Breaking News Today Live Updates: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में चाकूबाजी, एक युवक घायल
Breaking News Today Live Updates: आज 21 अक्टूबर 2026 और दिन बुधवार है. दिल्ली-समेत उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत होने लगी है. रात और सुबह के समय अब लोगों के गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ने लगी है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क आज से तीन दिवसीय भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं. इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देंगे. साथ ही एक बाइक रैली को झंडा दिखाकर रवाना करेंगे. वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज गुजरात के जामनगर जाएंगे, जहां वे भारत के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े कार्यक्रमों और वार्ताओं में शिरकत करेंगे. उधर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी आज दोपहर 12:00 बजे लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. जिसमें यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ शामिल होंगे. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में आयोजित होने वाली पुलिस स्मृति दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
अमेरिका ने इजरायल को दिया बड़ा झटका, राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ जाकर जेडी वैंस ने PM नेतन्याहू से बनाई दूरी
JD Vance: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन मिल गया है, लेकिन उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस मामले में दूरी बना ली है. इजरायल में 27 अक्टूबर को होने वाले चुनाव से पहले वेंस ने साफ कर दिया कि वह न तो नेतन्याहू के खिलाफ हैं और न ही उनके समर्थन में उतरेंगे. उनका यह रुख ऐसे समय आया है, जब अमेरिका में इजरायल को बिना शर्त समर्थन देने की नीति पर रिपब्लिकन पार्टी के भीतर भी सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में वेंस का यह बयान कई राजनीतिक मायने रखता है.
दरअसल, अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का समर्थन करने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि वह इजरायल के चुनाव में किसी का पक्ष नहीं लेंगे. उनका पूरा ध्यान अमेरिका के मध्यावधि चुनावों पर है. वेंस का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतन्याहू को समर्थन देने के एक दिन बाद आया है. इजरायल में 27 अक्टूबर को चुनाव होने हैं.
विरोध न करने को किया स्पष्ट
सोमवार को दिए इंटरव्यू में वेंस ने कहा कि मैं नेतन्याहू का विरोध नहीं कर रहा हूं और न ही उनका समर्थन कर रहा हूं. मैं इजरायली चुनाव में शामिल नहीं हो रहा हूं. उन्होंने साफ किया कि वह अमेरिकी उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे और उनका ध्यान मध्यावधि चुनावों पर रहेगा. वेंस ने इससे पहले अप्रैल में हंगरी के पूर्व प्रधानमंत्री और दक्षिणपंथी नेता विक्टर ओरबान का समर्थन किया था. हालांकि, ओरबान चुनाव में पीटर मग्यार से हार गए थे.
ट्रंप और नेतन्याहू के बीच करीबी संबंध
डोनाल्ड ट्रंप अपने दोनों कार्यकाल में नेतन्याहू और उनकी दक्षिणपंथी सरकार के करीबी सहयोगी रहे हैं. अपने पहले कार्यकाल में ट्रंप ने अमेरिकी दूतावास को तेल अवीव से यरुशलम स्थानांतरित किया था. उन्होंने गोलान हाइट्स पर इजरायल के कब्जे को मान्यता दी और 2015 में हुए ईरान परमाणु समझौते से अमेरिका को बाहर कर लिया था. उनके कार्यकाल में कई अरब देशों ने भी इजरायल के साथ संबंध सामान्य करने के समझौते किए.
जनवरी 2025 में दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद भी ट्रंप प्रशासन ने इजरायल को हथियारों की आपूर्ति जारी रखी है. यह फैसला गाजा में इजरायली सैन्य कार्रवाई, ईरान के साथ संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) को लेकर विवादों के बीच आया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







