Responsive Scrollable Menu

Karela Pyaz Recipe : इस तरीके से बनाएं चटपटे करेले प्याज, सब खाएंगे मांग-मांग कर, चाटेंगे अंगुलियां

Karela Pyaz Sabzi Recipe : सर्दियों के सीजन में हरी सब्जियों की बहार आ जाती है. मेथी-सरसों का साग, शिमला मिर्च, परवल खाकर अगर आप बोर हो गए हैं तो करेला-प्याज की टेस्टी सब्जी ट्राय कर सकते हैं. वैसे तो करेले की सब्जी का नाम लेते ही चेहरे पर सिकन आ जाती है. कड़वाहट याद आने लगती है. रेसिपी का तरीका बदल दिया जाए तो कड़वाहट भी नहीं रहेगी और सब्जी भी बहुत टेस्टी बनेगी. कढ़ाही खुलते ही खुशबू पूरे घर में फैल जाएगी. हर कोई बहुत मजे से मांग-मांगकर खाएगा खाएगा. आइये जानते हैं इस क्रंची सब्जी को बनाने का तरीका.......

Continue reading on the app

BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं:वनडे वर्ल्डकप के लिए फिटनेस-फॉर्म सबसे अहम, गिल को सीनियर्स से मदद मिलेगी

BCCI प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास ने कहा है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप में विराट कोहली और रोहित शर्मा का चयन उम्र से नहीं होगा। टीम में जगह के लिए दोनों की फिटनेस और प्रदर्शन को आधार बनाया जाएगा। यह टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा। मन्हास ने भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले स्पोर्टस्टार को इंटरव्यू दिया। यह दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा। रोहित-विराट 4 नवंबर से शुरू हो रही 5 वनडे की सीरीज में खेलते दिखेंगे। मन्हास ने कहा- दोनों बैटर्स को लगातार रन बनाने होंगे मिथुन मनहास ने कहा कि वर्ल्ड कप टीम में चयन के लिए दोनों सीनियर बल्लेबाजों का लगातार अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी होगा। मुझे लगता है कि अगर कोई खिलाड़ी फिट है, अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और देश को जिता रहा है। तो उसका चयन होना चाहिए।’ रोहित-विराट वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के टॉप-3 स्कोरर में शामिल हैं। वर्ल्ड कप के समय कितनी होगी रोहित-विराट की उम्र रोहित शर्मा अप्रैल 2027 में 40 साल के हो जाएंगे। जबकि, विराट कोहली वर्ल्ड कप के दौरान 38 साल के होंगे। पूर्व क्रिकेटर्स और फैंस ने भारत के ट्रांजिशन प्लांस पर सवाल उठाए हैं। यह भी चर्चा है कि आने वाले वर्षों में दोनों सीनियर खिलाड़ियों की क्या भूमिका होगी। लॉर्ड्स में शतक से लौटा रोहित का फॉर्म रोहित शर्मा की खराब वनडे फॉर्म के बीच उनके संन्यास की काफी चर्चा हुई थी। हालांकि, लॉर्ड्स में लगाए गए उनके शतक से ये चिंताएं कुछ हद तक दूर हुईं। विराट ने वनडे में अपनी भूमिका का अच्छा फायदा उठाया है। इस फॉर्मेट में उन्होंने ब्रैडमैन जैसा औसत रखते हुए लगातार रन बनाए हैं। गिल की कप्तानी में सीनियर्स की भूमिका मिथुन मन्हास ने यह भी बताया कि रोहित और विराट की मौजूदगी से शुभमन गिल को कप्तानी में मदद मिल सकती है। उन्होंने विराट के एमएस धोनी के मार्गदर्शन में सीखने और धोनी के सौरव गांगुली से मार्गदर्शन लेने का उदाहरण दिया। मनहास ने कहा, ‘शुभमन पिछले दो या तीन साल से गुजरात टाइटन्स के कप्तान हैं। वे भारत की कप्तानी भी कर रहे हैं। मुझे लगता है कि वर्ल्ड कप अभियान में यह अनुभव उनके काम आएगा।’ -------------------------------------------- टीम इंडिया से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… प्रज्ञान ओझा BCCI चीफ सिलेक्टर बने, अगरकर की जगह लेंगे, रमेश पोवार भी कमेटी में भारत के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा को अजित अगरकर की जगह BCCI का चीफ सिलेक्टर बनाया गया है। अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर 2026 को खत्म हुआ था। सिलेक्शन कमेटी में अगरकर की जगह पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पोवार को शामिल किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

Video: न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने किस भारतीय बल्लेबाज को बताया टी-20 सीरीज का बड़ा खतरा

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने किस भारतीय बल्लेबाज को बताया टी-20 सीरीज का बड़ा खतरा Wed, 21 Oct 2026 15:44:01 +0530

  Videos
See all

Cockroach Janta Party-Congress पर Giriraj Singh ने तगड़ा बयान #ashutoshranka #sauravdas #yt #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T10:12:25+00:00

Saurav Das- Ashutosh Ranka पर BJP का हमला- 'ये लोग देश में फूट डालना चाहते हैं' | Sudhanshu Trivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T10:15:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers