Responsive Scrollable Menu

श‍िलॉन्ग से सांसद डॉ. सिंगकॉन के निधन पर राहुल गांधी ने जताया दुख, कहा-सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा

नई दिल्ली 20 फरवरी (आईएएनएस)। शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद डॉ. रिकी ए.जे. सिंगकॉन के निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद डॉ. रिकी ए.जे. सिंगकॉन के निधन से गहरा दुख हुआ है। जनसेवा और मेघालय की जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा।

Continue reading on the app

दवाओं की कीमत को लेकर ट्रंप ने मैक्रों पर बनाया दबाव, फ्रेंच वाइन पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की दी थी धमकी

वॉशिंगटन, 20 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ग्लोबल दवा की कीमतों में बदलाव के लिए फ्रेंच वाइन और शैंपेन पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दी है।

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: क्या अभिषेक की जगह खतरें में है या तिलक की जगह संजू की होगी वापसी

नई दिल्ली. 2026 टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा अब तक तीनों पारियों में जीरो पर आउट हुए हैं. इस खराब फॉर्म के कारण उन संभावनाओं को तूल मिला है कि टीम मैनेजमेंट अभिषेक को प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखा सकता है. सुपर-8 में भारत का पहला मैच 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के साथ होगा. उससे पहले टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने एक ही झटके में सब साफ कर दिया है.शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने अभिषेक शर्मा के ड्रॉप होने की संभावना को लेकर कहा, अभिषेक शर्मा को ड्रॉप करने पर कोई भी चर्चा नहीं हुई है. हमें विश्वास है कि वो अच्छा करके दिखाएंगे. वो नेट्स में गेंद को बढ़िया तरीके से हिट कर रहे हैं, वो जरूर वापसी करेंगे. अभिषेक शर्मा ने अपने टी20 वर्ल्ड कप करियर की शुरुआत में अजब-गजब कीर्तिमान रच दिया है. पहले यूएसए, फिर पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ भी अभिषेक बिना खाता खोले आउट हो गए थे. बताया गया था कि यूएसए के साथ मैच में बीमार होते हुए भी अभिषेक बैटिंग करने उतरे थे. उसके बाद बीमारी के कारण नामीबिया के साथ नहीं खेल पाए थे. मगर वापसी के बाद भी दोनों मैचों में किस्मत उनके साथ नहीं रही. Fri, 20 Feb 2026 19:26:21 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: AI के दिग्गजों का भारत को लेकर बड़ा बयान | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T14:26:47+00:00

Iran-US War Update : 8 बजते ही ईरान पर अमेरिकी अटैक! Trump | Khamenei | N18G | Top News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T14:30:55+00:00

AI Summit | Congress Protest | AI समिट में कांग्रेस की विरोध पॉलिटिक्स ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T14:27:47+00:00

News Ki Pathshala : AI Summit में क्या गजब हुआ की Trump देखते ही रह गए ? Top News #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T14:30:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers