चहल के बाद एक और लेग स्पिनर हुआ बोल्ड, 'धोनी के धुरंधर' की साढ़े 3 साल बाद ही टूटी शादी, भावुक होकर लिखा- कुछ रिश्ते हमेशा के लिए...
क्रिकेट और प्यार मोहब्बत का खेल आज कोई नई खबर नहीं है। कभी हार्दिक पंड्या तो कभी शिखर धवन तो कभी युजवेंद्र चहल तलाक को लेकर अक्सर चर्चा में रहे हैं। इस बीच एक और भारतीय खिलाड़ी ने अब तलाक ले लिया है।
Credit Score: अच्छा क्रेडिट स्कोर सिर्फ लोन नहीं दिलाता, मुश्किल समय में देता है कई छुपे फायदे
Credit Score: अक्सर लोग अपने क्रेडिट स्कोर पर तभी ध्यान देते हैं जब उन्हें होम लोन, कार लोन या क्रेडिट कार्ड चाहिए होता है। बाकी समय यह बस एक तीन अंकों का नंबर लगता है। लेकिन जब आपका स्कोर 750 या 780 से ऊपर होता है, तब इसके असली फायदे नजर आने लगते हैं।
सबसे पहला फायदा तो ब्याज दर में राहत का होता ही है, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। अच्छा क्रेडिट स्कोर आपको बैंकों के सामने मजबूत स्थिति देता है। अगर दो बैंक आपको लोन ऑफर करते हैं, तो आप एक ऑफर दूसरे बैंक को दिखाकर बेहतर शर्तें मांग सकते हैं। बैंक भी ऐसे ग्राहकों को खोना नहीं चाहते जिनका रिकॉर्ड साफ और भरोसेमंद हो।
दूसरा बड़ा फायदा है प्री-अप्रूव्ड लोन और क्रेडिट लिमिट। कई बार लोग देखते हैं कि बैंक उन्हें बिना मांगे ही पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड अपग्रेड का ऑफर दे देते हैं। इसके पीछे लगातार अच्छा क्रेडिट स्कोर और समय पर भुगतान की आदत होती है। आपात स्थिति में यह बहुत काम आता है, क्योंकि पैसे का इंतजाम जल्दी हो जाता है।
कुछ मामलों में सिक्योरिटी डिपॉजिट भी कम देना पड़ सकता है। खासकर विदेशों में यूटिलिटी कनेक्शन, किराये के घर या प्रीमियम सेवाओं में क्रेडिट प्रोफाइल देखी जाती है। भारत में भी कई फिनटेक कंपनियां और कुछ मकान मालिक अब क्रेडिट हिस्ट्री को ध्यान में रखने लगे हैं।
अच्छा क्रेडिट स्कोर आपको बेहतर क्रेडिट कार्ड भी दिला सकता है। बैंक अपने प्रीमियम कार्ड उन्हीं ग्राहकों को देते हैं जिनकी प्रोफाइल मजबूत होती है। ऐसे कार्ड में ज्यादा रिवॉर्ड, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं मिलती हैं। अगर आप अक्सर यात्रा करते हैं या ज्यादा खर्च करते हैं तो इससे अच्छी-खासी बचत भी हो सकती है।
एक और फायदा है बैलेंस ट्रांसफर या रीफाइनेंसिंग में आसानी। अगर ब्याज दरें कम हो जाएं और आप अपना पुराना लोन किसी दूसरे बैंक में ट्रांसफर करना चाहें, तो मजबूत क्रेडिट स्कोर होने पर मंजूरी जल्दी मिल जाती है।
सबसे अहम फायदा मानसिक सुकून का होता है। जब आपको पता होता है कि आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो वित्तीय फैसले लेते समय डर कम लगता है। जरूरत पड़ने पर क्रेडिट मिल जाएगा, यह भरोसा रहता है।
दरअसल, अच्छा क्रेडिट स्कोर दिखाने की चीज नहीं है, बल्कि विकल्प देता है। इसे बनाए रखना भी मुश्किल नहीं है कि समय पर भुगतान करें, जरूरत से ज्यादा कर्ज न लें और बार-बार लोन के लिए आवेदन न करें। धीरे-धीरे इसके फायदे खुद दिखाई देने लगते हैं।
(प्रियंका कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Republic Bharat
Haribhoomi


















