Responsive Scrollable Menu

बिहार की सियासत में 'महाभारत'! Maithili Thakur के 'धृतराष्ट्र' वाले बयान पर Tejashwi Yadav का तीखा पलटवार

बिहार की राजनीति में इन दिनों शब्दों के बाणों से 'महाभारत' छिड़ी हुई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गायिका से राजनेता बनीं मैथली ठाकुर की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई है। हालांकि तेजस्वी ने अपने आधिकारिक बयान में सीधे तौर पर नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फोटो साझा करते हुए जो हमला बोला, उससे साफ है कि निशाना किधर था।

इसे भी पढ़ें: 'अर्बन नक्सल' के प्रभाव में है कांग्रेस: AI Impact Summit में हुए विरोध प्रदर्शन पर Nitin Naveen का तीखा हमला

 

बृहस्पतिवार को विधानसभा में बोलते हुए ठाकुर ने परोक्ष रूप से राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव के प्रति स्नेह की तुलना महाभारत कालीन हस्तिनापुर के राजा धृतराष्ट्र के पुत्र दुर्योधन के प्रति स्नेह से की। हालांकि उन्होंने प्रसाद, यादव या उनकी पार्टी का नाम नहीं लिया, लेकिन ‘‘2005 से पहले का बिहार’’ का जिक्र कर अपने इशारों से स्पष्ट कर दिया कि वह पूर्ववर्ती राजद के शासन की आलोचना कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: AI Impact Summit में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, US के 'Pax Silica' क्लब में होगी एंट्री

 

यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘कुछ लोग विधायक बनते ही राजनीति का पूरा ज्ञान होने का भ्रम पाल लेते हैं। विधायिका की बुनियादी बातें समझे बिना ही उनमें एक जननायक के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का दुस्साहस आ जाता है।

सियासी मायने: क्यों बढ़ा विवाद?

जननायक का अपमान: तेजस्वी ने लालू प्रसाद यादव को 'जननायक' बताकर यह संदेश दिया कि उन पर की गई कोई भी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधायिका का अनुभव: तेजस्वी ने मैथिली ठाकुर के राजनीतिक अनुभव पर सवाल उठाते हुए उन्हें 'नौसिखिया' करार देने की कोशिश की है।

पुराना बनाम नया बिहार: मैथिली ठाकुर द्वारा 2005 से पहले के बिहार की याद दिलाना राजद के लिए हमेशा से एक कमजोर नस रही है, जिसे भाजपा और उसके सहयोगी दल अक्सर चुनावी मुद्दा बनाते हैं।

मैथली ठाकुर, जो अपनी गायकी से घर-घर में लोकप्रिय हुईं और हाल ही में राजनीति में कदम रखा है, उनके इस बयान ने बिहार की राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है। जहाँ राजद इसे अपने नेता का अपमान बता रहा है, वहीं विरोधी खेमा इसे 'कड़वा सच' करार दे रहा है। देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में यह जुबानी जंग और कितनी तेज होती है। 

Continue reading on the app

बस और वैन में आमने-सामने भिड़ंत, 5 लोगों की मौत:7 लोग गंभीर, भिंड में नेशनल हाईवे- 719 पर छींमका के पास हादसा

भिंड में शुक्रवार देर रात एक बस और वैन आमने–सामने से भिड़ गए। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन पूरी तरह पिचक गई। उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसा गोहद चौराहा थाना अंतर्गत छींमका गांव के पास नेशनल हाईवे-719 पर रात 2.30 बजे हुई। अभी मृतकों के नाम पता नहीं चले हैं। देखिए हादसे के बाद की तस्वीरें ये हुए घायल खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

  Sports

भारत-साउथ अफ्रीका मैच से पहले चर्चा में गौतम गंभीर का ये वीडियो, सोशल मीडिया पर भी वायरल

Gautam Gambhir viral video: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के दौरान हेड कोच गौतम गंभीर फैंस के बीच पहुंचे और उनसे बातचीत करते नजर आए. गंभीर ने फैंस को ऑटोग्राफ दिया, उनके साथ फोटो क्लिक कराए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और गंभीर के व्यव्हार की काफी तारीफ हो रही है. Sun, 22 Feb 2026 00:04:28 +0530

  Videos
See all

ट्रंप का पहला राउंड, टारगेट पर ख़ामेनेई का खानदान? | #donaldtrump #khamenei #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T21:00:35+00:00

Iran America War Update3 बजते ही अमेरिका पर ईरान के हमले शुरू?Trump | Khamenei | N18G | Top | Russia #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T21:30:14+00:00

कोर्ट में क्या हुआ? वकील ने बताई पूरी अंदरूनी कहानी | AI Summit Controversy | Youth Congress Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T21:00:42+00:00

Crime Stories Hindi: बहू पर थी ससुर की बुरी नजर, ब्लैकमेल कर किया खौफनाक कत्ल! Top News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T21:00:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers