Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत:दावा- ड्राइवर नशे की हालत में था; शकरपुर इलाके में कार की टक्कर 3 घायल

दिल्ली में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। हादसा रात 3.26 बजे सुभाष नगर मेट्रो रेड लाइट के पास राजौरी गार्डन की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ। पुलिस के मुताबिक घटना में हेम शंकर (25) की मौत हुई है। वो रघुबीर नगर का रहने वाला था। हेम शंकर जेप्टो में काम करता था। टक्कर के उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद हेम शंकर को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी कार ड्राइवर मोहित कुमार (27) को गिरफ्तार किया गया है। कार भी जब्त है। 20 फरवरी को भी कार ड्राइवर ने शकरपुर इलाके में सड़क किनारे मौजूद 5 रेहड़ियों को टक्कर मारी थी। इस घटना में भी 3 लोग घायल हुए थे। दोनों घटनाओं की 4 तस्वीरें… 17 फरवरी: कार की टक्कर से 6 साल की बच्ची की मौत जनकपुरी इलाके में तेज रफ्तार कार सेंट्रो की टक्कर से 6 साल की बच्ची की मौत हुई थी। उसकी नानी गई। घटना 17 फरवरी की सुबह करीब 7.40 बजे की है। इसमें बच्ची की नानी मर्सी जेवियर भी गंभीर घायल हुई। उन्होंने बताया था कि मैं नातिन को ई-रिक्शा से स्कूल छोड़ने जा रही थी। तभी तेज रफ्तार कार ने हमारे रिक्शे को टक्कर मारी। मुझे कुछ समझ आता उससे पहले मैं सड़क पर गिर गई। जब होश आया तो मेरी नातिन मेरे पास पड़ी थी। मेरा हाथ खून से भीगा था। जेवियर ने बताया कि मैंने वहां मौजूद लोगों से मदद मांगी, कार वाले से मदद का कहा, लेकिन वह भाग गया। मेरी किसी ने मदद नहीं की। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… 3 फरवरी: कार की टक्कर से बाइकर की मौत दिल्ली में 3 फरवरी को एक स्कॉर्पियो की टक्कर से 23 साल के साहिल धनेशरा की मौत हो गई थी। यह हादसा द्वारका के लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास हुआ था। कार चलाने वाला 17 साल का नाबालिग है। पीड़ित मां ने आरोप लगाया था कि स्कॉर्पियो ड्राइवर पर पहले से 13 ओवर-स्पीडिंग चालान हैं। पूरी खबर पढ़ें... ………………………………… यह खबर भी पढ़ें…. दिल्ली में जलबोर्ड के खोदे गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत मामले में एक्शन हुआ है। पुलिस ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें...

Continue reading on the app

लुधियाना में तलवार लेकर लुटेरों के पीछे दौड़ी NRI महिला:बाइक सवार बदमाशों ने चलती कार के शीशे पर अंडे फेंके; VIDEO सामने आया

पंजाब में सोशल मीडिया पर एक NRI महिला की दिलेरी का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो लुधियाना के डेहलों का है। वीडियो में महिला लुटेरों के पीछे तलवार लेकर दौड़ रही है। दावा किया जा रहा है कि यह महिला NRI है। वह ऑस्ट्रेलिया से आई है। वीडियो में मोटरसाइकिल सवार 2 लुटेरे कार के शीशे पर अंडे मारकर कार सवार महिलाओं को लूटने की कोशिश करते हैं। इतने में कार चला रही NRI महिला तलवार लेकर बाहर निकलने लगती है तो उसके साथ बैठी एक बुजुर्ग महिला उसे रोकने की कोशिश करती है। महिला हाथ में तलवार लेकर बाहर निकलती है और लुटेरों का पीछा करते हुए दौड़ने लगती है। यही नहीं महिला लुटेरों को ललकार रही है। इस पूरी घटना को कार में बैठी अन्य महिला ने शूट किया है। घटना के 2 PHOTOS… वीडियो में क्या-क्या दिख रहा… वीडियो के असली होने पर शक, इसके 4 कारण… ॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाबी NRI दूल्हे की शादी में नोटों की बारिश:दावा- दूल्हा-दुल्हन पर ₹8 करोड़ उड़ाए गए; DJ वाला बोला- डॉलर समेत ₹3 लाख उठाए तरनतारन जिले के पट्टी क्षेत्र में एक NRI की शादी पंजाब में चर्चा का विषय बन गई। शादी समारोह के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें दिख रहा है कि दूल्हा अपनी दुल्हन पर नोटों की बारिश कर रहा है। इस दौरान रिश्तेदार खड़े होकर इस सीन को देख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

सुपर-8 में इंग्लैंड से हिसाब बराबर करेगी श्रीलंकाई टीम, मैच से पहले दहाड़े फील्डिंग कोच आर श्रीधर

Sri Lankan coach R Sridhar statement on super-8 Match Against England: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका क्रिकेट टीम सुपर-8 में अपना पहला मैच इंग्लैंड के साथ खेलेगी. विश्व कप से पहले इंग्लैंड ने श्रीलंका को उसके घर में तीन टी20 मैचों की सीरीज में बुरी तरह हराया था, लेकिन फील्डिंग कोच ने आर श्रीधर ने कहा है कि सुपर-8 के लिए श्रीलंकाई टीम पूरी तरह से तैयार है. Sat, 21 Feb 2026 23:55:02 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update3 बजते ही अमेरिका पर ईरान के हमले शुरू?Trump | Khamenei | N18G | Top | Russia #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T21:30:14+00:00

ट्रंप का पहला राउंड, टारगेट पर ख़ामेनेई का खानदान? | #donaldtrump #khamenei #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T21:00:35+00:00

300 फ़ाइटर जेट हमले को तैयार? | #donaldtrump #khamenei #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T21:15:04+00:00

Crime Stories Hindi: बहू पर थी ससुर की बुरी नजर, ब्लैकमेल कर किया खौफनाक कत्ल! Top News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T21:00:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers