केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर में ESI अस्पताल का किया निरीक्षण, दिए ये सख्त निर्देश
Rajasthan News: केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर के जैसलमेर रोड पर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई) अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों, उपचार कक्षों और मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के बाद उन्होंने अस्पताल प्रभारी और अन्य चिकित्सकों के साथ बैठक भी की.
अस्पताल की व्यवस्थाओं की हुई जांच
निरीक्षण के समय मंत्री ने मरीजों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना. उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, भर्ती मरीजों की देखभाल और आपात सेवाओं की स्थिति की भी समीक्षा की. मंत्री ने कहा कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज को सम्मान और संवेदनशीलता के साथ इलाज मिलना चाहिए.
केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर के जैसलमेर रोड स्थित, कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पताल के समस्त वार्डों एवं व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया तथा प्रभारी सहित अन्य चिकित्सकों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा ईएसआई के तहत, बीमित… pic.twitter.com/rXfvtAHzpR
— Government of Rajasthan (@RajGovOfficial) February 20, 2026
मुफ्त इलाज पर दिया जोर
बैठक के दौरान श्री मेघवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से ईएसआई योजना के तहत बीमित श्रमिकों और उनके परिजनों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है. इस योजना का उद्देश्य यह है कि कामकाजी वर्ग को आर्थिक बोझ के बिना बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें.
उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर इलाज मिले. इलाज की गुणवत्ता में किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए. मरीजों को लंबा इंतजार न करना पड़े, इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं.
डॉक्टरों और स्टाफ को दिए निर्देश
केन्द्रीय मंत्री ने चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ को निर्देश दिए कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता से निभाएं. मरीजों की शिकायतों को नजरअंदाज न किया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक चिकित्सा उपकरणों का सही उपयोग हो और रिकॉर्ड व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए.
नियमित निगरानी की कही बात
श्री मेघवाल ने कहा कि भविष्य में भी अस्पतालों की नियमित निगरानी की जाएगी. उद्देश्य सिर्फ निरीक्षण करना नहीं है, बल्कि सेवाओं में सुधार लाना है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर संसाधन और सुविधाएं बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग करेगी.
अंत में उन्होंने कहा कि ईएसआई अस्पताल समाज के कमजोर और मेहनतकश वर्ग के लिए जीवनरेखा है. इसलिए इसकी सेवाएं मजबूत और भरोसेमंद होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी समेत 25 कांग्रेसी सांसदों को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने कोटा से आरोपी को कस्टडी में लिया
Acharya Balkrishna Health Tips: उषा पान क्या है? आचार्य बालकृष्ण ने क्यों दी रोजाना इसे करने की सलाह, जानिए
Acharya Balkrishna Health Tips: आयुर्वेद में सुबह की दिनचर्या का विशेष महत्व बताया गया है. इसी दिनचर्या का एक अहम हिस्सा होता है 'उषा पान'. उषा पान का अर्थ होता है कि सुबह सूर्योदय से पहले या तुरंत बाद खाली पेट पानी पीना. पतंजलि के आयुर्वेदाचार्य आचार्य बालकृष्ण सभी को उषा पान अपनाने की सलाह दे रहे हैं. उनका मानना है कि यह सरल आदत शरीर को अंदर से शुद्ध करने और कई बीमारियों से बचाने में मददगार साबित हो सकती है. आइए जानते हैं उषा पान के बारे में विस्तार से.
क्या है उषा पान?
उषा का मतलब होता है भोर या सुबह का समय और पान का अर्थ है होता पीना. यानी सुबह उठते ही बिना कुछ खाए-पिएं 1 से 2 गिलास सामान्य या गुनगुना पानी पीना. आयुर्वेद के अनुसार, रातभर शरीर में जमा हुए टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए यह प्रक्रिया सबसे अच्छी होती है.
आचार्य बालकृष्ण ने क्या सलाह दी?
आचार्य बालकृष्ण ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने नियमित रूप से उषा पान करने की सलाह दी है. वे कहते हैं सुबह उठकर पेशाब करने के बाद 1-2 गिलास पानी बासी मुंह पीना चाहिए. ऐसा करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज जैसी समस्या दूर होती है. उनके अनुसार, सुबह पानी पीने से आंतों की सफाई होती है, जिससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है. उषा पान करने से सिरदर्द कम होता है और एसिड रिफलक्स की परेशानी से छुटकारा मिलता है.
ये भी पढ़ें- Acharya Balkrishna Health Tips: शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए खाएं ये बीज, आचार्य बालकृष्ण ने बताए फायदे
वे बताते हैं कि जो लोग एसिडिटी, गैस या मोटापे से परेशान हैं, उन्हें रोजाना उषा पान करना चाहिए. सुबह बासी मुंह पानी पीने से ब्लड प्रेशर की समस्या नियंत्रित होती है. आंखों की समस्या दूर होती है और मोटापा कम करने में सहायता मिलती है.
उषा पान के फायदे
- कब्ज और अपच से राहत.
- शरीर से टॉक्सिन्स रिलीज होते हैं.
- वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है.
- त्वचा और बालों के लिए लाभकारी.
- किडनी की कार्यक्षमता को बढ़ाएं.
कैसे करें उषा पान?
सुबह उठते ही सबसे पहले पेशाब त्याग करें. इसके बाद बैठकर धीरे-धीरे पानी पिएं. एकदम खड़े होकर या बहुत तेजी से पानी पीना सही नहीं माना जाता है. कोशिश करें कि पानी तांबे के बर्तन में रातभर रखा हुआ हो, क्योंकि आयुर्वेद में इसे भी लाभकारी बताया गया है. पानी आपको बासी मुंह ही पीना है.
ये भी पढ़ें- Acharya Balkrishna Health Tips: रोजाना खाएं लौकी, कम हो जाएगा कोलेस्ट्रॉल, दिल रहेगा मजबूत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















