Responsive Scrollable Menu

बंगाल की खाड़ी में फिर मंडराया चक्रवात का खतरा, अंडमान सागर से लेकर दक्षिण भारत तक कई राज्यों के लिए आया IMD का ये अलर्ट

देश के समुद्री क्षेत्रों में एक बार फिर मौसमी हलचल काफी तेज हो गई है। बंगाल की खाड़ी और दक्षिण भारतीय प्रायद्वीप के ऊपर कई एक्टिव मौसमी सिस्टम की वजह से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। IMD के मुताबिक तमिलनाडु तट के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

Continue reading on the app

देश-विदेश के प्रमुख घटनाक्रम: CBI जांच, Jio IPO और एथलेटिक्स में भारत के 10 पदक

‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बुधवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

दि14 : सीबीआई कार्यकर्ता तीसरी लीड हत्या सीबीआई ने पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज की नयी दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच अपने हाथ में ले ली है और सभी पहलुओं की जांच के लिए विशेषज्ञों की एक टीम राज्य में पहुंच गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

खेल17 : खेल एशियाड पैरा लीड एथलेटिक्स भारत का एथलेटिक्स में पदक बटोरो अभियान जारी, आयुष, प्रवीण और सचिन ने स्वर्ण जीते नागोया: भारतीय एथलीटों ने एशियाई पैरा खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तीसरे दिन भी अपना दबदबा बरकरार रखते हुए बुधवार को यहां तीन स्वर्ण पदक सहित 10 पदक जीते।

अर्थ16 : आईपीओ तीसरी लीड जियो प्लेटफॉर्म्स जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को खुलने के 100 मिनट में पूर्ण अभिदान नयी दिल्ली: जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (जेपीएल) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को खुलने के 100 मिनट के भीतर ही पूर्ण अभिदान मिल गया। इसके साथ ही यह अब तक का सबसे तेजी से पूर्ण अभिदान पाने वाला आईपीओ बन गया है।

दि5 : शाह पुलिस मादक पदार्थ भारत को नशा मुक्त बनाने के लिए देशभर के पुलिस बल मिलकर काम करें: अमित शाह नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2029 के अंत तक भारत को नशामुक्त बनाने के लिए देशभर के पुलिस बलों से मिलकर काम करने का आह्वान करते हुए बुधवार को कहा कि मादक पदार्थों का इस्तेमाल देश की भावी पीढ़ियों के लिए खतरा है और इससे राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल संगठनों को वित्तीय मदद भी मिलती है।

वि1 : अमेरिका ट्रंप भारत व्यापार समझौता भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता पहले के समझौतों से काफी अलग होगा : ट्रंप वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और अमेरिका व्यापार समझौता करने के काफी करीब हैं और यह समझौता पहले किए गए समझौतों से काफी अलग होगा।

दि21 : न्यायालय विजयन सीएमआरएल रिश्वत मामला: न्यायालय ने विजयन और अन्य के खिलाफ जांच पर एक सप्ताह की रोक लगाई नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने कथित सीएमआरएल रिश्वत मामले में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, उनकी बेटी वीणा टी. और उनके दामाद पी.ए. मोहम्मद रियास के खिलाफ जांच पर बुधवार को एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी।

अर्थ13 : एसबीआई डेटा एसबीआई ने 3,897 ग्राहकों के रिकॉर्ड उजागर होने की आशंका की जांच शुरू की, कामकाज पर असर नहीं नयी दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ‘डार्क वेब’ पर 3,897 ग्राहकों के रिकॉर्ड उजागर होने की आशंका की जांच कर रहा है। इन रिकॉर्ड में ग्राहकों की व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी शामिल है।

प्रादे49 : बिहार पंडाल आग बच्चे झुलसे बिहार: सीवान में दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने से पांच बच्चों समेत 10 लोग झुलसे सीवान: बिहार के सीवान जिले में रामलीला के मंचन के दौरान दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने से पांच बच्चों समेत कम से कम 10 लोग झुलस गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्रादे52 : बंगाल विसर्जन दूसरीलीड व्यवस्था सिर्फ ‘सनातन धर्म’ को मानने वाले ही विसर्जन के दौरान दुर्गा प्रतिमाओं को छुएंगे: शुभेंदु कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि सिर्फ ‘सनातन धर्म’ को मानने वालों को ही हुगली नदी में विसर्जन के दौरान दुर्गा प्रतिमाओं को छूने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि धार्मिक परंपराओं का पालन किया जाना चाहिए।

वि3 : अमेरिका एफबीआई पत्र घृणा अपराध इलिनॉय में मंदिर पर हमले की साजिश को घृणा अपराध मानते हुए मामले की जांच हो: अमेरिकी सांसद वाशिंगटन: अमेरिका के 105 से अधिक सांसदों ने संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक काश पटेल को पत्र लिखकर इलिनॉय में एक मंदिर पर गोलीबारी की साजिश की घृणा अपराध के तौर पर जांच किए जाने का अनुरोध किया है।

वि9 : अमेरिका भारतीय जालसाजी भारतीय मूल के व्यक्ति पर अमेरिकी सरकार से 6.6 करोड़ डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप वाशिंगटन: भारतीय मूल के एक व्यक्ति पर कोविड-19 की तीन लाख 80 हजार जांच के फर्जी बिल पेश कर अमेरिकी सरकार से 6.6 करोड़ डॉलर की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

Video: न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने किस भारतीय बल्लेबाज को बताया टी-20 सीरीज का बड़ा खतरा

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने किस भारतीय बल्लेबाज को बताया टी-20 सीरीज का बड़ा खतरा Wed, 21 Oct 2026 15:44:01 +0530

  Videos
See all

Cockroach Janta Party-Congress पर Giriraj Singh ने तगड़ा बयान #ashutoshranka #sauravdas #yt #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T10:12:25+00:00

सूडान के बाजार पर ड्रोन हमला, 153 लोगों की मौत का दावा | Sudan Drone Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T10:10:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers