PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए हैं अब तक 49 मैच, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी
PAK vs NZ: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले 21 फरवरी से खेले जाने वाले हैं. शनिवार को सुपर-8 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला है, जिसपर सभी की नजरें टिकी होंगी. इस राउंड में टीमों के लिए सभी मुकाबले अहम होंगे. ऐसे में दोनों ही टीमें जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहेंगी. तो आइए इस मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि दोनों टीमों के बीच अब तक कितने टी-20 मैच खेले गए हैं और किसने कितने मैचों में जीत दर्ज की है.
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड (PAK vs NA Head to Head)
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 49 मुकाबले खेले हैं, जिसमें कीवी टीम ने 23 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने 24 मुकाबले जीते हैं. वहीं, 2 मैच बिना नतीजे के रहे हैं. हेड टू हेड में तो पाकिस्तान का पलड़ा भारी दिख रहा है, लेकिन न्यूजीलैंड को हल्के में नहीं लिया जा सकता है, क्योंकि टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में जगह बनाई है.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला 21 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाने वाला है. ये मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. इस मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले को मोबाइल पर जियो हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं.
Presenting the Super 8️⃣ at the #T20WorldCup 2026 ????
— ICC (@ICC) February 18, 2026
More on the qualifications ➡️ https://t.co/lRFALG1p5d pic.twitter.com/bMUwhUps7f
ऐसी हैं दोनों टीमें
पाकिस्तान स्क्वाड: फखर जमान, सैम अयूब, बाबर आज़म, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, साहिबज़ादा फरहान, उस्मान खान, सलमान मिर्ज़ा, उस्मान तारिक
न्यूज़ीलैंड स्क्वाड: टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, काइल जैमीसन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे
ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान मैच के दुश्मन पैसों के लिए बने दोस्त, साहिबजादा फरहान का UK में उड़ा मजाक, देखें वायरल वीडियो
Acharya Balkrishna Health Tips: कैंसर की बीमारी के लिए रामबाण है ये पतंजलि आयुर्वेदिक सिरप, आचार्य बालकृष्ण से जानें इसके फायदे
Acharya Balkrishna Health Tips: कई ऐसी चीज होती है, जिनका मल्टीपल इस्तेमाल होता है. जिसे आप खाने, लगाने जैसी चीजों में यूज कर सकते हैं. ऐसा ही कुछ जवारे को लेकर कहा जा रहा है. हाल ही में आचार्य बालकृष्ण ने बताया है कि लोगों को जवारे गिलोय और एलोवेरा को मिलाकर गोधन अर्क का रस पिलाया जा रहा हैं. इनका दावा है कि इस जूस को पीने के बाद लोगों की रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है साथ ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के मरीज भी बेहतर जिंदगी जी पाते हैं. आचार्य बालकृष्ण द्वारा स्थापित कंपनी पतंजलि लोगों को हर बीमारी के लिए आयुर्वेदिक उपचार मुहैय्या करवाती है. आइए आपको गोधन अर्क के बारे में बताते हैं.
आचार्य बालकृष्ण ने क्या कहा?
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कैंसर के लिए गेहूं का जवारा, घृतकुमारी , तुलसी, गिलोय और नीम के पत्तों को साथ मिलाकर इसका सेवन करें. ये आपकी सेहत के लिए बहुत लाभकारी है. आचार्य बालकृष्ण द्वारा स्थापित कंपनी पतंजलि ने मिलकर एक ऐसा आयुर्वेदिक सिरप बनाया है जिसको पिकर आपको मोटापा, कैंसर और पाचन जैसी बीमारियों से छुटकारा मिल जाएगा. ये कोई और सिरप नहीं बल्कि पतंजलि का गोधन अर्क है जो गोमूत्र से तैयार किया गया एक आयुर्वेदिक औषधि है.
क्या है गोधन अर्क?
दिव्य गोधन अर्क एक आयुर्वेदिक हर्बल दवा है जो मुख्य तौर पर लिवर और पेट की समस्याओं के लिए बनाया गया है. इसे पतंजलि के साइंस सेंटर,हरिद्वार में तैयार किया गया है. इस टॉनिक में औषधीय जड़ी-बूटियों का मिश्रण होता है जो शरीर से टॉकसिन्स को रीलिज करने में मदद करता है.पतंजलि दिव्य गोधन अर्क शरीर के नियमित रूप से सेवन करने से मेटाबोलिज्म स्ट्रॉन्ग होता है.
आचार्य बालकृष्ण से जानें गोधन अर्क के फायदे
आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, गोधन अर्क शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर उसे शुद्ध करता है.
मोटापा और वजन कम करना
चयापचय (Metabolism) को बढ़ाकर अतिरिक्त वसा को कम करने में सहायक है. ये आयुर्वेदिक औषधि मोटापा और वजन कम करने में मदद करते हैं.
पाचन तंत्र में सुधार
आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, गोधन अर्क पेट की समस्याओं, कब्ज और लीवर से जुड़ी बीमारियों में अत्यंत लाभकारी है.
इम्यूनिटी बढ़ाएं
गोधन अर्क शरीर की प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाकर कई प्रकार के रोगों से बचाता है.
गंभीर रोगों में सहायक
यह कैंसररोधी (Anti-cancer) गुणों के साथ ही सूजन को कम (Anti-inflammatory) करने और डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है इसके अलावा यह त्वचा संबंधी विकारों में भी काफी मदद करता है.
यह भी पढ़ें: Acharya Balkrishna Health Tips: शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए खाएं ये बीज, आचार्य बालकृष्ण ने बताए फायदे
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















.jpg)



