Responsive Scrollable Menu

10 दिन में डील नहीं तो बहुत बुरे नतीजे होंगे, ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुली चुनौती दी है। ट्रंप ने ईरान को अल्टीमेटम दे दिया है। ट्रंप ने 10 दिन का अल्टीमेटम दिया। डील नहीं हुई तो बहुत बुरे नतीजे होंगे। तैयार रहना। ट्रंप ने कहा अगर ईरान हमारे साथ आता है तो अच्छा ही होगा। डॉनल्ड ट्रंप तो धमकी दे रहे हैं। सीधे तौर पर चेतावनी दे रहे हैं। तहरान को सार्थक परमाणु डील करनी ही होगी। वरना ईरान को गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के हवाले से फिलहाल यह बड़ी खबर सामने आ रही है। यानी सीमित अटैक्स का नजरिया कहीं ना कहीं नजर आ रहा है। फिलहाल अमेरिका के रुख में। कुछ घंटों के अंदर-अंदर ताबड़तोड़ मिसाइल अटैक करने की तैयारी है। यह रणनीति बनाई गई है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के हवाले से। ये अहम खबर सामने आ रही है। ईरान पर हमले की आशंका के मद्देनजर ये खबर महत्वपूर्ण और ईरान पर दबाव बनाने के लिए सीमित अटैक परमाणु समझौते का दबाव बनाने के लिए सीमित अमेरिकी हमला संभव। शर्तों को मनवाने के लिए अमेरिकी दबाव बनाया जाएगा। वॉल स्ट्रीट जनरल के हवाले से यह खबर सामने आ रही है। 

इसे भी पढ़ें: 200% टैरिफ से डर गए मोदी...फिर गड़बड़ाया ट्रंप का दिमाग!

शुरुआती हमलों के बाद भी ईरान अगर नहीं संभला तो फुल स्केल वॉर शुरू हो जाएगी। प्रस्ताव को ट्रंप की मंजूरी मिलने का इंतजार है। मंजूरी मिलते ही मिसाइल हमलों की आशंका जताई गई है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के हवाले से फिलहाल यह खबर सामने आ रही है। यानी यह जो रणनीति तैयार की गई है, इस पर ट्रंप की आखिरी मोहर का इंतजार है। अगर ट्रंप गो अहेड दे देते हैं तो फिर इसी रणनीति पर अमेरिका काम करेगा। वॉल स्ट्रीट जर्नल के हवाले से बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: इन 2 देशों से होगी भारत की अगली बड़ी जंग! इजराइल ने क्या खुलासा कर दिया?

दरअसल अमेरिकी शर्तों को मानने का दबाव अमेरिका बढ़ाना चाहता है ईरान पर और ईरान पर हमले की ये नई रणनीति सामने आई है जिसमें ईरान पर सीमित अटैक किए जा सकते हैं ताकि परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका अपना दबाव अपना प्रेशर और ज्यादा बढ़ा सके और तब भी ईरान नहीं झुका तो फिर वुल्फ स्केल वॉर भी निश्चित। और देखिए डॉन्ड ट्रंप की ईरान को धमकी सामने आई है। ईरान को समझौता करना ही होगा। समझौता नहीं तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। ईरान को हमारे साथ आना चाहिए। डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर ईरान को धमकाते नजर आ रहे हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ, अगर ईरान ने अमेरिका की शर्तें नहीं मानी, जो ट्रंप कह रहे हैं उस पर रजामंदी नहीं दिखाई तो फिर बुरा अंजाम भुगतना होगा। 

इसे भी पढ़ें: भारत पर फिर टैरिफ ठोकने वाले हैं ट्रंप? अमेरिकी सांसद के दावे से मचा हड़कंप!

डोनाल्ड ट्रंप बीते 10 दिनों में जबजब मीडिया के सामने आए हैं तबतब इसी तरह ईरान को धमकाते नजर आए हैं और ईरान का जो रुख है वो कहीं ना कहीं बिल्कुल क्लियर नजर आता है कि ईरान अमेरिका की ये धमकियां मंजूर नहीं करेगा। ये साफ तौर पर नजर आ रहा है ईरान का रुख आज भी। ईरान पर अमेरिकी हमला ट्रंप का वॉर प्लान देखिएक्या है? कई इसके चरण हैं। पहला चरण ईरान पर पहले चरण में सीमित हमले किए जाएंगे और यह हमला मिसाइलों के जरिए किया जा सकता है। मिसाइलों के जरिए अटैक मुमकिन है। कुछ मिसाइलें गिराई जाएंगी और सैन्य परमाणु ठिकानों पर एक तरह की स्ट्राइक की जाएगी। 

Continue reading on the app

AI समिट के आखिरी दिन भारत-अमेरिका में 'पैक्स सिलिका' समझौता:एआई और चिप सेक्टर में 10 लाख नौकरियां आएंगी, मोदी-ट्रम्प की मुलाकात जल्द

'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' के आखिरी दिन भारत और अमेरिका ने 'पैक्स सिलिका' डिक्लेरेशन पर साइन किए हैं। इस समझौते का मकसद दुनिया भर में सेमीकंडक्टर और AI की सप्लाई चेन को सुरक्षित बनाना और गैर-मित्र देशों पर निर्भरता कम करना है। अश्विनी वैष्णव बोले- सेमीकंडक्टर का हब बनेगा भारत केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और अमेरिकी आर्थिक मामलों के सचिव जैकब हेलबर्ग ने इसपर साइन किए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत अब पैक्स सिलिका का हिस्सा बन गया है, जिससे देश के इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर सेक्टर को बड़ा फायदा होगा। उन्होंने बताया- भारत में पहले से ही 10 प्लांट्स पर काम चल रहा है। बहुत जल्द देश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट में चिप का कॉमर्शियल प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। वैष्णव ने यह भी साझा किया कि भारतीय इंजीनियर अब देश में ही एडवांस '2-नैनोमीटर' चिप डिजाइन कर रहे हैं। सेमिकंडक्टर इंडस्ट्री को 10 लाख प्रोफेशनल्स की जरूरत अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को आने वाले समय में करीब 10 लाख अतिरिक्त स्किल्ड प्रोफेशनल्स की जरूरत होगी और दुनिया की यह उम्मीद भारत से ही है। उन्होंने कहा, "देश के पास अब एक साफ दिशा और लक्ष्य है। हमें सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में ग्लोबल लीडरशिप लेनी है।" अमेरिका बोला- भारत का प्रवेश सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं समिट में शामिल अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इस गठबंधन में भारत की एंट्री को रणनीतिक रूप से अनिवार्य बताया। उन्होंने कहा, "भारत के पास ऐसा टैलेंट है जो किसी भी चुनौती का मुकाबला कर सकता है। भारत की इंजीनियरिंग गहराई इस गठबंधन के लिए बहुत जरूरी है।" मोदी और ट्रम्प की जल्द हो सकती है मुलाकात सर्जियो गोर ने भारत में हो रही इस समिट को बेहद प्रभावशाली बताया। जब उनसे पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मुलाकात के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने संकेत देते हुए कहा- बने रहिए। मुझे यकीन है कि सही समय पर यह मुलाकात जरूर होगी। क्या है पैक्स सिलिका और इसमें कौन-कौन शामिल? इसे दिसंबर 2025 में लॉन्च किया गया था। इसका मकसद एक ऐसा इकोसिस्टम बनाना है जहां कच्चे माल से लेकर एडवांस इंफ्रास्ट्रक्चर तक की सप्लाई चेन सुरक्षित रहे। सदस्य देश: भारत के अलावा इस गठबंधन में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान, इजरायल, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, यूएई, कतर, ग्रीस और ब्रिटेन शामिल हैं। विकासशील देश में होने वाली पहली AI समिट यह अपनी तरह का पहली एआई समिट है जो विकासशील देश में हो रही है। 5 दिन की समिट में दुनिया भर के लीडर्स, मंत्रियों और टेक कंपनियों के सीईओ ने हिस्सा लिया। समिट के दौरान टेक कंपनियों ने भारत में कई नए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और डील्स का एलान किया है। आज शाम को ये लीडर्स AI को संभालने और इसके रिस्क को कम करने पर एक साझा विजन पेश करेंगे। 200 बिलियन डॉलर का निवेश आने की उम्मीद इस समिट के जरिए भारत ने खुद को ग्लोबल AI और चिप मैन्युफैक्चरिंग के केंद्र के रूप में पेश किया है। सरकार का अनुमान है कि अगले दो साल में देश में एआई, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और एडवांस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में 200 बिलियन डॉलर का निवेश आएगा।

Continue reading on the app

  Sports

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का वो 'अजेय' योद्धा, जिसे आउट करना बन गया है टेढ़ी खीर! बिना छक्का मारे बना चुका है 175 रन

Brian Bennet yet to dismissed: 3 मैच, 3 पारियां और 175 रन लेकिन सबसे 'मसालेदार' और चौंकाने वाली बात यह है कि बेनेट इस टूर्नामेंट में अब तक एक बार भी आउट नहीं हुए हैं। विपक्षी गेंदबाजों के लिए वह एक ऐसी पहेली बन गए हैं, जिसका हल फिलहाल किसी के पास नहीं है. यानि वो इस टूर्नामेंट में अजेय है औऔर अब वो भारतीय गेंदबाजों के लिए भी बड़ी चुनौती बनने वाले है.  Fri, 20 Feb 2026 13:31:51 +0530

  Videos
See all

CM Rekha Attack on Kejriwal:'पहले की सरकार सिर्फ शोर मचाती थी' #shorts #shortsvideo #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T08:13:37+00:00

Live : Delhi में Rekha Gupta सरकार के एक साल, पेश किया रिपोर्ट कार्ड | CM Rekha Gupta #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T08:14:30+00:00

Dwarka Accident: Sahil केस में बहुत बड़ा खुलासा | #viralvideo #hitandrun #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T08:15:10+00:00

Live : Madhya Pradesh के Jabalpur में मंदिर में तोड़फोड़, दो पक्षों में जमकर पथराव और मारपीट #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T08:14:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers