Jammu में नशा तस्करों पर शिकंजा कसेगी Police, सुरक्षा ग्रिड होगा मजबूत: IGP तेजिंदर सिंह
जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) तेजिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि पुलिस मादक पदार्थों के खिलाफ अपने अभियान को तेज करेगी और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत किया जाएगा। सिंह ने यहां ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में परेड की सलामी ली। उन्होंने ‘रेल हेड’ इलाके में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर क्षेत्र की सुरक्षा में अपना कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।
सिंह ने पुलिसिंग के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि जरूरी है कि पुलिस का अपने अधिकार क्षेत्र में प्रभाव और उपस्थिति स्पष्ट रूप से नजर आए। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सुरक्षा के दृष्टिकोण से, चाहे वह सीमा हो, नियंत्रण रेखा (एलओसी) हो या आंतरिक सुरक्षा का पहलू हो, हम सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत करेंगे तथा शांति-सौहार्द बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।’’ आईजी ने मादक पदार्थ रोधी अभियान के बारे में कहा कि संपत्तियों को जब्त करने और बरामदगी करने से जुड़ी यह मुहिम लगातार जारी है तथा हाल में कुछ अतिरिक्त बरामदगियां भी की गई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में, जम्मू क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ हमारा अभियान और तेज होगा, और यह पहले से ही उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।’’ सिंह ने पुलिसकर्मियों के बलिदान का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में क्षेत्र में शांति और सौहार्द स्थापित करने के प्रयास जारी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के बलिदान और शहादत के प्रति सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यही होगी कि भविष्य में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और ऐसी स्थितियों की पुनरावृत्ति को रोका जाए।
CBSE Date Sheet 2027: 10वीं-12वीं के लिए सीबीएसई ने जारी किए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम, छात्रों को अब डेटशीट का इंतजार
CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है। इससे छात्रों को अपनी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप देने में मदद मिलेगी। 2027 में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छोत्रों को अब डेटशीट का इंतजार है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Moneycontrol







