क्या माइग्रेन और स्ट्रेस के कारण होने वाले सिरदर्द में होम्योपैथी है कारगर? एक्सपर्ट से जानें
Homeopathy treatment of Migraines Stress-Triggered Headaches: काफी लोग आज माइग्रेन और टेंशन के कारण होने वाले सिरदर्द से परेशान रहते हैं. माइग्रेन एक बेहद ही कॉमन समस्या है. दुनिया भर में 12 से 14 प्रतिशत लोगों में माइग्रेन देखा जाता है. जेनेटिक्स यानी घर में किसी को पहले से हो तो बच्चों में भी इसके होने की संभावना बढ़ सकती है. माइग्रेन में सिर के एक तरफ तेज दर्द होता है, जो 2 से 3 घंटे तक बना रह सकता है. इसके साथ ही स्ट्रेस या टेंशन टाइप हेडएक भी एक कॉमन सिरदर्द है, जो लगभग 80-90 प्रतिशत वयस्कों में देखा जाता है. इसमें पूरे सिर में दर्द होता है. ऐसा लगता है जैसे सिर पर कोई भार रख दिया गया हो. स्ट्रेस, एंगजायटी, नींद में कमी, कैफीन के अधिक सेवन के साथ ये ट्रिगर होता है. अक्सर लोग सिर्द दर्द को दूर करने के लिए खुद से दवाएं खा लेते हैं, लेकिन अधिक दवाओं के सेवन से बचना चाहिए. रोज की भागदौड़, काम का दबाव, देर रात तक जागकर लैपटॉप पर काम करते रहना, नींद की कमी के कारण स्ट्रेस, टेंशन टाइप हेडएक होने की संभावना बढ़ जाती है. क्या आप जानते हैं कि माइग्रेन हो या टेंशन के कारण होने वाला सिरदर्द, इसमें होम्योपैथी भी काफी कारगर साबित हो सकता है. कैसे होम्योपैथी माइग्रेन और स्ट्रेस या टेंशन टाइप हेडएक को माइग्रेन में कंवर्ट होने से रोक सकता है, वीडियो में बता रहे हैं डॉ. कल्याण बैनर्जी क्लिनिक के सीनियर होम्योपैथी कंसल्टेंट डॉ. कुशल बैनर्जी.
कहीं आप किसी की ‘बैकअप प्लान’ तो नहीं? डेटिंग में क्या है 'बेंचिंग'? प्यार के खेल में खुद को इस्तेमाल होने से कैसे बचाएं
Benching in relationships: क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि कोई इंसान जब भी मिलता है आपसे प्यार भरी बातें करता है फिर हफ्तों तक गायब रहता है, और जैसे ही आप उसे भूलने की कोशिश करते हैं, अचानक उसके एक 'हाय' या 'हेल्लो' वाले नोटिफिकेशन से आपका फोन बज उठता है? आपको लगता है कि शायद उसे आपकी याद आ रही है, लेकिन सच तो ये है कि आप उनके लिए 'प्यार' नहीं, बल्कि सिर्फ एक 'बैकअप प्लान' हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















