भारतीय रेलवे की टाइमिंग में सुधार, भारी यात्री दबाव के बावजूद 77% से अधिक ट्रेनें समय पर
भारतीय रेलवे में ट्रेनों की समयबद्धता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच रेलवे ने अपना पक्ष रखा है. रेलवे के मुताबिक, भारी यात्री दबाव के बावजूद ट्रेनों को सुरक्षित, सुविधाजनक और समय पर चलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इसके लिए बेहतर निगरानी, टाइमटेबल में सुधार, रखरखाव और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं.
रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2018-19 में ट्रेनों की समयबद्धता 69.2 प्रतिशत थी, जो वर्ष 2025-26 में बढ़कर 77.43 प्रतिशत हो गई. वहीं, वर्ष 2026-27 में अब तक ट्रेनों की समयबद्धता 77.11 प्रतिशत दर्ज की गई है. रेलवे का कहना है कि वर्ष 2023-24 में 73.62 प्रतिशत समयबद्धता के मुकाबले अब प्रदर्शन में सुधार हुआ है और पिछले तीन वर्षों से यह आंकड़ा 77 प्रतिशत के आसपास या उससे ऊपर बना हुआ है.
कोविड काल के आंकड़ों पर रेलवे की सफाई
सोशल मीडिया पर ट्रेनों की समयबद्धता से जुड़े कुछ पुराने आंकड़ों की तुलना को रेलवे ने संदर्भ से हटकर पेश किया गया बताया है. रेलवे के अनुसार, कोविड-19 महामारी के दौरान वर्ष 2020-21 और 2021-22 में ट्रेनों की संख्या और परिचालन सामान्य स्तर पर नहीं था. उस समय सीमित संख्या में ट्रेनें चल रही थीं, इसलिए उस अवधि की समयबद्धता की तुलना सामान्य परिचालन वाले वर्षों से करना उचित नहीं है. रेलवे का कहना है कि सामान्य परिचालन बहाल होने के बाद समयबद्धता में फिर सुधार हुआ है.
आखिर क्या है पूरी तस्वीर?
एक तरफ यात्रियों की बढ़ती संख्या और ट्रेनों के संचालन का दबाव है, तो दूसरी तरफ समय पर ट्रेन चलाने की चुनौती. रेलवे अपने आंकड़ों के जरिए यह बताने की कोशिश कर रहा है कि समयबद्धता में कोविड से पहले के स्तर की तुलना में सुधार हुआ है. हालांकि, रेलवे के प्रदर्शन का आकलन करते समय समयबद्धता के साथ-साथ यात्रियों की संख्या, ट्रेनों के परिचालन की स्थिति और आंकड़ों की तुलना के आधार को भी ध्यान में रखना जरूरी है.
इन पॉइंट्स से समझिये स्थिति
- भारतीय रेलवे की समयबद्धता 2018-19 में 69.2% थी.
- 2025-26 में समयबद्धता बढ़कर 77.43% दर्ज हुई.
- 2026-27 में अब तक समयबद्धता 77.11%
- कोविड काल के आंकड़ों की सामान्य वर्षों से तुलना को रेलवे ने बताया अनुचित.
- बेहतर निगरानी, टाइमटेबल और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार पर रेलवे का जोर.
एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने भारतीय पदक विजेताओं को सराहा, बोले-आगे के खेल सफर के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स को बधाई देते हुए दृढ़ संकल्प, निरंतरता और खेल में उत्कृष्टता के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। इसी के साथ पीएम ने उन्हें आगे के खेल सफर के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं भी दीं। भारत कुल 62 मेडल (14 गोल्ड, 22 सिल्वर और 26 ब्रॉन्ज) के साथ मेडल टैली में पांचवें स्थान पर है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama









