Responsive Scrollable Menu

ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स का आईपीओ 26 अक्टूबर को खुलेगा,मूल्य दायरा 1585-1665 रुपये प्रति शेयर

ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स का आईपीओ 26 अक्टूबर को खुलेगा,मूल्य दायरा 1585-1665 रुपये प्रति शेयर

Continue reading on the app

Asian Para Games 2026 : शॉट पुट इवेंट में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज तीनों पदक भारत के नाम, सचिन, यासर और प्रवीण का धमाल

Asian Para Games 2026 : एशियन पैरा गेम्स 2026 भारत ने धमाल मचा दिया है. आज यानी 22 अक्टूबर (बुधवार) को एक ही खेल में भारत को तीन मेडल मिले हैं, जिसमें गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल शामिल है. दरअसल, भारत ने शॉट पुट एफ46 में अपना दबदबा दिखाया है. देश को आज सचिन, यासर और प्रवीण ने मदिला दिलाए हैं. अब इन तीनों खिलाड़ियों की तारीफ जमकर हो रही है. भारतीय खिलाड़ियों ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में अब तक 12 गोल्ड, 12 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज सहित कुल 48 मेडल जीत लिए हैं. 

सचिन ने गोल्ड पर साधा निशाना 

दरअसल, जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स में पुरुषों की शॉट पुट एफ46 इवेंट में भारतीय दल ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज तीनों मेडल अपने नाम किए. पेरिस पैरालंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट सचिन खिलाड़ी ने अपने पहले ही प्रयास में 15.79 मीटर का गेम्स रिकॉर्ड थ्रो किया. उनके सभी थ्रो 15-मीटर के मार्क को पार कर गए. एशियन पैरा गेम्स में इस इवेंट में सचिन का यह दूसरा गोल्ड है. उन्होंने 2023 में हांगझोऊ एडिशन में भी गोल्ड जीता था.

मोहम्मद यासर के हाथ लगा सिल्वर मेडल

वहीं मोहम्मद यासर, जिन्होंने 2018 पैरा एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज जीता था, उन्होंने 14-मीटर रेंज में दो थ्रो के साथ शुरुआत करने के बाद अपने तीसरे प्रयास में 15.06 मीटर के सीजन-बेस्ट थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता. इसके साथ ही भारत के नाम ही तीसरा मेडल हो गया. यासर ने 2017 चाइना ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था, जो उनका पहला इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन और पहला इंटरनेशनल मेडल था.

प्रवीण के नाम हुआ ब्रॉन्ज मेडल

इसी इवेंट में प्रवीण ने 13.83 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता है. इसके साथ ही भारत के तीन खिलाड़ियों ने तीनों मेडल अपने नाम कर लिए. ये थ्रो उन्होंने अपनी दूसरी कोशिश में किया था. इस बार एफ46 शॉट पुट इवेंट में तीनों पोडियम पोजीशन इंडियन एथलीट्स के नाम रही हैं. 

पैरा एशियन गेम्स 2026 मेडल टेबल

क्रम

देश

गोल्ड

सिल्वर

ब्रॉन्ज

कुल मेडल

1

चीन

81

47

39

167

2

उज्बेकिस्तान

21

26

23

70

3

जापान

20

22

29

71

4

दक्षिण कोरिया

13

11

15

39

5

भारत

12

17

18

47

6

ईरान

11

13

18

42

ये भी पढ़ें : एशियन पैरा गेम्स में छाईं दीप्ति जीवनजी, 400 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीतकर बनाया ये खास रिकॉर्ड

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Modern Warfare 4 cast on the 'epic conclusion' of the saga | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-24T00:30:07+00:00

Trump Viral Video | तेहरान में पिंजरे में कैद दिखे Trump, वीडियो वायरल! #Shorts #ViralVideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-24T00:00:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers