Responsive Scrollable Menu

Ayesha Khan: आयशा के नाम से व्हाट्सएप पर हो रही धोखाधड़ी, खुद एक्ट्रेस ने फैन्स को दी चेतावनी कहा - ये मैं नहीं हूं!

Ayesha Khan: ‘धुरंधर’ और ‘किस किसको प्यार करूं 2’ से मशहूर अभिनेत्री आयशा खान ने अपने फैंस को सतर्क किया है। हाल ही में उनके नाम से व्हाट्सएप पर किसी ने लोगों को मैसेज भेजना शुरू कर दिया। इसके बाद आयशा को खुद सामने आकर इंस्टाग्राम पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए साफ कहना पड़ा कि “यह मैं नहीं हूं। कृपया इस नंबर से संपर्क न करें।”

व्हाट्सएप पर हो रहा फ्रॉड

Ayesha Khan

पहले भी सोशल मीडिया पर सिलेब्स के फेक अकाउंट के जरिए फैंस से बातचीत की जाती थी, अब धोखाधड़ी का तरीका बदल गया है। कई लोग व्हाट्सएप पर सेलिब्रिटी बनकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। आयशा खान ने खुद सामने आकर लोगों को आगाह किया कि यह नंबर उनका नहीं है।

यह भी पढ़े - बॉलीवुड नहीं छोड़ना चाहती थीं Priyanka Chopra: इस बड़ी वजह से चली गईं विदेश! बोलीं- 'मुझे धकेला जा रहा था...'

पहले भी सेलिब्रिटीज हुए हैं टारगेट

इससे पहले भी दृश्यम फेम ‘श्रिया सरन’ ने भी इसी तरह के फेक व्हाट्सएप नंबर को लेकर चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि कोई उनके नाम से लोगों से संपर्क कर रहा है और यह बहुत अजीब है। उन्होंने फेक अकाउंट बनाने वाले को संदेश दिया था कि “अपना समय किसी और पर लगाओ, किसी का नकल करने में नहीं।”

यह भी पढ़े - रणवीर सिंह को धमकाने वाले हैरी बॉक्सर की तलाश तेज: पुलिस ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर; मांगी थी ₹20 करोड़ की फिरौती

आयशा के अपकमिंग प्रोजेक्टस

वर्कफ्रंट की बात करें तो आयशा खान आखिरी बार फिल्म ‘Kis Kisko Pyaar Karoon 2’ में नजर आई थी। इसके अलावा उन्हें ‘Dhurandhar’ के गाने ‘शरारत’ में देखा गया, जिसमें उनके डांस मूव्स ने सभी का ध्यान खींचा।

रिपोर्ट्स के अनुसार आयशा ‘Bhagam Bhag 2’ का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि, अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और मनोज बाजपेयी नजर आएंगे।

यह भी पढ़े - कंगना संग कैटफाइट पर तापसी ने तोड़ी चुप्पी: कहा - 'सस्ती कॉपी' और 'बी ग्रेड एक्ट्रेस'...मैं उनसे कभी नहीं भिड़ी!

Continue reading on the app

जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, सड़क किनारे ही रखा था मौत का सामान; एजेंसियां अलर्ट

जम्मू कश्मीर में बीते कुछ ही दिनों में कई जगहों पर आईईडी पाए गए हैं। शनिवार को गांदरबल में सड़क किनारे बैग में आईडी पाया गया। एजेंसियों को जानकारी मिलने के बाद तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और इसे निष्क्रिय करवाया गया।

Continue reading on the app

  Sports

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की नागरिकता मामले में FIR की मांग वाली याचिका पर सुनवाई टली, कोर्ट अब 13 मार्च को करेगा फैसला

नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की नागरिकता से जुड़े एक पुराने मामले में उन पर FIR दर्ज करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई एक बार फिर टल गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू सेशंस कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 13 मार्च की तारीख मुकर्रर की है। … Sat, 21 Feb 2026 16:17:30 GMT

  Videos
See all

BJP Protest Against Congress LIVE: बीजेपी-कांग्रेस में चले पत्थर..राहुल के खिलाफ बड़ा ऐलान |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T10:34:51+00:00

मंदिर पर हमला, हिंदू महिलाओं से मारपीट...मस्जिद पर बुलडोज़र की मांग। Jabalpur l Madhya Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T10:46:32+00:00

Bhopal : गौमांस प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग, हिंदू संगठनों ने PM Modi को लिखा खून से पत्र l #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T10:36:49+00:00

Protest Against Congress LIVE: Rahul Gandhi पर आया ऑर्डर! | Breaking News | Ai Summit 2026 | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T10:41:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers