Responsive Scrollable Menu

वर्ल्ड अपडेट्स:बच्चों की सोशल मीडिया पर लत पर कोर्ट ने जुकरबर्ग से पूछा- क्या 9 साल का बच्चा आपकी शर्तें पढ़ेगा

अमेरिका के लॉस एंजिलिस की एक अदालत में मार्क जुकरबर्ग से कड़े सवाल पूछे गए। मामला बच्चों को सोशल मीडिया की लत लगने से जुड़ा है। सुनवाई के दौरान जज और वकीलों ने पूछा कि क्या इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म बच्चों को जानबूझकर ऐसा कंटेंट दिखाते हैं जिससे उन्हें लत लग जाए और उन्हें नुकसान हो। यह मामला इंस्टाग्राम और फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा से जुड़ा है। सुनवाई के दौरान जुकरबर्ग कुछ सवालों पर असहज नजर आए और वकीलों की दलीलों पर नाराज भी दिखे। कोर्ट में जुकरबर्ग ने कहा कि उनकी कंपनी ने कम उम्र के बच्चों की पहचान करने के तरीके बेहतर किए हैं। उन्होंने यह भी माना कि कई बच्चे अकाउंट बनाते समय अपनी असली उम्र नहीं बताते और झूठी उम्र डाल देते हैं। कंपनी ऐसे अकाउंट्स को पहचानकर हटाने की कोशिश करती है। इस पर केस करने वाले वकीलों ने सवाल उठाया कि क्या कोई 9 साल का बच्चा अकाउंट बनाते समय लिखी गई लंबी और मुश्किल शर्तें पढ़ सकता है? उनका कहना था कि इतनी छोटी उम्र के बच्चे नियम और शर्तें समझ ही नहीं सकते, फिर कंपनी कैसे मान लेती है कि वे सब समझकर अकाउंट बना रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… ट्रम्प बोले- मैंने भारत-PAK को 200% टैरिफ की चेतावनी दी:तब लड़ाई रोकने के लिए माने, संघर्ष में 11 फाइटर जेट्स गिरे थे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को वॉशिंगटन में ‘बोर्ड ऑफ पीस’ कार्यक्रम में फिर से भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि मैंने देशों पर 200% टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी। इसके बाद वे संघर्ष रोकने के लिए माने। ट्रम्प ने कहा कि उस समय दोनों देशों के बीच हालात बहुत खराब थे, लड़ाई तेज हो गई थी और विमान गिराए जा रहे थे। मैंने दोनों नेताओं (मोदी और शहबाज शरीफ) को फोन किया। मैं पीएम मोदी को अच्छी तरह जानता हूं। ट्रम्प ने कहा कि मैंने दोनों से साफ कह दिया था कि अगर वे झगड़ा खत्म नहीं करेंगे तो मैं उनके साथ कोई व्यापार समझौता नहीं करूंगा। ट्रम्प के मुताबिक दोनों देश लड़ना चाहते थे, लेकिन जब पैसे का मामला आया और नुकसान की बात सामने आई तो वे मान गए। ट्रम्प ने दावा किया कि इस संघर्ष के दौरान 11 महंगे फाइटर जेट्स गिराए गए थे। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि ये फाइटर जेट्स किसी देश के थे। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

Bhagya Chakra: पत्नी की कुंडली से जानें, कैसा है पति का स्वभाव? | Rashifal | Aaj Tak

आज के भाग्य चक्र कार्यक्रम में पति की कुंडली से पत्नी के स्वभाव, व्यक्तित्व और करियर के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि पुरुष की कुंडली का सप्तम भाव, शुक्र और बृहस्पति उसकी पत्नी से संबंध रखते हैं। राशियों के आधार पर भी पत्नी के बारे में जानकारी मिल सकती है। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि कब किसी पुरुष की पत्नी साधारण होती है, कब कामकाजी या होममेकर होती है। #bhagyachakra #shailendrapandey #astrology #atwebvideos #aajtaknews #aajtakdigital #tvchunks आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://aajtak.link/yyJu Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial

Continue reading on the app

  Sports

तीन परेशानी, कहीं पड़ न जाए भारी...टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की कमजोरी बनकर उभरे ये तीन खिलाड़ी

T2O World Cup 2026: टीम इंडिया सुपर-8 में अपनी सारी दिक्कतों और सिरदर्द को दूर करना चाहेगी. जो प्लेयर्स आउट ऑफ चचट नजर आ रहे हैं, उन्हें लय में लौटना होगा. जो लय में हैं. उन्हें इसे बरकरार रखना होगा. चलिए इस आर्टिकल में नजर डालते हैं, उन तीन खिलाड़ियों पर जिन्हें खुद को तरोताजा करके आगे बढ़ना होगा. Fri, 20 Feb 2026 11:44:57 +0530

  Videos
See all

Patna में दिनदहाड़े गोलियों की गूंज! रिटायर्ड फौजी की सरेआम हत्या, मचा हड़कंप #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T06:08:06+00:00

Gaza Peace Council: गाजा में शांति के लिए 5 देशों की सेना होगी तैनात #shortsviral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T06:05:59+00:00

Breaking News: Himachal में एंट्री फीस ढाई गुना बढ़ी, Shimla पहुंचने के लिए देना होगा एक्स्ट्रा पैसा #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T06:11:30+00:00

Etah Water Pipeline Burst: एटा में टंकी का पाइप फटा, देखते ही देखते पार्क बन गया तालाब #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T06:09:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers