Kapil Sharma Show में बोले Saif Ali Khan, KBC से जीता घी अब तक नहीं मिला!
हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का हिस्सा बने। वहां उनके अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी काफी सारी चीजें शेयर की।
इस शो में सैफ अली खान ने बताया कि केबीसी में जीता हुआ दो साल का घी और उनका चेक अभी तक मिला नहीं है। इतना सुनते ही करीना कपूर ने भी शादार रिएक्शन दिया।
क्या है पूरा मामला?
असल में कपिल शर्मा ने सैफ अली खान का इंस्टाग्राम अकांउट खोला और एक्टर की पोस्ट पर आए फनी कमेंट्स को पढ़ने लगे। इसी वक्त किसी यूजर ने लिखा कि सैफ ने दो साल का घी जीतने की खुशी में इंस्टाग्राम जॉइन किया है। फिर अभिनेता ने सभी को सच्चाई बताई।
इस पर सैफ अली खान ने कहा कि, 'मैं एक बात क्लियर करना चाहूंगा कि मुझे घी तो मिला नहीं अभी तक।' उनकी यह बात सुनकर कपिल और वहां उपस्थित सभी दर्शक जोर-जोर से हंसने लगे। फिर सैफ ने कहा, 'मेरा चेक भी अभी तक नहीं आया है।' यह सुनकर उनकी पत्नी करीना कपूर और अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह हंसने लगी।
केबीसी में जीता था सैफ ने यह इनाम
आपको बताते चलें कि, सैफ अली खान सितंबर के आखिर में अक्षय कुमार के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति' में पहुंचे थे। दोनों अभिनेता प्रियदर्शन के निर्देशन में बनीं फिल्म 'हैवान' का प्रमोशन करने आए थे। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने बताया था कि 10वें सवाल का सही जवाब देने पर उन्हें दो साल तक घी का सप्लाई मिलेगी।
जब घी का नाम सुनकर सैफ का रिएक्श सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। अमिताभ बच्चन ने जब इनके नाम की घोषणा की, तो सैफ हैरान होकर बोले, 'वाह, क्या?' इस पर अक्षय कुमार अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे। जब दोबारा अभिताभ ने इनाम के बारे में बताया, तो सैफ ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'बस, मैं इसी वजह से यहां आया था।'
PM Kisan Yojana Latest Update 2026: 24वीं किस्त में मिलेंगे ₹2,000? जानें ताजा अपडे
PM Kisan Yojana Latest Update 2026: अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है। देश के करोड़ों किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार की तरफ से अगली किस्त के ₹2,000 उनके बैंक खाते में कब आएंगे। पीएम किसान योजना […]
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Daily News 24




