Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 22 October 2026: आज गुरुवार को रखा जा रहा है पापांकुशा एकादशी का व्रत, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

Aaj Ka Panchang 22 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 22 अक्टूबर 2026 को गुरुवार के दिन पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. बता दें कि पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि का प्रारंभ 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 11 पर हो चुका है और समापन आज दोपहर 02:47 मिनट पर होगा. एकादशी के दिन रात 8 बजकर 49 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा, आज पंचक भी रहेगा. तो चलिए जानते हैं आज का पंचांग विस्तृत स्वरूप से.

पढ़ें आज का पंचांग 22 अक्टूबर 2026 (Today's Panchang 22 October 2026)

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग

  • तारीख- 22 अक्टूबर 2026
  • वार- गुरुवार
  • तिथि- आश्विन शुक्ल एकादशी तिथि दोपहर 02 बजकर 48 तक उसके बाद द्वादशी तिथि होगी
  • सूर्योदय- सुबह 6:25 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 5:45 बजे 
  • नक्षत्र- शतभिषा नक्षत्र रात 08 बजकर 49 बजे तक उसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र होगा.
  • योग- वृद्धि योग और ध्रुव योग
  • करण- विष्टि, बव और बालव करण
  • दिशा शूल- दक्षिण दिशा
  • दिशा शूल उपाय- दही या जीरा खाकर घर से निकलें.

ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2026: सूर्य का तुला राशि में गोचर हुआ, 4 राशियों को रहना होगा सावधान!

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में होगा.

आज का महामंत्र

ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः

संवत

  • विक्रम संवत- 2083, रौद्र
  • शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 06:25 पर हुआ है

सूर्यास्त- आज शाम 05 बजकर 45 मिनट पर होगा

चंद्रोदय- 22 अक्टूबर दोपहर 03:23 बजे पर होगा

चंद्र अस्त- 23 अक्टूबर को सुबह 03:28 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:54 मिनट से सुबह 05:42 मिनट तक

अमृत काल- दोपहर 01:21 बजे से दोपहर 03:02 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:42 बजे से दोपहर 12:28 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल- दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से दोपहर 02:55 बजे तक

यम गण्डक- सुबह 06:30 मिनट से सुबह 07:55 मिनट तक

गुलिक काल- सुबह 09:21 मिनट से सुबह 10:46 मिनट तक

आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 10:17 मिनट से सुबह 11:03 मिनट तक और दोपहर 02:50 बजे से दोपहर 03:35 बजे तक

आज के व्रत

पापांकुशा एकादशी व्रत

मंगलवार के नुस्खे

  • मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित होता है. हनुमान जी की पूजा न सिर्फ शारीरिक और मानसिक शक्ति देती है, बल्कि जीवन की हर समस्या का समाधान भी करती है. अगर आप भी अपने जीवन में रुकावटें महसूस कर रहे हैं तो छोटे छोटे उपाय कर अपनी परेशानियों से निजात पा सकते हैं.
  • सुबह स्नान के बाद भगवान हनुमान को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं. ऐसा करने से आपको शनि दोष से राहत मिलेगी, भय और नकारात्मक ऊर्जा से आपकी रक्षा होगी 
  • कम से कम 11 या 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें..ऐसा करने से शनि
    और मंगल से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलती है और जातक के अंदर आत्मबल, साहस और सकारात्मक सोच बढ़ती है.
  • हनुमान मंदिर में जाकर गुड़ और चने का भोग लगाएं. ऐसा करने से जीवन की बाधाएं और परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं और जातक की मनोकामनाएं पूर्ण होती है.
  • जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र का दान करें. हनुमान जयंती जैसे पवित्र दिन पर भोजन और वस्त्र दान करने से पुण्य फल कई गुना बढ़ जाता है...दान करने से व्यक्ति को मानसिक शांति और आत्मिक संतोष मिलता है. दूसरों की मदद करने से जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है.
  • शाम के समय सुंदरकांड का पाठ सुनना अत्यंत शुभ माना जाता है.
  • यदि किसी को भय या नकारात्मक ऊर्जा महसूस होती हो तो हनुमान मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है.

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Guru Gochar 2026: 31 अक्टूबर को होगा गुरु का सबसे बड़ा गोचर, मिलेगा इन राशियों को खूब पैसा

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

भास्कर अपडेट्स:सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सीएम विजयन केस में जांच रोकी, कहा- ED दूसरी एजेंसियों के अधिकार क्षेत्र में दखल न दे

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, उनकी बेटी वीणा टी और दामाद पीए मोहम्मद रियास के खिलाफ रिश्वतखोरी मामले की जांच पर एक हफ्ते के लिए रोक लगा दी। कोर्ट ने तीनों को हाई कोर्ट की खंडपीठ में अपील की अनुमति दी। शीर्ष अदालत ने ईडी को उसके अधिकार क्षेत्र की याद दिलाते हुए कहा कि वह दूसरी एजेंसियों के वैधानिक अधिकारों में दखल न दे। कोर्ट ने कहा कि ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी जांच जारी रख सकती है, पर भ्रष्टाचार के मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित राज्य एजेंसी को कानून के अनुसार करनी होगी।

Continue reading on the app

  Sports

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का आगाज आज से, वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पहली बार आमने-सामने दोनों टीमें

IND vs NZ Head to head: भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमें आज यानी गुरुवार को हेगले ओवल में पहले टी20 में आमने-सामने होंगी. यह सीरीज 2026 टी20 विश्व कप फाइनल का रोमांचक रीमैच भी है, जिसमें भारत ने अहमदाबाद में कीवी टीम को 96 रनों से हराकर खिताब जीता था. साल 2007 से शुरू हुई इस द्विपक्षीय प्रतिद्वंद्विता में शुरुआत में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा, लेकिन बाद में भारत ने शानदार वापसी करते हुए रिकॉर्ड में जबरदस्त बढ़त बनाई है. Thu, 22 Oct 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Tiger Shroff Firing Case Live Update : एक्शन में पुलिस, 10 गिरफ्तार! | Lawrence Bishnoi | Mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-22T01:10:55+00:00

नीली साड़ी में लेडी सिंघम का धाकड़ अंदाज! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-22T01:10:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers