सरकार की निजी टीवी चैनलों को चेतावनी, देश विरोधी कंटेंट, भड़काऊ बहस और AI के दुरुपयोग से बचें, एडवाइजरी जारी
पिछले कुछ महीनों में देश में हुए आंदोलनों के दौरान टीवी चैनलों पर चलाई गई खबरों, भाषा शैली, कंटेंट , डिबेट को देखने के बाद अब केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी प्राइवेट सैटेलाइट टीवी चैनलों को ‘केबल टेलीविजन नेटवर्क अधिनियम’ में बताये गए ‘प्रोग्राम कोड’ को ध्यान में रखने की सख्त हिदायत दी है और इसके लिए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है।
बुधवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी में सैटेलाइट टीवी चैनलों से कहा गया है कि वे आतंकवाद विरोधी अभियानों की लाइव कवरेज से बचें, हिंसक विजुअल्स को दिखाते समय सावधानी बरतें और देश विरोधी सामग्री का प्रसारण बिलकुल ना करें, एडवाइजरी में साम्प्रदायिक सद्भाव बनाये रखने और न्यूज़ में AI के इस्तेमाल के दौरान अतिरिक्त सतर्कता रखने की हिदायत दी गई है, मंत्रालय ने कहा है AI का उपयोग सहायक के तौर पर करें, मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि यदि केबल टेलीविजन नेटवर्क अधिनियम में बताये गए प्रोग्राम कोड का उल्लंघन पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
अंतर-मंत्रालयी समिति की सिफारिश के बाद जारी हुए दिशा निर्देश
मंत्रालय ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि केबल टेलीविजन नेटवर्क (संशोधन) नियम, 2021 के अंतर्गत गठित अंतर-मंत्रालयी समिति ने पाया है कि कई टीवी चैनलों पर होने वाला प्रसारण, केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 के अंतर्गत निर्धारित प्रोग्राम कोड की मूल भावना के अनुरूप नहीं है। समिति ने यह भी कहा कि प्रसारण के दौरान अनुचित व्यवहार या भाषा को सामान्य नहीं माना जाना चाहिए। ये अधिनियम के प्रोग्राम कोड का उल्लंघन है जिसपर क़ानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
कर्मचारियों को जागरूक करने और ट्रेनिंग देने के निर्देश
मंत्रालय ने संपादकीय और कंटेंट रिव्यू सिस्टम को मजबूत करने के लिए कहा है, एडवाइजरी में कहा गया है कि टीवी चैनल समाचार जुटाने से लेकर संपादन, प्रोडक्शन, ट्रांसमिशन और प्रसारण से जुड़े कर्मचारियों को नियमित जागरूक करें इसके लिए उन्हें ट्रेनिंग दें जिससे वे प्रोग्राम कोड को समझ सकें और उसका उल्लंघन करने से बचे रहें वर्ना उनके खिलाफ भी एक्शन संभव है।
The Ministry of Information and Broadcasting has directed all private satellite TV channels to adhere strictly to the Programme Code under the Cable Television Networks Act.
The advisory stresses responsible coverage of sensitive issues, including crime, disasters and debates,… pic.twitter.com/IamFcbsrAl
— Ministry of Information and Broadcasting (@MIB_India) October 21, 2026
उज्जैन के नानाखेड़ा और जाल स्कूल मैदान में आज होगा रावण दहन, शाम 7 बजे कार्यक्रम, पहले होगी आतिशबाजी
उज्जैन में दशहरे के बाद भी रावण दहन के कार्यक्रम जारी हैं। दरअसल आज गुरुवार को नानाखेड़ा मैदान और फ्रीगंज के जाल स्कूल ग्राउंड में शाम 7 बजे रावण दहन होगा। बता दें कि नानाखेड़ा में 101 फीट ऊंचा रावण तैयार किया गया है, जबकि जाल स्कूल मैदान में इस बार सतरंगी रावण लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। दोनों जगह रावण दहन से पहले करीब एक घंटे तक आतिशबाजी की जाएगी। पिछले दो दिनों में शहर में सात जगह रावण दहन हो चुका है।
दरअसल दशहरे के मौके पर अलग-अलग मैदानों में रावण दहन के आयोजन किए गए थे। 20 अक्टूबर को चार स्थानों पर और 21 अक्टूबर को तीन जगह रावण के पुतले जलाए गए। अब गुरुवार को दो और आयोजन होंगे। दोनों जगह कार्यक्रम शाम 7 बजे शुरू होंगे। आयोजकों ने रावण दहन से पहले आतिशबाजी की व्यवस्था भी की है। नानाखेड़ा मैदान में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां भूमि पूजन के साथ शुरू की गई थीं। वहीं जाल स्कूल मैदान में वाल्मीकि रावण दहन समिति पिछले 16 साल से लगातार यह आयोजन कर रही है।
नानाखेड़ा मैदान में 101 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन
वहीं नानाखेड़ा मैदान में रावण दहन के लिए 101 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया गया है। यहां कार्यक्रम समिति अध्यक्ष डॉ. प्रकाश रघुवंशी की अध्यक्षता में होगा। रावण दहन के संयोजक अभिषेक सिसोदिया ने बताया कि कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरी महाराज, नगर निगम सभापति कलावती यादव, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी और विवेक यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजकों के मुताबिक रावण दहन से पहले करीब एक घंटे तक आतिशबाजी की जाएगी। इसके बाद रावण के पुतले का दहन होगा। नानाखेड़ा में आयोजन की तैयारियां भूमि पूजन के साथ शुरू की गई थीं। यहां हर साल रावण दहन देखने के लिए लोग पहुंचते हैं। इस बार भी 101 फीट ऊंचे पुतले को तैयार किया गया है। कार्यक्रम के लिए समिति की ओर से व्यवस्थाएं की गई हैं।
जाल स्कूल मैदान में सतरंगी रावण रहेगा आकर्षण का केंद्र
वहीं फ्रीगंज क्षेत्र के जाल स्कूल मैदान में भी गुरुवार शाम 7 बजे रावण दहन किया जाएगा। यहां इस बार 101 फीट ऊंचा रावण तैयार किया गया है। इसकी खास बात यह है कि पुतले को सतरंगी रूप दिया गया है। आयोजन में यह सतरंगी रावण लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। रावण दहन से पहले यहां भी आतिशबाजी की जाएगी। जाल स्कूल मैदान में वाल्मीकि रावण दहन समिति पिछले 16 वर्षों से आयोजन कर रही है। समिति इस बार भी रावण दहन की तैयारी कर चुकी है। कार्यक्रम शाम 7 बजे होगा। आतिशबाजी के बाद रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। नानाखेड़ा की तरह यहां भी 101 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा लेकिन सतरंगी रूप इस आयोजन को अलग पहचान देता है।
उज्जैन में दो दिन में सात जगह हो चुका रावण दहन
बता दें कि उज्जैन में 20 अक्टूबर को चार स्थानों पर रावण दहन किया गया था। दशहरा मैदान और कार्तिक मेला मैदान में 101-101 फीट ऊंचे रावण के पुतले जलाए गए थे। वहीं उन्हेल चौराहे पर भी 101 फीट ऊंचे रावण का दहन हुआ था। हीरा मिल मैदान में 51 फीट ऊंचे रावण का पुतला जलाया गया था। इसके अगले दिन 21 अक्टूबर को शास्त्री नगर, खाकचौक और भैरवगढ़ में रावण दहन के कार्यक्रम हुए। इस तरह दो दिनों में शहर में सात जगह रावण दहन हो चुका है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News






