पीरियड्स में होगी कैंसर की पहचान? नया टैम्पोन दे सकता है Ovarion कैंसर की चेतावनी, जानें कैसे
Cancer Causes: महिलाओं की सेहत से जुड़ी एक बड़ी और उम्मीद भरी रिपोर्ट सामने आई है. एक नई स्टडी में दावा किया गया है कि अब पीरियड्स के दौरान इस्तेमाल होने वाला टैम्पोन Ovarian Cancer के बारे में पता लगा सकता है. अगर यह तकनीक व्यापक स्तर पर सफल होती है, तो यह महिलाओं के लिए 'गेम-चेंजिंग' साबित होगा.
क्या है ओवेरियन कैंसर?
ओवेरियन कैंसर को साइलेंट किलर कहा जाता है, क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण बहुत हल्के या सामान्य होते हैं जैसे पेट में सूजन, हल्का दर्द, भूख कम लगना या थकान होना. इन लक्षणों को महिलाएं अक्सर इग्नोर कर देती हैं, जिस वजह से बीमारी का पता तब चलता है जब वह एडवांस स्टेज में पहुंच जाती है. यही वजह है कि इसकी समय पर पहचान बेहद जरूरी है.
ये भी पढ़ें- Cancer Causes: हेडफोन में 'कैंसर' का अलर्ट! 81 मॉडल की जांच में 98% में मिला BPA
क्या कहती है रिसर्च?
यह रिसर्च ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल साउथेम्प्टन के शोधकर्ताओं द्वारा की गई है. इस रिसर्च के अनुसार, पीरियड्स के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले टैम्पोन में मौजूद मेंस्ट्रुअल फ्लूड में ऐसे बायोमार्कर पाए जा सकते हैं, जो कैंसर की शुरुआती कोशिकीय बदलावों का संकेत देते हैं. वैज्ञानिकों ने पाया कि इस फ्लूड का परीक्षण कर संभावित कैंसर संकेतों की पहचान की जा सकती है. इसका मतलब है कि भविष्य में महिलाओं को अलग से जटिल टेस्ट कराने की जरूरत कम पड़ सकती है और सामान्य मासिक उत्पाद ही एक डायग्नोस्टिक टूल बन सकता है. अगर यह सफल रहा तो यह एक आसान और कम दर्द वाला टेस्ट बन जाएगा.
किन महिलाओं पर परीक्षण होगा?
दरअसल, ब्रिटेन में हर साल लगभग 7,600 महिलाओं को ओवरी कैंसर होता है. लेकिन अक्सर इसका पता देर से चलता है. इस परीक्षण के लिए 250 महिलाएं जिनमें एंजेलीना जोली भी शामिल है. साथ ही वे महिलाएं जिन्हें पहले से ओवरी कैंसर है और जिनकी सर्जरी हो रही है. बता दें कि हॉलीवुड अभिनेत्री Angelina Jolie ने अपनी मां की ओवरी कैंसर से खोया था. इसके बाद उन्हें पता लगा कि उनके शरीर में BRCA जीन खराब है. इस वजह से उन्होंने एहतियातन अपने स्तन और अंडाशय हटवा दिए थे. इससे उन्हें कैंसर का खतरा कम हो गया है.
कितना सफल होगा यह ट्रायल?
हालांकि, अभी इस तकनीक पर और व्यापक क्लिनिकल ट्रायल की जरूरत है. डॉक्टरों का मानना है कि फिलहाल इसे नियमित स्क्रीनिंग का विकल्प नहीं माना जा सकता है लेकिन आने वाले सालों में यह महिला सेहत के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें- Hair Extension से कैंसर का खतरा, जहरीले पदार्थ डाल सकते हैं प्रजनन शक्ति पर भी बुरा असर
"मैं व्यापार को बर्बाद कर सकता हूं, लेकिन एक डॉलर का शुल्क नहीं लगा सकता", ट्रंप ने SC के आदेश का उड़ाया मजाक
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले की कड़ी आलोचना की, जिसमें उनके प्रशासन द्वारा लागू किए गए पारस्परिक टैरिफ को रद्द कर दिया. उन्होंने कहा कि इस फैसले का मतलब है कि उन्हें अन्य देशों से "एक डॉलर भी वसूलने की अनुमति नहीं है". इस झटके के कुछ ही घंटों के भीतर, उन्होंने अपने सभी व्यापारिक साझेदारों पर 10 प्रतिशत का नया "वैश्विक टैरिफ" लगाने की घोषणा कर दी.
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का बाद क्या बोले ट्रंप?
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने अदालत के फैसले को एक बुनियादी विरोधाभास करार दिया. उन्होंने कहा कि, "यह दिखाने के लिए कि यह राय कितनी हास्यास्पद है, अदालत ने कहा कि मुझे एक डॉलर भी वसूलने की अनुमति नहीं है. मैं एक डॉलर भी नहीं वसूल सकता… IEEPA के तहत किसी भी देश से एक डॉलर भी नहीं वसूल सकता. एक डॉलर भी नहीं."
#WATCH | US President Donald Trump says, "Other alternatives will now be used to replace the ones that the court incorrectly rejected. We have alternatives. Could be more money, we will take in more money... We have taken in hundreds of billions of dollars. We will continue to do… pic.twitter.com/GssAUTcpUC
— ANI (@ANI) February 20, 2026
बता दें कि इससे पहले यूएस सुप्रीम कोर्ट ने अप्रैल में अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्तियां अधिनियम (IEEPA) के तहत लगाए गए पारस्परिक टैरिफ को अमान्य घोषित कर दिया था, जिससे ट्रंप के प्रमुख व्यापार उपायों में से एक को झटका लगा था.
'मैं जो चाहूं कर सकता हूं, लेकिन एक डॉलर का शुल्क नहीं लगा सकता.'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तर्क दिया कि, यह निर्णय न्यूनतम शुल्क लगाने की उनकी क्षमता को भी सीमित करता है, जबकि इससे कहीं अधिक कठोर कार्रवाई की अनुमति देता है. ट्रंप ने आगे कहा कि, 'लेकिन मुझे उसी देश के साथ किसी भी प्रकार का व्यापार या कारोबार बंद करने की अनुमति है. दूसरे शब्दों में, मैं व्यापार को नष्ट कर सकता हूं. मैं देश को बर्बाद कर सकता हूं. मुझे किसी दूसरे देश पर प्रतिबंध लगाने की भी अनुमति है. मैं प्रतिबंध लगा सकता हूं. मैं जो चाहूं कर सकता हूं, लेकिन मैं एक डॉलर का शुल्क नहीं लगा सकता.'
ये भी पढ़ें: क्या भारत को भी देना होगा अमेरिका को 10 प्रतिशत टैरिफ? ट्रेड डील को लेकर व्हाइट हाउस ने कही ये बात
ट्रंप ने कहा कि, "मेरा मानना है कि (अदालत का आदेश) अन्य देशों की रक्षा के लिए है. यह उन अन्य देशों की रक्षा के लिए ही किया गया होगा. निश्चित रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए नहीं, जिसकी रक्षा में उन्हें रुचि होनी चाहिए."
ये भी पढ़ें: ट्रंप ने सभी देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाले विधेयक पर किए हस्ताक्षर, बोले- 'ये मेरे लिए सम्मान की बात'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















