Responsive Scrollable Menu

Begusarai News : सिमरिया कल्पवास मेला कल से, 19 स्नान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम..

Begusarai News : मिथिला की पावन कल्पस्थली सिमरिया धाम में राजकीय सिमरिया कल्पवास मेला-2026 का शुभारंभ रविवार, 18 अक्टूबर से होगा। गंगा तट पर लगने वाला यह मेला 24 नवंबर तक चलेगा। मेले में लाखों श्रद्धालुओं, कल्पवासियों और साधु-संतों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और यातायात की [...]

Continue reading on the app

Surya Puja और स्नान दान से दूर होगा दोष, Tula Sankranti पर करें ये उपाय

आज यानी की 17 अक्तूबर 2026 को तुला संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। आज ग्रहों के राजा सूर्य देव तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान 05 घंटे 43 मिनट का पुण्यकाल होगा। वहीं महापुण्यकाल 1 घंटा 54 मिनट है। संक्रांति के मौके पर स्नान-दान और सूर्य पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इससे जातक के पापों का नाश होता है और कुंडली में सूर्य की स्थिति बेहतर होती है। तो आइए जानते हैं तुला संक्रांति की तिथि, पुण्यकाल का समय और महत्व आदि के बारे में...

तिथि और पुण्यकाल

वैदिक पंचांग के मुताबिक 17 अक्टूबर शनिवार को शाम में 07:57 मिनट पर सूर्य का तुला राशि में प्रवेश होगा। उस दौरान तुला संक्रांति का क्षण होगा और इस बार तुला संक्रांति पर पुण्य काल दोपहर 12:06 मिनट से लेकर शाम 05:50 मिनट तक रहेगा।

स्नान-दान विधि

संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का विधान माना जाता है। इससे जातक के पाप मिटते हैं और पुण्य मिलता है। वहीं आप तुला संक्रांति के मौके पर पुण्यकाल में कभी भी पवित्र नदी में स्नान कर सकते हैं। लेकिन अगर नदी में स्नान करना संभव न हो, तो नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए।

क्या दान करें

इस दिन स्नान आदि करने के बाद यथासंभव दान करना चाहिए। तुला संक्रांति के मौके पर अन्न, वस्त्र, बर्तन, फल, बिस्तर और कंबल आदि का दान किया जाता है। यह दिन सूर्य से जुड़ा होता है, इसलिए इस दिन सूर्य से जुड़ी वस्तुएं दान करना चाहिए।

तुला संक्रांति के मौके पर गेहूं, लाल या नारंगी कपड़े, केसर, तांबा या तांबे के बर्तन, घी, गुड़ और सोना आदि का दान किया जा सकता है। इससे लाभ मिलता है और कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है।

इन उपायों को करने से सूर्य का प्रभाव बढ़ता है और करियर में नए मौके मिलते हैं। साथ ही पिता के साथ संबंध मजबूत होता है और उनका सहयोग प्राप्त होता है।

करें ये उपाय

इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य जरूर दें।
सूर्य मंत्रों का जाप करना चाहि।
आदित्य हृदय स्त्रोत का जाप करना चाहिए।
वहीं सूर्य चालीसा का पाठ करें।
इन उपायों को करने से सूर्य दोष दूर होता है।

Continue reading on the app

  Sports

Afghanistan vs Bangladesh: बांग्लादेश ट्राई सीरीज से बाहर, राशिद खान ने अफगानिस्तान को जिताया

ODI Tri-Nation Series in UAE: शारजाह में चल रही वनडे ट्राई सीरीज के तीसरे मैच में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया. राशिद खान अफगानिस्तान की जीत के हीरो रहे. Wed, 21 Oct 2026 23:36:29 +0530

  Videos
See all

Star-studded affair at North Bombay Durga Puja! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T22:20:33+00:00

Viral Shorts: दौड़ते घोड़ों ने मचाई अफरा तफरी! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T22:30:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers