Responsive Scrollable Menu

शादाब खान को PCB की चेतावनी:कहा- दिग्गज खिलाड़ियों पर कमेंट न करें, शादाब बोले- जो हमने किया वो दिग्गज नहीं कर पाए

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शादाब खान को अपने बयान के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की नाराजगी का सामना करना पड़ा है। भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 61 रन की हार के बाद पूर्व खिलाड़ियों की आलोचना पर दिए गए उनके बयान को बोर्ड ने अनुचित माना है। बोर्ड ने शादाब को हिदायत देते हुए अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने की सलाह दी है। यह पूरा मामला बुधवार को नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस से शुरू हुआ। शादाब ने कहा था- जो हमने किया, वो दिग्गज भी नहीं कर सके नामीबिया के खिलाफ 36 रन बनाने और 3 विकेट लेने के बाद शादाब खान ने पूर्व खिलाड़ियों पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा,'पूर्व क्रिकेटर्स की अपनी राय है। वे दिग्गज थे, लेकिन जो हमने किया वह वे भी नहीं कर सके। हमने वर्ल्ड कप में भारत को हराया है।' शादाब का इशारा 2021 टी-20 वर्ल्ड कप की जीत की ओर था, जिसमें वे टीम का हिस्सा थे। उन्होंने आगे कहा कि आलोचना क्रिकेट के इतिहास का हिस्सा है। PCB ने टीम मैनेजर के जरिए भेजा संदेश न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक,PCB ने टीम मैनेजर नवीद चीमा के जरिए शादाब को अपनी नाराजगी जाहिर की है। चीमा ने शादाब को फोन कर बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपनी सीमाएं लांघी हैं। उन्हें याद दिलाया गया कि उनके ससुर सकलैन मुश्ताक सहित सभी पूर्व खिलाड़ी पाकिस्तान के दिग्गज हैं और वे सम्मान के हकदार हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि खिलाड़ियों को ऐसी भाषा के इस्तेमाल से बचना चाहिए। मैनेजमेंट की अन्य खिलाड़ियों को भी चेतावनी बोर्ड ने सिर्फ शादाब ही नहीं, बल्कि पूरी टीम को नसीहत दी है। टीम मैनेजर को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी खिलाड़ियों को समझाएं कि वे अपनी टिप्पणियों को सिर्फ मैच तक ही सीमित रखें। अगर कोई खिलाड़ी दोबारा मर्यादा लांघता है, तो बोर्ड उस पर कड़ी कार्रवाई कर सकता है। पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने भी शादाब के बयान को गैर-जरूरी बताया और कहा कि दिग्गजों के खिलाफ बोलते समय सावधानी बरतनी चाहिए। मीडिया से बातचीत पर टीम मैनेजमेंट सख्त पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट फिलहाल मीडिया इंटरैक्शन को लेकर काफी सतर्क है। भारत के साथ हुए अहम मैच से दो दिन पहले तक मैनेजमेंट ने किसी भी खिलाड़ी को मीडिया के सामने नहीं भेजा था। नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले जब उस्मान तारिक से भारत के खिलाफ उनकी गेंदबाजी को लेकर सवाल पूछा गया, तो मीडिया मैनेजर नईम गिलानी ने उन्हें जवाब देने से रोक दिया। उन्होंने तर्क दिया कि हेड कोच माइक हेसन इस पर पहले ही सफाई दे चुके हैं। सुपर-8 में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा पाकिस्तान भारत से हार और नामीबिया पर 102 रनों की जीत के बाद अब पाकिस्तान की नजरें सुपर-8 राउंड पर हैं। पाकिस्तान अपना पहला सुपर-8 मैच शनिवार को कोलंबो में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 24 फरवरी को पल्लेकेले में इंग्लैंड और 28 फरवरी को श्रीलंका से उनका मुकाबला होगा। टीम की कोशिश मैदान के बाहर चल रहे विवादों को पीछे छोड़कर सेमीफाइनल की रेस में बने रहने की होगी। ------------------------------------------------ क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ---------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप सुपर-8 टीमों के खिलाफ भारत का टी-20 प्रदर्शन:वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप में भारी पड़ा, साउथ अफ्रीका को पिछला फाइनल हराया टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के बाद 8 टीमें सेकेंड राउंड में पहुंच चुकी हैं। यहां 4-4 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया। टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के ग्रुप में रखा है। विंडीज को छोड़कर बाकी दोनों टीमों के खिलाफ भारत का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड अच्छा है। पूरी खबर

Continue reading on the app

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय गुजरात दौरा

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे, जिसके दौरान वे अहमदाबाद और गांधीनगर में कई संगठनात्मक बैठकों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका इकलौती टीम, जिसके साथ नहीं हुआ ये ‘हादसा’, भारत 8 बार बना शिकार

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है. दरअसल, एक अनचाही लिस्ट में साउथ अफ्रीका को छोड़कर हर एक टीम का नाम शामिल है. वहीं, इस लिस्ट में टॉप पर भारतीय टीम है. Fri, 20 Feb 2026 14:04:41 +0530

  Videos
See all

Congress Protest At AI Impact Summit LIVE: टी-शर्ट उतारकर घुसे कांग्रेस कार्यकर्ता, समिट में हंगामा #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T08:43:15+00:00

Nasimuddin Siddiqui: 2027 चुनाव से पहले बदलेगा यूपी की राजनीति का समीकरण? क्या बोले नसीमुद्दीन? N18P #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T08:43:41+00:00

Congress Protest In Youth Congress LIVE: AI समिट में Youth Congress का भारी हंगामा ! |Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T08:39:09+00:00

शर्ट उतारकर AI समिट में पहुंचा यूथ कांग्रेस | #aisummit2026 #congress #youthcongress #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T08:36:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers