सिंह राशि वाले जल्दबाजी में फैसला लेने से बचे, जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें 12 राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 21 October 2026: सिंह राशि वाले जल्दबाजी में फैसला लेने से बचे, जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें 12 राशियों का हाल
Breaking News Today Live Updates: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में चाकूबाजी, एक युवक घायल
Breaking News Today Live Updates: आज 21 अक्टूबर 2026 और दिन बुधवार है. दिल्ली-समेत उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत होने लगी है. रात और सुबह के समय अब लोगों के गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ने लगी है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क आज से तीन दिवसीय भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं. इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देंगे. साथ ही एक बाइक रैली को झंडा दिखाकर रवाना करेंगे. वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज गुजरात के जामनगर जाएंगे, जहां वे भारत के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े कार्यक्रमों और वार्ताओं में शिरकत करेंगे. उधर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी आज दोपहर 12:00 बजे लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. जिसमें यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ शामिल होंगे. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में आयोजित होने वाली पुलिस स्मृति दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation







