Responsive Scrollable Menu

असमानताओं पर प्रहार, समानता का विस्तारः एक सार्थक पुकार

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष 20 फरवरी को मनाया जाने वाला विश्व सामाजिक न्याय दिवस आज के समय में केवल असमानताओं पर प्रहार एवं समानता के विस्तार की एक सार्थक पुकार का अंतरराष्ट्रीय आयोजन ही नहीं, बल्कि वैश्विक चेतना का आह्वान है। वर्ष 2026 में यह दिवस विशेष महत्व ग्रहण कर रहा है, क्योंकि विश्व तेजी से बदलती अर्थव्यवस्था, तकनीकी संक्रमण, जलवायु संकट, राजनीतिक ध्रूवीकरण और सामाजिक असमानताओं के बीच नई संतुलित व्यवस्था की तलाश में है। इस वर्ष की थीम “समावेश को सशक्त बनानाः सामाजिक न्याय के लिए अंतर को पाटना” हमें यह याद दिलाता है कि विकास तभी सार्थक है जब वह समावेशी हो और समावेशन तभी प्रभावी है जब वह न्यायपूर्ण हो। सामाजिक न्याय का अर्थ केवल अवसरों की समानता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उस व्यापक व्यवस्था की स्थापना का आग्रह करता है जिसमें संसाधनों, अधिकारों और गरिमा का निष्पक्ष वितरण सुनिश्चित हो। जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा की समान उपलब्धता नहीं मिलती, तब तक प्रगति अधूरी है। 2026 की थीम विशेष रूप से उन समुदायों की भागीदारी पर बल देती है जो ऐतिहासिक रूप से हाशिए पर रहे हैं-चाहे वे आर्थिक रूप से वंचित हों, सामाजिक रूप से उपेक्षित हों या राजनीतिक रूप से प्रतिनिधित्व से दूर हों। समावेशन का सशक्तिकरण केवल नीतिगत घोषणा नहीं, बल्कि निर्णय-प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता का अधिकार है।

आज वैश्विक स्तर पर असमानताओं की खाई कई रूपों में दिखाई देती है। एक ओर तकनीकी क्रांति और कृत्रिम बुद्धिमत्ता रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही है, तो दूसरी ओर पारंपरिक श्रम-आधारित रोजगार असुरक्षित होते जा रहे हैं। डिजिटल विभाजन नई सामाजिक दूरी का कारण बन रहा है। ग्रामीण और शहरी, विकसित और विकासशील, पुरुष और महिला, सक्षम और दिव्यांग-इन सबके बीच संसाधनों की असमान पहुंच सामाजिक तनाव को जन्म देती है। ऐसे समय में सामाजिक न्याय का अर्थ है इन अंतरों को पहचानना और उन्हें पाटने के लिए लक्षित, संवेदनशील और पारदर्शी नीतियों का निर्माण करना। सम्मानजनक कार्य की अवधारणा भी सामाजिक न्याय के केंद्र में है। केवल रोजगार उपलब्ध कराना पर्याप्त नहीं, बल्कि ऐसा कार्य-संस्कृति बनाना आवश्यक है जिसमें उचित वेतन, सुरक्षित कार्य-परिस्थितियां और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो। आर्थिक विकास तभी टिकाऊ हो सकता है जब वह मानव गरिमा के साथ जुड़ा हो। यदि विकास केवल आंकड़ों में सीमित रह जाए और आम नागरिक के जीवन में राहत न ला सके, तो वह विकास नहीं, केवल विस्तार है।

इसे भी पढ़ें: World Day of Social Justice: जब तक अंतिम व्यक्ति सुरक्षित नहीं, अधूरा है विकास

मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र इस युग की अनिवार्यता बन चुका है। कोविड-19 महामारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि संकट किसी भी समाज को अचानक अस्थिर कर सकता है। बेरोजगारी, स्वास्थ्य संकट और आर्थिक मंदी से निपटने के लिए सामाजिक सुरक्षा जाल का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है। वृद्धजन, दिव्यांग, महिलाएं, बच्चे और असंगठित क्षेत्र के श्रमिक-इन सभी के लिए संरक्षित ढांचा ही न्यायपूर्ण समाज की नींव है। भारत जैसे विविधतापूर्ण लोकतंत्र में सामाजिक न्याय का विचार ऐतिहासिक और संवैधानिक दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण है। भारतीय संविधान ने समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों के माध्यम से एक ऐसे समाज की कल्पना की है जहां जाति, धर्म, लिंग या वर्ग के आधार पर भेदभाव न हो। आज भी सामाजिक न्याय का प्रश्न केवल आर्थिक असमानता तक सीमित नहीं है; यह सामाजिक पूर्वाग्रहों, लैंगिक भेदभाव, क्षेत्रीय असंतुलन और सांस्कृतिक असमानताओं से भी जुड़ा है।

समकालीन भारत में सामाजिक न्याय के संदर्भ में विभिन्न सरकारी योजनाओं और पहलों के माध्यम से वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक और नशा-पीड़ित व्यक्तियों के सशक्तिकरण हेतु अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं। सरकार का दृष्टिकोण यह रहा है कि सामाजिक न्याय विभाजन की राजनीति नहीं, बल्कि समावेशन की नीति के माध्यम से स्थापित हो। “संतुष्टिकरण” बनाम “तुष्टिकरण” की अवधारणा इसी दिशा में एक वैचारिक संकेत है, जो समाज को जोड़ने की बात करती है। फिर भी चुनौतियां शेष हैं। महंगाई, बेरोजगारी, पर्यावरणीय संकट और बढ़ती जीवन-यापन लागत आम नागरिक के लिए वास्तविक कठिनाइयां उत्पन्न करती हैं। लोकतंत्र का उद्देश्य केवल चुनावी प्रक्रिया तक सीमित नहीं, बल्कि जनसंतोष और जनकल्याण सुनिश्चित करना है। यदि नागरिक स्वयं को असुरक्षित, असमान या उपेक्षित अनुभव करें, तो सामाजिक न्याय का आदर्श खोखला प्रतीत होने लगता है।

आज आवश्यकता है कि सामाजिक न्याय को केवल राजनीतिक नारे के रूप में नहीं, बल्कि नैतिक दायित्व के रूप में देखा जाए। हमने आचरण की पवित्रता एवं पारदर्शिता की बजाय कदाचरण एवं अनैतिकता की कालिमा का लोकतंत्र बना रखा है। ऐसा लगता है कि धनतंत्र एवं सत्तातंत्र ने जनतंत्र को बंदी बना रखा है। हमारी न्याय-व्यवस्था कितनी भी निष्पक्ष, भव्य और प्रभावी हो, फ्रांसिस बेकन ने ठीक कहा था कि ‘यह ऐसी न्याय-व्यवस्था है जिसमें एक व्यक्ति की यंत्रणा के लिये दस अपराधी दोषमुक्त और रिहा हो सकते हैं।’ रोमन दार्शनिक सिसरो ने कहा था कि ‘मनुष्य का कल्याण ही सबसे बड़ा कानून है।’ लेकिन हमारे देश के कानून एवं शासन व्यवस्था को देखते हुए ऐसा प्रतीत नहीं होता, आम आदमी सजा का जीवन जीने को विवश है। सामाजिक न्याय के लिए सामाजिक एकता भंग नहीं की जा सकती। शासन और प्रशासन की प्रत्येक नीति का अंतिम लक्ष्य मानव कल्याण होना चाहिए। यदि शक्ति के स्रोत जनहित में प्रयुक्त न हों, तो वे असंतोष और अविश्वास को जन्म देते हैं। विश्व सामाजिक न्याय दिवस हमें आत्ममंथन का अवसर देता है। क्या हमारा लोकतंत्र समानता का लोकतंत्र है या विभेद का? क्या हमारी स्वतंत्रता सबके लिए समान अवसर लेकर आई है या केवल कुछ वर्गों तक सीमित है? क्या हमारी नीतियां पारदर्शिता और नैतिकता पर आधारित हैं या वे जटिलता और असमानता को बढ़ा रही हैं? इन प्रश्नों का उत्तर ईमानदारी से खोजना ही इस दिवस की सार्थकता है।

सामाजिक न्याय केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं, समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। जाति, धर्म, वर्ग और लिंग के भेद से ऊपर उठकर यदि नागरिक परस्पर सम्मान और सहयोग की भावना विकसित करें, तो सामाजिक ताने-बाने को सुदृढ़ किया जा सकता है। शिक्षा संस्थान, नागरिक संगठन, धार्मिक और सांस्कृतिक मंच-सभी को इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। नई वैश्विक अर्थव्यवस्था में जहां कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा और डिजिटल नवाचार नए अवसर प्रदान कर रहे हैं, वहीं यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि इन अवसरों का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे। अन्यथा विकास की गाड़ी कुछ लोगों को आगे ले जाएगी और शेष को पीछे छोड़ देगी। समावेशन का सशक्तिकरण इसी असंतुलन को रोकने का प्रयास है। प्रतिदिन कोई न कोई कारण महंगाई को बढ़ाकर हम सबको और धक्का लगा जाता है और कोई न कोई टैक्स, अधिभार हमारी आय को और संकुचित कर जाता है। जानलेवा प्रदूषण ने लोगों की सांसों को बाधित कर दिया, लेकिन हम किसी सम्यक् समाधान की बजाय नये नियम एवं कानून थोप कर जीवन को अधिक जटिल बना रहे हैं। सामाजिक न्याय व्यवस्था तभी सार्थक है जब आम जनता निष्कंटक एवं समस्यामुक्त समानता का जीवन जी सके।

2026 का यह दिवस हमें यह संदेश देता है कि न्याय और विकास एक-दूसरे के पूरक हैं। शांति, स्थिरता और समृद्धि का मार्ग सामाजिक न्याय से होकर ही गुजरता है। यदि समाज का अंतिम व्यक्ति भी सम्मान, सुरक्षा और अवसर के साथ जीवन जी सके, तभी हम कह सकेंगे कि हमने सामाजिक न्याय के आदर्श को साकार किया है। इस तरह सामाजिक न्याय केवल नीति का प्रश्न नहीं, बल्कि चेतना का प्रश्न है। यह हमारे विचारों, व्यवहार और निर्णयों में परिलक्षित होना चाहिए। जब नागरिक और शासन दोनों मिलकर समानता, गरिमा और अवसर की संस्कृति का निर्माण करेंगे, तभी विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाने की वास्तविक सार्थकता सिद्ध होगी। समावेश को सशक्त बनाकर और असमानताओं की खाई को पाटकर ही हम एक ऐसे समाज की रचना कर सकते हैं जो अधिक न्यायपूर्ण, अधिक मानवीय और अधिक स्थायी हो।

- ललित गर्ग
लेखक, पत्रकार, स्तंभकार

Continue reading on the app

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर में ESI अस्पताल का किया निरीक्षण, दिए ये सख्त निर्देश

Rajasthan News: केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर के जैसलमेर रोड पर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई) अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों, उपचार कक्षों और मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के बाद उन्होंने अस्पताल प्रभारी और अन्य चिकित्सकों के साथ बैठक भी की. 

अस्पताल की व्यवस्थाओं की हुई जांच

निरीक्षण के समय मंत्री ने मरीजों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना. उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, भर्ती मरीजों की देखभाल और आपात सेवाओं की स्थिति की भी समीक्षा की. मंत्री ने कहा कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज को सम्मान और संवेदनशीलता के साथ इलाज मिलना चाहिए.

 

मुफ्त इलाज पर दिया जोर

बैठक के दौरान श्री मेघवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से ईएसआई योजना के तहत बीमित श्रमिकों और उनके परिजनों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है. इस योजना का उद्देश्य यह है कि कामकाजी वर्ग को आर्थिक बोझ के बिना बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें.

उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर इलाज मिले. इलाज की गुणवत्ता में किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए. मरीजों को लंबा इंतजार न करना पड़े, इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं.

डॉक्टरों और स्टाफ को दिए निर्देश

केन्द्रीय मंत्री ने चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ को निर्देश दिए कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता से निभाएं. मरीजों की शिकायतों को नजरअंदाज न किया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक चिकित्सा उपकरणों का सही उपयोग हो और रिकॉर्ड व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए.

नियमित निगरानी की कही बात

श्री मेघवाल ने कहा कि भविष्य में भी अस्पतालों की नियमित निगरानी की जाएगी. उद्देश्य सिर्फ निरीक्षण करना नहीं है, बल्कि सेवाओं में सुधार लाना है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर संसाधन और सुविधाएं बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग करेगी.

अंत में उन्होंने कहा कि ईएसआई अस्पताल समाज के कमजोर और मेहनतकश वर्ग के लिए जीवनरेखा है. इसलिए इसकी सेवाएं मजबूत और भरोसेमंद होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी समेत 25 कांग्रेसी सांसदों को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने कोटा से आरोपी को कस्टडी में लिया

Continue reading on the app

  Sports

The Hundred Auction में जाएंगे शाहीन-उस्मान तारिक, 4 टीम से ‘बैन’ के बावजूद इतने PAK खिलाड़ी शामिल

इंग्लैंड की 'The Hundred' लीग में पहली बार ऑक्शन का आयोजन होने जा रहा है. मई में होने वाली इस नीलामी के लिए कुल 900 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया है. इस लीग की 8 फ्रेंचाइजी नीलामी में हिस्सा लेंगी. Fri, 20 Feb 2026 19:15:11 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha : अंबानी-अडानी का वो ऐलान... होश उड़ जाएंगे! AI summit | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T13:36:25+00:00

Rashtravad: 'योगी मनसुख पर्यटन पर'.. अखिलेश ऐसा क्यों बोले ? | CM Yogi | Akhilesh Yadav | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T13:39:32+00:00

मोबाइल खोया तो मचाया हंगामा! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T13:33:36+00:00

CM Yogi on UP Shikshamitra Salary Hike: शिक्षामित्रों के मानदेय पर Vidhansabha में योगी का बड़ा ऐलान #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T13:44:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers