Sri Lanka Rains: श्रीलंका में बारिश और भूस्खलन से 7 मौतें, 3,500 लोग विस्थापित
कोलंबो, पांच अगस्त (एपी) श्रीलंका के चाय उत्पादक पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। हालात को देखते हुए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण देश के कई हिस्सों में घर, खेत और सड़कें जलमग्न हो गई हैं। सरकारी आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार मध्य श्रीलंका के पर्वतीय क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। आपदा प्रबंधन केंद्र के प्रवक्ता प्रदीप कोडिप्पिली ने बताया कि मध्य क्षेत्र में भूस्खलन में दो मकान दब गए, जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।
इसके अलावा बाढ़ से दो अन्य लोगों की जान चली गई। इस आपदा में तीन लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि 291 मकानों को नुकसान पहुंचा है और लगभग 3,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए नौसेना और सेना के जवान राहत एवं बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। स्थानीय टेलीविजन चैनल ‘हिरु टीवी’ ने ऐसे दृश्य दिखाए, जिनमें सैनिक और स्थानीय लोग बाढ़ में फंसे लोगों को उनके घरों से सुरक्षित निकालते नजर आए। कुछ इलाकों में भूस्खलन का भी खतरा बना हुआ है।
स्थानीय समाचार चैनलों ने मध्य क्षेत्र की कई सड़कों पर विशाल चट्टानों, मलबे और गिरे हुए बिजली के खंभों के कारण यातायात बाधित होने के दृश्य भी प्रसारित किए। यह आपदा ऐसे समय आई है जब श्रीलंका पिछले वर्ष नवंबर में आए चक्रवात ‘दित्वा’ से हुए भारी नुकसान से अब भी उबरने की कोशिश कर रहा है। इस चक्रवात में लगभग 640 लोगों की मौत हुई थी, 20 लाख लोग प्रभावित हुए थे और करीब 4.1 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ था।
Breaking News Today Live Updates: सिद्धिविनायक मंदिर में भी दान घोटाले का आरोप, सरकार ने दिए ऑडिट कराने का आदेश
Breaking News Today Live Updates: आज 5 अगस्त 2026 है. सुबह 11 बजे से संसद का मानसून सत्र शुरू हो जाएगा. सत्र का आज 12वां दिन हैं. आज का दिन भी बाकी दिनों की तरह हंगामे की भेंट चढ़ सकता है.
मौसम विभाग ने एक बार फिर से 22 राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान, गरज और चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
आज अनुच्छेद 370 बरसी है, जिस वजह से जम्मू-कश्मीर में क्षेत्रीय राजनीतिक दलों जैसे नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी और अवामी इत्तेहाद पार्टी द्वारा ‘काला दिवस’ (यौम-ए-सियाह) मनाया जाएगा.
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी करने के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) मुंबई के दादर में हल्ला बोल मोर्चा निकालने वाला है. वहीं, महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (MARD) के ऐलान पर आज मुंबई के प्रमुख सरकारी अस्पतालों केईएम, सायन, नायर और जे.जे. अस्पताल सहित प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों की ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी. हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation



















