Suji Cheela: बेसन चीला खाकर बोर हो गए? इस बार ट्राई करें सूजी चीला, मिलेगी जमकर तारीफ
Suji Cheela: अगर रोज-रोज बेसन चीला खाकर आप बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो सूजी चीला आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। यह न सिर्फ स्वाद में अलग है, बल्कि टेक्सचर में भी हल्का और बाहर से हल्का क्रिस्पी लगता है। खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता।
सुबह की भागदौड़ हो या शाम की हल्की भूख, सूजी चीला झटपट तैयार होने वाला हेल्दी स्नैक है। इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां मिलाकर इसे और भी पौष्टिक बना सकते हैं। बच्चे हों या बड़े, हर कोई इसकी तारीफ किए बिना नहीं रहेगा। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
सूजी चीला बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप सूजी (रवा)
- आधा कप दही
- आधा कप पानी (जरूरत अनुसार)
- 1 छोटा प्याज (बारीक कटा)
- 1 छोटा टमाटर (बारीक कटा)
- 1 छोटा गाजर (कद्दूकस किया हुआ)
- 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
- थोड़ा सा कटा हरा धनिया
- आधा छोटा चम्मच जीरा
- स्वादानुसार नमक
- सेंकने के लिए तेल
सूजी चीला बनाने का तरीका
सूजी चीला बनाना एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही मिलाएं। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए स्मूद बैटर तैयार करें। बैटर ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा न हो। इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी फूल जाए।
अब तैयार बैटर में प्याज, टमाटर, गाजर, हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा और नमक डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिलाकर सही कंसिस्टेंसी बना लें।
Original Leather: असली लेदर की पहचान चुटकियों में होगी, इन ट्रिक्स को करें फॉलो, नहीं खाएंगे धोखा!
Apple Oats Milkshake: सेब ओट्स मिल्क शेक से दिन की शुरुआत करें, एनर्जी मिलेगी भरपूर
मीडियम आंच पर तवा गरम करें और हल्का तेल लगाएं। एक करछी बैटर डालकर गोल फैलाएं। धीमी से मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का क्रिस्पी होने तक सेंकें। चाहें तो ऊपर से थोड़ा तेल डाल सकते हैं।
गरमागरम सूजी चीला को हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही के साथ परोसें। चाहें तो इसे रोल बनाकर टिफिन में भी रख सकते हैं। सूजी चीला उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो हेल्दी और टेस्टी नाश्ता चाहते हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
Herbal Colors: लाल, हरा, नीला… होली सेलिब्रेशन के लिए घर पर बनाएं हर्बल रंग, जानें आसान तरीका
Herbal Colors: होली का त्योहार आते ही बाजार रंगों से भर जाते हैं। लेकिन इन चमकीले रंगों में छिपे केमिकल्स त्वचा, बाल और आंखों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। ऐसे में क्यों न इस बार त्योहार की खुशियां घर पर बने हर्बल रंगों के साथ मनाई जाएं? प्राकृतिक चीजों से तैयार रंग न सिर्फ सुरक्षित होते हैं, बल्कि त्वचा को नुकसान पहुंचाने की बजाय फायदेमंद भी होते हैं।
खास बात यह है कि हर्बल रंग बनाना बिल्कुल मुश्किल नहीं है। आपकी रसोई और बगीचे में मौजूद कुछ आम चीजें ही सुंदर लाल, हरा, पीला और नीला रंग तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे घर पर आसानी से तैयार करें सुरक्षित और स्किन-फ्रेंडली हर्बल रंग।
होली पर हर्बल रंग कैसे बनाएं?
लाल रंग ऐसे करें तैयार
लाल रंग के लिए चुकंदर सबसे बेहतर विकल्प है। 2-3 चुकंदर को काटकर पानी में उबाल लें। जब पानी गहरा लाल हो जाए, तो उसे ठंडा करके छान लें। यह तरल रंग के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। सूखा लाल रंग बनाने के लिए चुकंदर के टुकड़ों को धूप में सुखाकर पीस लें और उसमें थोड़ा बेसन या कॉर्नफ्लोर मिलाकर पाउडर तैयार कर लें।
हरा रंग बनाने का आसान तरीका
हरा रंग तैयार करने के लिए पालक, पुदीना या मेहंदी की पत्तियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इन पत्तियों को सुखाकर बारीक पीस लें। यदि तरल रंग चाहिए तो पत्तियों को पानी में उबालकर छान लें। ध्यान रखें कि मेहंदी में कोई केमिकल मिश्रण न हो, केवल शुद्ध हर्बल मेहंदी का उपयोग करें।
Malai Ghevar Recipe: राजस्थानी मलाई घेवर मुंह में घोलेगा अनूठी मिठास, खास मौकों पर इस तरह करें तैयार
Overeating Habit: ओवरईटिंग की आदत बना सकती है कमज़ोर! 5 नुकसान जानकर चौंक जाएंगे
पीला रंग हल्दी से
पीला रंग बनाने के लिए हल्दी सबसे आसान और सुरक्षित विकल्प है। हल्दी पाउडर में बेसन या आटा मिलाकर हल्का पीला गुलाल तैयार किया जा सकता है। तरल रंग के लिए हल्दी को पानी में घोलकर इस्तेमाल करें। यह रंग त्वचा के लिए एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है।
नीला रंग ऐसे बनाएं
नीला रंग तैयार करने के लिए अपराजिता (नीले फूल) या जामुन के छिलकों का उपयोग किया जा सकता है। फूलों को पानी में उबालने से सुंदर नीला रंग मिलता है। सूखे रंग के लिए फूलों को सुखाकर पीस लें और उसमें कॉर्नफ्लोर मिलाएं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















