Responsive Scrollable Menu

हालात पर नजर, अमेरिका-ईरान टेंशन के बीच क्या बोला भारत; कैसा है माहौल

अमेरिका और ईरान के बढ़ते तनाव के बीच भारत का बयान आया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहाकि हालात पर हमारी नजर है। हम ईरान में रहे भारतीयों से लगातार संपर्क में हैं। वहां के भारतीय समुदाय से हमारी लगातार बातचीत हो रही है।

Continue reading on the app

नए बांग्लादेशी नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर होगी चर्चा: भारत

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह बांग्लादेश में तारिक रहमान के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद दोनों देशों के बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने को लेकर आशान्वित है तथा सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, “बांग्लादेश में चुनाव संपन्न होने के बाद हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को बधाई दी थी। 17 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत सरकार का प्रतिनिधित्व किया और उन्होंने हमारे प्रधानमंत्री का पत्र बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को सौंपा।”

उन्होंने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की। जायसवाल ने कहा, “दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और गर्मजोशी भरे संबंधों को आगे बढ़ाते हुए हम बांग्लादेश के साथ अपने बहुआयामी रिश्तों को और सुदृढ़ करने की अपेक्षा रखते हैं। हम नई सरकार के साथ जुड़कर संबंधों को आगे ले जाने के इच्छुक हैं। वीजा सहित हमारे द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर नई सरकार के साथ चर्चा की जाएगी।”

इस सप्ताह की शुरुआत में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ढाका में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ढाका में प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर खुशी हुई। भारत, बांग्लादेश को एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी राष्ट्र के निर्माण में हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार है।”

बैठक के दौरान बिरला ने तारिक रहमान को पदभार संभालने पर शुभकामनाएं दीं और भारत आने का निमंत्रण भी दिया। दोनों नेताओं ने भारत और बांग्लादेश की जनता के कल्याण के लिए मिलकर काम करने पर आशावाद जताया।

भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह ने भी एक्स पर साझा बयान में बताया कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने जन-केंद्रित सहयोग एजेंडा के तहत मिलकर आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता जताई।

बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान ने हाल ही में हुए 13वें संसदीय चुनाव में अपनी पार्टी की निर्णायक जीत के बाद बांग्लादेश के 11वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

MP महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2024 में चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, मंत्री निर्मला भूरिया ने जॉइनिंग तिथि बढ़ाने के दिए निर्देश

भोपाल। महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2024 में चयनित हुए सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। ज्वाइनिंग प्रक्रिया के दौरान मेडिकल सर्टिफिकेट को लेकर आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को देखते हुए सरकार ने ज्वाइनिंग की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब चयनित अभ्यर्थी 28 फरवरी … Fri, 20 Feb 2026 21:31:10 GMT

  Videos
See all

Uttarakhand News: उत्तराखंड की दिनभर की बड़ी खबरें देखिए | CM Dhami | Dehradun | Latest News | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T16:15:06+00:00

Yogi On Congress Protest in AI Summit: कांग्रेस ने देश को किया कलंकित? योगी का फूटा गुस्सा! | Rahul #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T16:10:00+00:00

Rajpal Yadav Dance Video Viral: घर पहुंचते ही शादी में राजपाल यादव ने लगाए ठुमके #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T16:16:19+00:00

Viral Video: बाइक में पेट्रोल भरवाते ही ही लगी आग | Fire Accident #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T16:11:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers