Gardening Tips : न फूल आ रहे, न निकल रही नई टहनियां...गेंदे के पौधे को ये क्या हुआ? कर लें ये 4 काम
Marigold Gardening Tips : दरवाजे पर तोरण लगाना हो या पूजा की थाली सजानी हो, दिवाली पर गेंदे के फूल हर जगह इस्तेमाल किए जाते हैं. अगर आपके घर की बालकनी या छत पर गेंदे का पौधा लगा है तो इस बार बाजार से फूल कम खरीदने पड़ेंगे. बस आपको ये ट्रिक्स अपनानी होगी. इससे आपको पौधा फूलों से लद जाएगा. लोकल 18 से रामपुर के गार्डनर ललित बताते हैं कि अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में लगे गेंदे के पौधे पर खूब सारे फूल दिखाई दें तो उसकी समय पर पिंचिंग करें. धूप, पानी और खाद का ध्यान रखें. गेंदे से ज्यादा फूल पाने के लिए सही मिट्टी तैयार करना पहला काम है. दूसरा काम, पौधे की सबसे ऊपर वाली नई और कोमल टहनी के सिरे को हल्का सा काट दें.
सर्दियों में गीजर चलाने से बढ़ रहा है बिजली का बिल? अपनाएं ये 6 आसान टिप्स, पानी भी होगा गर्म, बिजली की खपत भी होगी कम
Geyser Use Tips: सर्दियों में नहाने और घर के दूसरे कामों के लिए गीजर का इस्तेमाल बढ़ जाता है, जिससे बिजली का बिल भी ज्यादा आ सकता है. गीजर का टेम्परेचर जरूरत से ज्यादा रखने के बजाय सही सेटिंग पर इस्तेमाल करने से बिजली की खपत कम करने में मदद मिल सकती है. नहाने से घंटों पहले गीजर चालू करने की जरूरत नहीं है, पानी गर्म होने में लगने वाले समय के हिसाब से इसे चलाना बेहतर है. पानी गर्म होने और जरूरत खत्म होने के बाद गीजर बंद कर देना चाहिए, ताकि बिना वजह बिजली खर्च न हो.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




