत जताई

गोलीबारी की घटना में टाइगर श्रॉफ के बाल-बाल बचने पर मनोज बाजपेयी ने राहत जताई

Continue reading on the app

  Sports

SA vs AUS, 2nd Test: यानसन और रबाडा की घातक गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ऐतिहासिक जीत के करीब

SA vs AUS, 2nd Test Match Reports Highlight: दक्षिण अफ्रीका ने ऐतिहासिक जीत की ओर मजबूत कदम बढ़ाए दिए हैं. फॉलो-ऑन खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 156 रन बना लिए हैं और वह अभी भी 170 रन पीछे है. मार्को यानसन की घातक गेंदबाजी के आगे कंगारू टीम पहली पारी में महज 99 रनों पर ढेर हो गई. ट्रेविस हेड 87 रन बनाकर नाबाद हैं. दक्षिण अफ्रीका को सीरीज बराबरी पर लाने के लिए अब सिर्फ चार विकेट की दरकार है. Wed, 21 Oct 2026 22:53:24 +0530

  Videos
See all

Hindi News: अंबानी परिवार से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री | #mukeshambani #ambani #sergiogor #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T18:13:49+00:00

Operation Zakir Naik: 'कट्टरपंथी' की चाहत 'तख्तापलट'!| R Bharat | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T18:11:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers