Responsive Scrollable Menu

Punjab Police ने विदेशी नेटवर्क से जुड़े गिरोह के सात तस्कर पकड़े, हथगोला और हेरोइन बरामद

पंजाब में एक हथगोला, दो पिस्तौल और 3.491 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई और इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने मादक पदार्थों, अवैध हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए यह बरामदगी की।

यादव ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर विदेशों में बैठे ऐसे तस्करों के संपर्क में थे, जो अवैध हथियारों की आपूर्ति करते हैं। इन हथियारों को आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाता था।’’ उन्होंने बताया कि इस संबंध में चाटीविंड और लोपोके थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पूरे नेटवर्क का पता लगाने और इससे जुड़े अन्य लोगों एवं उनके संपर्कों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।

डीजीपी यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मादक पदार्थों, अवैध हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी में शामिल लोगों तथा संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Continue reading on the app

Jio Platforms IPO: इश्यू का QIB हिस्सा सिर्फ 28 मिनट में लगभग 2 गुना भरा, निवेश के पहले जानिए 10 अहम बातें

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स ने 212 एंकर निवेशकों से 8,109.84 करोड़ रुपये जुटाए है। इन निवेशकों में ब्लैकरॉक, कैपिटल ग्रुप, फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स और टी. रो प्राइस शामिल हैं। Jio IPO का सब्सक्रिप्शन 21 अक्टूबर से आम निवेशकों के लिए खुला है

Continue reading on the app

  Sports

Video: न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने किस भारतीय बल्लेबाज को बताया टी-20 सीरीज का बड़ा खतरा

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने किस भारतीय बल्लेबाज को बताया टी-20 सीरीज का बड़ा खतरा Wed, 21 Oct 2026 15:44:01 +0530

  Videos
See all

Rahul जी वर्दीधारी महिला पुलिस के साथ तुच्छ व्यवहार करते हैं-Smriti Irani । BJP VS Congress #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T10:43:28+00:00

Smriti Irani Vs Rahul Gandhi | BJP vs Congress: Rahul Gandhi पर क्या बोलीं Smriti Irani? #yt #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T10:45:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers