Responsive Scrollable Menu

इस वीकेंड बनाइए घरवालों के लिए चटपटा और सेहत से भरा नास्ता, नोट कीजिए रेसिपी

पालक के पत्तों की पकौड़ी उत्तर भारतीय स्नैक है, जिसे बेसन, चावल का आटा और मसालों के घोल में लिपटाकर तलते हैं. यह चाय के साथ ठंड या बारिश में खास पसंद की जाती है.

Continue reading on the app

अक्षय कुमार ने किया नॉर्थ-ईस्ट लोगों का सपोर्ट: नस्लीय भेदभाव पर बोले- 'वो भी उतने ही इंडियन हैं, जितना मैं हूं'

Akshay Kumar: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लोगों का सोपर्ट किया है। उन्होंने भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लोगों के खिलाफ होने वाले भेदभाव और नस्लवाद को लेकर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि उत्तर-पूर्व के लोग भी उतने ही भारतीय हैं जितने वह खुद हैं।

शो में उठाया गंभीर मुद्दा

हाल ही में व्हील्स ऑफ फॉर्च्यून शो के एक एपिसोड के दौरान जब एक प्रतियोगी ने मुंबई में अपने साथ हुई भेदभावपूर्ण घटनाओं का जिक्र किया, तो अक्षय कुमार की झलक में स्पष्ट रूप से हैरानी और निराशा नजर आई। प्रतियोगी ने बताया कि उसके चेहरे की विशेषताओं के कारण लोग अक्सर उसे ताने मारते और कहते थे कि “चीन चले जाओ” और उसे कोविड-19 फैलाने का दोषी ठहराते थे।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अक्षय ने अपने मणिपुर के मेकअप आर्टिस्ट किन को मंच पर बुलाया और इस अवसर का इस्तेमाल उत्तर-पूर्व के लोगों के खिलाफ होने वाले भेदभाव को सामने लाने के लिए किया।

'चिंकी-चाइनीज कहकर बुलाते हैं लोग'

मंच पर आते ही किन ने बताया कि मणिपुर से होने के कारण उन्हें अक्सर मजाक और गलत धारणाओं का सामना करना पड़ा। उन्हें 'चाइनीज', 'चिंकी' और 'मोमो' जैसे नस्लीय शब्दों का सामना करना पड़ा। इस पर अक्षय कुमार ने स्पष्ट किया कि यह व्यवहार पूरी तरह से गलत और अस्वीकार्य है।

इसपर प्रतिक्रिया देते हुए अक्षय ने कहा- "आज किन की बात सुनकर मुझे यकीन हो गया कि यह समस्याएं मौजूद हैं। मैं भारत के सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि उत्तर-पूर्व के लोगों के साथ भेदभाव होता है। वे सभी भारतीय हैं। वे उतने ही भारतीय हैं जितना मैं, आप और यहां बैठे लोग हैं।"

अक्षय ने आगे बताया कि उत्तर-पूर्व के लोग देश के लिए कितनी बड़ी सेवा कर चुके हैं, खासकर भारतीय सेना में। उन्होंने नागा रेजिमेंट, कारगिल युद्ध और बांग्लादेश युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा, “उन्होंने अपने खून की आहुति दी है। वे भारतीय हैं, इसे याद रखें।”

टीवी पर फिर लौटे अक्षय, जल्द इन फिल्मों में आएंगे नजर

अक्षय कुमार ने करीब एक दशक के बाद छोटे पर्दे पर वापसी की है और सोनी टीवी के नए रियलिटी शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून के होस्ट के रूप में नजर आ रहे हैं। इसमें प्रतियोगी पुरस्कार जीतने के लिए एक बड़ा व्हील घुमाते हैं और अक्षरों का अनुमान लगाकर शब्द पहेली हल करते हैं।

फिल्मों के मोर्चे पर अक्षय कुमार के पास प्रियदर्शन की 'भूत बंगला', 'वेलकम टू द जंगल', और 'हैवान' जैसी आगामी प्रोजेक्ट्स हैं।
 

Continue reading on the app

  Sports

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा – ‘2014 से पहले राजनीति लूटमार थी’

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विपक्ष पर, खासकर कांग्रेस पार्टी पर, जोरदार निशाना साधा है। अपने एक दिवसीय पानीपत दौरे के दौरान उन्होंने दावा किया कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद देश की राजनीतिक संस्कृति में एक बड़ा बदलाव आया है। … Sat, 21 Feb 2026 22:07:41 GMT

  Videos
See all

Maithili Thakur News: मैथिली ठाकुर पर खेसारी का निशाना #shorts #ytshorts #maithilithakur #khesarilal #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T17:01:05+00:00

Yogi vs Previous Govts: पहले गोलीबारी और फिरौती, अब AI और चिप की दुनिया: CM योगी का बड़ा बयान। #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T17:00:39+00:00

Donald Trump to raise global tariffs to 15% after 'anti-American' Supreme Court verdict | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T16:54:26+00:00

Maithili Thakur Speech:मैथिली ठाकुर ने खोल दिया Lalu Government की खामियों का सारा चिट्ठा! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T17:01:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers