Responsive Scrollable Menu

अचानक भारत की सड़कों पर ये क्या हुआ? अमेरिका की धमकियों के बीच रूस-ईरान की सेना ने एकजुट होकर दिखाया दम

दुनिया भर में तनाव है लेकिन भारत में जो जलवा दिख रहा है वह अभूतपूर्व है। भारत की सड़कों पर रूस की सेना, ईरान की सेना, बांग्लादेश की सेना, नौसेना मार्च कर रही है। भले ही अमेरिका और ईरान के बीच में तनाव है। माना जा रहा है कि युद्ध कभी भी हो सकता है। हमला कभी भी हो सकता है। उसके बावजूद ईरान की सेना भारत की सड़कों पर दिखाई दे रही है। ईरान की नौसेना की जो फ्लीट है वो भारतीय समुद्री क्षेत्र में पहुंची हुई है। रूस भी लगातार तनाव से गुजर रहा है। युद्ध कर रहा है। मीडिएशन कर रहा है। उसके बावजूद रशिया की जो नौसेना है वो भारत की सड़कों पर मार्च कर रही है। उसकी फ्लट भारतीय समुद्री क्षेत्र में पहुंची हुई है। इसके अलावा बांग्लादेश के साथ भी तनाव है लेकिन उसकी भी नौसेना आपको दिख रही है। 

इसे भी पढ़ें: अचानक 70 देशों के जंगी जहाज आ पहुंचे भारत, क्या है बड़ा प्लान?

इस वक्त भारत में तकरीबन तकरीबन 74 देशों का जमावड़ा है। यह जो देश हैं 74 इनकी नौ सेना भारत पहुंची हुई है। जो अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू साल 2026 का आयोजन हुआ है। उसमें 74 देश भाग ले रहे हैं। यह सिर्फ भारत की नौसेना का ताकत का प्रदर्शन नहीं है बल्कि वैश्विक समुद्री सहयोग और शांति को बढ़ावा देने का प्रतीक है। यहां कई बड़े अहम दौरे भी हुए। भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी इसके निरीक्षण में पहुंची। इसके अलावा तमाम मुख्य अतिथि कई बड़े अतिथि देशों के वह भी पहुंच रहे हैं। आईएफआर है जिसे हम इंटरनेशनल फ्लट रिव्यू कहते हैं 2026 उसका आयोजन पूर्वी नौसेना कमांड के तहत विशाखापत्तनम में हुआ है। यह 11 दिनों तक चलने वाला कार्यक्रम है। इसकी थीम जो है वह समुद्रों के माध्यम से एकजुट यूनाइटेड थ्रू ओशियन है। जो वैश्विक समुद्री एकता पर जोर देती है।

इसे भी पढ़ें: Vaiko का केंद्र पर तीखा हमला, Tamil Nadu के मछुआरों को बनाया Second-Class Citizen

 ये जो पूरा ताकत डिस्प्ले हो रहा है इसमें तमाम देश पहुंचे हुए हैं और इसमें भारत भी जो है वो अपनी ताकत दिखा रहा है। जो भारत की राष्ट्रपति हैं द्रोपदी मुर्मू उन्होंने आईएस सुमेधा से पूरे बेड़े का निरीक्षण भी किया और वहां जो है कुल 66 भारतीय 19 विदेशी युद्धपोत सहित कुल 85 जहाजों का प्रदर्शन भी हुआ। साथ ही तीन पनडुब्बियां 60 से अधिक विमान भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में फ्लाई पास्ट भी हुआ। सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन हॉक विमानों द्वारा हवाई करतब दिखाया गया। इसके अलावा इंटरनेशनल सिटी परेड भी आयोजित किया गया। जिसकी तस्वीरें हमने दिखाई जिसमें 45 सैन्य दल, सात से आठ विदेशी बैंडों ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा कई और जहाजों ने भी अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। 

इसे भी पढ़ें: हिंदवी स्वराज्य की नींव रखने वाले छत्रपति क्यों अपनी मौत के 400 साल बाद भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने अपने वक्त में हुआ करते थे

जिन 74 देशों की हम बात कर रहे हैं जो 2016 के आईएफआर से कहीं अधिक हैं उसमें विदेशी जहाजों में अमेरिका, चीन, रूस, जापान, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, ब्रिटेन कई इंडोपेसिफिक देशों की नौसेनाएं शामिल हैं। कुल 19 विदेशी युद्धपोत, पडुब्बिया विमान भारत पहुंचे हैं। इस पूरे प्रदर्शन में भारतीय नौसेना ने 66 जहाजों का प्रदर्शन किया जिसमें आईएएस विक्रांत जैसे विमान वाहक पोत और प्रोजेक्ट 15 बी डिस्ट्रॉयर जैसे आधुनिक जहाज शामिल हैं। 

Continue reading on the app

पूरी दुनिया पर लगेगा 10% एक्ट्रा टैरिफ...अमेरिका SC के फैसले से बौखलाए ट्रंप ने उठा लिया चौंकाने वाला फैसला

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की ओर से ट्रंप के टेरिफ को गैर कानून बताए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट पर भड़क पड़े। डॉनल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के टेरिफ वाले फैसले को शर्मनाक बता दिया। डोनाल्ड ट्रंप कह रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला अमेरिका के हित में नहीं है। ट्रंप कह रहे हैं कि यह फैसला गलत है। हालांकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उनके पास दूसरे मजबूत विकल्प मौजूद है जिनका इस्तेमाल किया जाएगा। आपको बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बड़ा बयान जारी कर दिया है। टैरिफ को गैरकानूनी बताने और टेरिफ को खारिज किए जाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप भड़क गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: चापलूसी के बावजूद Trump ने किया दरकिनार, US में Shehbaz Sharif की हुई भारी बेइज्जती?

ट्रंप ने सारे देशों पर 10% अतिरिक्त टेरिफ लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप का कहना है कि जो टेरिफ है उस पर 10% एक्स्ट्रा टेरिफ 10% अतिरिक्त टेरिफ में और बढ़ाऊंगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, टेरिफ पर मेरे पास और भी विकल्प हैं। अब मैं और ज्यादा टेरिफ वसूल सकता हूं। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने इस टैरिफ से भारत को बाहर रखा है। टेरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को डोनाल्ड ट्रंप ने बताया शर्मनाक। 

इसे भी पढ़ें: Stay tuned…कब होगी मोदी-ट्रंप की मुलाकात? सर्जियो गोर ने दिया ये जवाब

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने  राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के व्यापक आपातकालीन टैरिफ के खिलाफ फैसला सुनाते हुए उनकी व्यापार नौति को बड़ा झटका दिया। अदालत ने 1977 के इंटरनैशनल इमरजेंसी इकॉनमिक पावर्स ऐक्ट (IEEPA) के तहत लगाए रेसिप्प्रोकल टैरिफ की वैधता पर सवाल उठाए। कहा, इस कानून का ऐसा इस्तेमाल राष्ट्रपति के अधिकारों से परे है। सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन को फटकारते हुए कहा कि अमेरिका दुनिया के हर देश के साथ कोर्ट युद्ध की स्थिति में नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ फैसला दिया। इस फैसले से भारत के लिए राहत की स्थिति बनती दिख रही है, क्योंकि उस अंतरिम ट्रेड डील पर अभी दस्तखत नहीं हुए है. जिसके लिए इसी महीने दोनों देशों में सहमति बनी थी। 

इसे भी पढ़ें: कौन हैं नामग्या सी. खम्पा? ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक में किया भारत का प्रतिनिधित्व

अब अमेरिकी कोर्ट के फैसले के चलते भारत के पास अंतरिम समझौते के तहत 18% अमेरिकी टैरिफ को और कम कराने के लिए दबाव बनाने का मौका हो सकता है। वहीं इस फैसले के बाद अब अमेरिकी सरकार को उन कंपनियों का पैसा वापस (Refund) करने की लंबी और जटिल प्रक्रिया शुरू करनी पड़ सकती है, जिनसे यह टैक्स वसूला गया था। पिछले साल राष्ट्रपति ट्रंप ने इन टैरिफ का ऐलान किया था। ट्रंप का तर्क था कि दूसरे देशों के साथ व्यापार में घाटा होने और वहां के कड़े नियमें की वजह से अमेरिका की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को 'असाधारण खतरा है। 

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: ट्रोलिंग के बाद भी बयान पर कायम Mohammad Amir, बोले- Team India सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी

टी20 विश्व कप का सुपर 8 चरण शनिवार, 21 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के साथ शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही सेमीफाइनल में पहुंचने की होड़ भी शुरू हो जाएगी। प्रत्येक समूह से दो टीमें नॉकआउट राउंड में पहुंचेंगी। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है कि मेजबान भारत इस मेगा टूर्नामेंट के अगले चरण में जगह बनाने में असफल रहेगा।
 

इसे भी पढ़ें: Babar Azam के खराब Strike Rate पर पाक कोच का खुलासा, T20 World Cup में इसलिए नीचे भेजा


'हारना मना है' शो में अपनी हालिया उपस्थिति के दौरान, एंकर ने आमिर से अभिषेक और भारतीय क्रिकेट टीम दोनों के खिलाफ उनके हालिया बयानों के बारे में सवाल किए; हालांकि, तेज गेंदबाज अपने रुख पर अडिग रहे और एक बार फिर कहा कि सूर्यकुमार की टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यह मेरी राय है। मैं यह नहीं कह रहा कि भारत एक खराब टीम है। यह सिर्फ मेरा आकलन है, जो उनकी बल्लेबाजी के प्रदर्शन और पूरी टीम के अब तक के आचरण पर आधारित है। मेरे अनुसार दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज बेहतर टीमें हैं, इसलिए मैंने भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम के रूप में नहीं चुना। 

उन्होंने आगे कहा कि मेरी राय आपको पसंद आए या नापसंद, यह आपकी मर्जी है। क्या आप चाहते हैं कि मैं जबरदस्ती कहूँ कि भारत फाइनल में पहुँचेगा? मुझे क्या फर्क पड़ता है कि वे फाइनल में पहुँचें या न पहुँचें। मुझे बस इतना लगता है कि वेस्ट इंडीज और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुँचेंगे क्योंकि वे संपूर्ण क्रिकेट खेल रहे हैं। आमिर ने अपना बयान यह कहते हुए समाप्त किया कि उन्हें इसकी परवाह नहीं है, और अगर भारत उन्हें गलत साबित कर दे तो यह बहुत अच्छी बात होगी। उन्होंने कहा कि अगर भारत फाइनल में पहुंच जाता है, तो बहुत अच्छी बात है। मुझे क्या फर्क पड़ता है?
 

इसे भी पढ़ें: 'राष्ट्र निर्माण केवल किसी एक संगठन का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व' , RSS सरसंघचालक Mohan Bhagwat का बयान


इस हफ्ते की शुरुआत में, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने एक सनसनीखेज दावा किया कि भारत सुपर 8 के ग्रुप 1 से बाहर नहीं निकल पाएगा, क्योंकि वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही टूर्नामेंट में उनसे बेहतर क्रिकेट खेल रहे हैं। उम्मीद के मुताबिक, यह बयान देखते ही देखते वायरल हो गया और आमिर को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा क्योंकि भारतीय प्रशंसकों ने उनकी टिप्पणियों को पसंद नहीं किया। टी20 विश्व कप शुरू होने के बाद से ही आमिर भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ अपने बयानों के कारण X (पूर्व में ट्विटर) पर लगातार आलोचनाओं का शिकार बन रहे हैं। इससे पहले, आमिर ने अभिषेक शर्मा को सिर्फ एक 'स्लॉगर' कहकर संबोधित किया था।
Sat, 21 Feb 2026 12:07:41 +0530

  Videos
See all

Delhi Subhash Nagar Delivery Boy Accident: दिल्ली कार हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत | Delhi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T04:54:08+00:00

Aaj Ki Badi Khabar | 21 February 2026 | PM Modi | Rahul Gandhi | Trump | Hindi News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T05:06:18+00:00

Action on Congress over AI Summit Protest LIVE: गिरफ्तार होंगे Rahul Gandhi? | BJP | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T04:58:38+00:00

Uttar Pradesh में जारी है पुलिस का 'ऑपरेशन लंगड़ा', Police और गोकशी के आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T04:59:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers