Responsive Scrollable Menu

Oral Health Care: मुंह से स्मैल आना पायरिया की हो सकती है शुरुआत? इन घरेलू तरीकों से सुधारें ओरल हेल्थ

Oral Health Care: मुंह से बदबू आना अक्सर लोग हल्के में ले लेते हैं, लेकिन यह सिर्फ खाने-पीने की वजह से नहीं होता। कई बार लगातार आने वाली स्मैल मसूड़ों की गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकती है। अगर ब्रश करने के बाद भी मुंह से दुर्गंध बनी रहती है, तो इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं।

डेंटल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मुंह से लगातार बदबू आना पायरिया यानी मसूड़ों की बीमारी की शुरुआती चेतावनी हो सकती है। समय रहते ध्यान न दिया जाए तो मसूड़ों में सूजन, खून आना और दांतों का कमजोर होना जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। हालांकि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर ओरल हेल्थ को बेहतर बनाया जा सकता है।

क्या है पायरिया और क्यों होता है?

पायरिया मसूड़ों की एक गंभीर समस्या है, जिसमें दांतों के आसपास बैक्टीरिया जमा होकर इंफेक्शन पैदा करते हैं। इसकी शुरुआत प्लाक जमने से होती है। सही तरीके से ब्रश न करना, ज्यादा मीठा खाना और स्मोकिंग जैसी आदतें इस खतरे को बढ़ा सकती हैं।

नमक और गुनगुने पानी से कुल्ला
गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर दिन में दो बार कुल्ला करें। नमक में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया कम करने में मदद करते हैं और मसूड़ों की सूजन घटाते हैं।

सरसों तेल और हल्दी का मिश्रण
एक चुटकी हल्दी में कुछ बूंदें सरसों का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे उंगली से मसूड़ों पर हल्के हाथ से मसाज करें। यह मसूड़ों को मजबूत बनाने और संक्रमण कम करने में सहायक हो सकता है।

नीम की दातून या पत्ते
नीम में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। सप्ताह में 2-3 बार नीम की दातून करने से दांतों की सफाई बेहतर होती है और बदबू की समस्या कम हो सकती है।

Dalchini Benefits: ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार है दालचीनी, इम्यूनिटी भी करेगी बूस्ट, 5 फायदे जानें

Original Leather: असली लेदर की पहचान चुटकियों में होगी, इन ट्रिक्स को करें फॉलो, नहीं खाएंगे धोखा!

Apple Oats Milkshake: सेब ओट्स मिल्क शेक से दिन की शुरुआत करें, एनर्जी मिलेगी भरपूर

ऑयल पुलिंग अपनाएं
नारियल तेल को मुंह में 5-10 मिनट तक घुमाएं और फिर थूक दें। इसे ऑयल पुलिंग कहते हैं। यह बैक्टीरिया कम करने और सांस की दुर्गंध घटाने में मददगार माना जाता है।

रोजाना सही तरीके से ब्रश और फ्लॉस
दिन में कम से कम दो बार ब्रश करें और फ्लॉस का इस्तेमाल जरूर करें। जीभ की सफाई भी उतनी ही जरूरी है, क्योंकि दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया अक्सर जीभ पर जमा होते हैं।

कब जाएं डॉक्टर के पास?

अगर मसूड़ों से खून आना, सूजन या दांत हिलना जैसी समस्या हो, तो तुरंत डेंटिस्ट से संपर्क करें। घरेलू उपाय शुरुआती स्तर पर मददगार होते हैं, लेकिन गंभीर स्थिति में मेडिकल ट्रीटमेंट जरूरी होता है।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Continue reading on the app

Tulja Bhavani Temple: यहां 21 दिन स्वयं चलती हैं माता, यहीं मां ने शिवाजी महाराज को मुगलों से लड़ने के लिए दी थी चमत्कारी तलवार

Tulja Bhavani Temple: आपके मां भवानी के कई मंदिरों के दर्शन किए होंगे लेकिन महाराष्ट्र में मां तुलजा भवानी मंदिर की बात ही अलग है. तुलजा भवानी महाराष्ट्र के प्रमुख साढ़े तीन शक्तिपीठों में से एक है और भारत के प्रमुख 51 शक्तिपीठ में से भी एक मानी जाती है. मान्यता है कि छत्रपती शिवाजी महाराज को खुद देवी मां ने तलवार प्रदान की थी. आइए जानते हैं माता के इस मंदिर के बारे में खास बातें...

Continue reading on the app

  Sports

मेरे यार की शादी है... दोस्त की बारात में झूम-झूमकर नाचे युजवेंद्र चहल, लेग स्पिनर का ये 'बेफिक्र' अंदाज नहीं देखा होगा

Yuzvendra Chahal Dance Video: शिखर धवन 21 फरवरी 2026 को अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी के बंधन में बंधकर जीवन की नई शुरुआत की. इस निजी समारोह की सबसे बड़ी रौनक रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल, जिनका बारात में 'झूम-झूमकर' नाचने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. चहल ने 'मेरे यार की शादी है' कैप्शन के साथ इस जश्न की झलकियां साझा कीं. आयरलैंड में जन्मी और कॉर्पोरेट जगत की दिग्गज सोफी शाइन के साथ धवन का यह रिश्ता 2025 में सार्वजनिक हुआ था. Sat, 21 Feb 2026 22:28:25 +0530

  Videos
See all

Ye Bharat Ki Baat Hai: जेल जाएंगे Rahul Gandhi? | BJP Protest | Congress | Avimukteshwaranand #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T17:10:00+00:00

Yogi vs Previous Govts: पहले गोलीबारी और फिरौती, अब AI और चिप की दुनिया: CM योगी का बड़ा बयान। #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T17:00:39+00:00

Donald Trump to raise global tariffs to 15% after 'anti-American' Supreme Court verdict | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T16:54:26+00:00

Maithili Thakur Speech:मैथिली ठाकुर ने खोल दिया Lalu Government की खामियों का सारा चिट्ठा! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T17:01:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers