अमेरिका-ईरान के बीच तय हो गई समझौता की तारीख! मध्यस्ता कर रहे कतर ने किया खुलासा
US Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर शांति समझौते की उम्मीद दिख रही है. मध्यस्थता करा रहे कतर ने बैठक को लेकर खुलासा किया है. कतर ने शांति समझौता पूरा होना का समय बताया है. साथ ही कतर ने आज या कल में होर्मुज पूरी तरह खुलने की उम्मीद जताई है.
सीएनएन रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी दोहा में कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने पत्रकारों से बातचीत की. साप्ताहिक संवाददाता सभा के दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को खत्म करने की कोशिशें अहम और काफी आगे बढ़ चुके चरण में पहुंच गई हैं. कतर के अनुसार, दोनों देशों के बीच संभावित समझौते के मसौदे (ड्राफ्ट) भी एक-दूसरे के साथ साझा किए जा रहे हैं. यह जानकारी सीएनएन की रिपोर्ट में दी गई है.
यह भी पढ़ें: ईरान के साथ क्या हो रही असल डील? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने खुद किया खुलासा
कब होगा समझौता?
प्रवक्ता अल-अंसारी ने कहा कि संकट को हल करने के लिए जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयास बहुत प्रगतिशील चरणों में हैं. अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, अंसारी ने कतर की ओर से तनाव कम करने और बातचीत करने की अपील पर जोर दिया, साथ ही यह भी कहा कि दोहा ओमान के मध्यस्थता प्रयासों का समर्थन करता है और उसे उम्मीद है कि आने वाले घंटों या दिनों में एक समझौता हो जाएगा.
होर्मुज कब खुलेगा?
बीते दिन अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में बढ़ रही है. उन्होंने उम्मीद जताई थी कि आज या कल तक ऐसा समझौता हो सकता है, जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खुल जाए और दोनों देशों के बीच तनाव कम होने लगे. सीएनबीसी से बातचीत में बेसेंट ने कहा था कि पिछले हफ्ते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी थी. इसी दबाव के कारण अब दोनों पक्ष बातचीत कर रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि जल्द ही एक समझौता होगा, जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खुल सकेगा और हालात सामान्य होने लगेंगे.
यह भी पढ़ें: अमेरिका में मचा हड़कंप! ईरान पर हमले का प्लान लीक, ट्रंप ने इन लोगों को ठहराया जिम्मेदार
Spider Man Brand New Day 6 दिन में भारत में 300 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड 10 करोड़ के करीब
'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने भारत में छठे दिन भी शानदार पकड़ बनाए रखी। फिल्म ने भारत में 300 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए, जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 10 हजार करोड़ के करीब है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews




















