Responsive Scrollable Menu

सोशल मीडियो इन्फ्लुएंसर का सिंगर मीता पर सनसनीखेज आरोप:सीमा राठौर बोलीं- काम के बहाने होटल बुलाया, रिलेशन बनाने को कहा; एक्ट्रेस सोनिका बता चुकी गंदा आदमी

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों सिंगर-एक्टर मीता बरोदा और मॉडल-एक्ट्रेस सोनिका सिंह के बीच चल रहा विवाद सुर्खियों में है। दोनों एकदूसरे पर लगातार हमलावर है और गंभीर आरोप लगा रहे है। दोनों के बीच 'जीजा जी' सॉन्ग और कथित समझौते को लेकर शुरू हुई तकरार में अब तीसरी एंट्री भी हो गई है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सीमा राठौर ने वीडियो जारी कर इस विवाद को अब सनसनीखेज मोड़ दे दिया है। एक ओर जहां उन्होंने एक्ट्रेस सोनिका सिंह का समर्थन किया है, वहीं सिंगर मीता बरोदा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सीमा का दावा है कि काम दिलाने के बदले उनसे रिलेशन बनाने का दबाव बनाया गया था। राठौर का कहना है कि यह उस वक्त की बात है, जब वे इंडस्ट्री में नई थीं, तब मीता बरोदा के संपर्क में आई थीं। एक कार्यक्रम में काम देने के बदले उनसे पहले रिलेशन बनाने की बात कही गई। इसे लेकर दोनों में विवाद भी हुआ था, जिसके बाद उन्होंने मीता से पूरी तरह कॉन्टेक्ट खत्म कर लिया था। उधर, सोशल मीडिया पर लगाए गए इन आरोपों के बाद यह विवाद और अधिक गहराता नजर आ रहा है। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि नहीं है और ना ही अभी तक इस मामले में मीता बरोदा का पक्ष सामने आया है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी है सीमा राठौर सिंगर मीता बरोदा पर आरोप लगाने वाली सीमा राठौर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है और वह खुद को हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ बताती है। उनके फेसबुक पर सीमा राठौर नाम से अकाउंट है, जिसमें उसके 8.77 लाख फॉलोअर्स है। मगर, वह इंस्ट्राग्राम पर खुद को आएशा राठौर बताती है। इसी नाम से उसकी इंस्टाग्राम पर आईडी बनी हुई है। इसमें उसे 1.5 मिलियन फॉलोअर्स है जबकि उसने 2 हजार से ज्यादा पोस्ट इस अकाउंट पर अपलोड की हुई है। इनमें डांस, एक्टिंग के अलावा फिजिकल फिटनेस के भी कई वीडियो हैं। सीमा राठौर ने मीता पर क्या आरोप लगाए, सिलसिलेवार पढ़ें… 5 साल पहले इंडस्ट्री में कदम रखा, मीता के संपर्क में आई सीमा राठौर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मीता बरोदा और सोनिका सिंह के विवाद से जुड़ा जो वीडियो अपलोड किया है, उसमें वह सोनिका का समर्थन कर रही है। जबकि मीता बरोदा पर गंभीर आरोप लगा रही है। बता रही है कि वाक्या उस पांच साल पहले उस वक्त का है, जब वह काम की तलाश में इस लाइन में आई थी। काम की तलाश के दौरान ही वह सिंगर-एक्टर मीता बरोदा के सपर्क में आई। वीडियो में बताती है कि काम के सिलसिले में ही मीता ने उन्हें बुलाया था। यह मुलाकात एक होटल में होनी थी। मगर, इससे पहले ही वह मीता की मंशा भांप गई और अपने कदम वापस खींच लिए। मीता ने काम के बदले रिलेशन बनाने का दबाव बनाया सीमा राठौरका आरोप है कि मीता ने एक कार्यक्रम में काम देने के बदले पहले शारीरिक संबंध बनाने की बात कही थी। उसे एक होटल में रुकने के लिए कहा गया और वहां साथ रहने का दबाव बनाया गया। राठौर ने दावा किया कि यह सुनते ही उसने अपनी गाड़ी वापस मोड़ ली और घर लौट गईं। सीमा ने यह भी कहा कि मीता बरोदा बार-बार उन्हें साथ सोने के लिए दबाव बना रहे थे, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया था। उनका कहना है कि बाद में दोनों के बीच विवाद हुआ और संपर्क पूरी तरह खत्म हो गया। रिकॉर्डिंग होने का दावा, भरोसा दिलाकर डिलीट कराई वीडियो में सीमा राठौर ने यह भी दावा किया कि उन्होंने उस समय बातचीत की रिकॉर्डिंग की थी। इसके लेकर विवाद भी हुआ था। हालांकि, मीता बरोदा के कुछ दोस्तों ने बीच-बचाव कर उनसे रिकॉर्डिंग डिलीट करवाने की बात कही और भरोसा दिलाया कि भविष्य में कोई संपर्क नहीं किया जाएगा। सीमा बताती है कि इस भरोसे पर मैने वीडियो डिलीट कर दी थी। इसके बाद उसने कभी मीता बरोदा और उसके जुड़े लोगों से कभी संपर्क नहीं रखा। शुरुआती वीडियो में क्या दिखाया गया सीमा राठौर की ओर से जारी वीडियो की शुरुआत में मीता बरोदा और सोनिका सिंह के बीच चल रही बयानबाजी के क्लिप दिखाए गए। एक क्लिप में मीता बरोदा यह कहते नजर आ रहे हैं कि सोनिका सिंह उनसे लंबे समय तक फोन पर बातचीत करती थीं। वहीं, सोनिका सिंह की ओर से जारी वीडियो में मीता पर गंभीर व्यक्तिगत आरोप लगाए गए और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इसके जवाब में मीता बरोदा ने भी सोनिका सिंह पर नशे से जुड़े आरोप लगाए और दावा किया कि वह दिल्ली में नशा करते हुए पकड़ी गई थीं। उन्होंने यह भी कहा कि वह उनके खर्च उठाते थे। सोनिका सिंह का समर्थन, मीता पर पलटवार सीमा राठौर ने अपने वीडियो में सोनिका सिंह का समर्थन करते हुए कहा कि यदि वह सोनिका की जगह होतीं तो वह भी उसी तरह प्रतिक्रिया देतीं। सीमा का आरोप है कि मीता बरोदा दूसरों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, लेकिन जब उनकी निजी जिंदगी पर टिप्पणी होती है तो वह आक्रामक हो जाते हैं। उन्होंने मीता का समर्थन करने वाले कुछ लोगों पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। कहना है कि गलत को गलत कहना और उसका विरोध करना चाहिए। सीमा ने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री पर भी उठाए सवाल सीमा राठौर ने अपने वीडियो में कुछ हरियाणवी कलाकारों पर भी लड़कियों के शोषण के आरोप लगाए। उनका कहना है कि इंडस्ट्री में नई लड़कियों का मिसयूज़ किया जाता है। हालांकि उन्होंने किसी के नाम का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया। यह बयान भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच बहस छिड़ी हुई है। मीता बरोदा का पक्ष आना बाकी, दिया कॉल-मैसेज का जवाब मामले में गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद मीता बरोदा से संपर्क करने की कोशिश की गई। कई बार फोन कॉल किए गए, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। उनके व्हाट्सएप नंबर पर भी संदेश भेजा गया, मगर कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ। गंभीर आरोपों को देखते हुए उनका पक्ष सामने आना बेहद जरूरी माना जा रहा है। मीता और सोनिका में लगातार बढ़ रहा विवाद मीता बरोदा और सोनिका सिंह के बीच शुरू हुआ यह विवाद अब व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप और इंडस्ट्री पर सवालों तक पहुंच चुका है। सोशल मीडिया पर समर्थक और विरोधी दोनों पक्षों में बंटे नजर आ रहे हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या मीता बरोदा इन आरोपों पर सार्वजनिक रूप से जवाब देंगे या मामला कानूनी रूप लेगा। फिलहाल यह विवाद हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… थाने पहुंची हरियाणवी कलाकारों की कन्ट्रोवर्सी:'जीजा जी' सॉन्ग पर विवाद, सिंगर मीता बोले-बिग बॉस ऑफर के लिए कर रही; सोनिका ने गंदा आदमी बताया हरियाणवी सिंगर अमित खासा उर्फ मीता बरोदा और मॉडल सोनिका सिंह का विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। सोनिका सिंह का कहना है कि लगातार हो रही बदनामी से परेशान होकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है। (पूरी खबर पढ़ें)

Continue reading on the app

आर्थिक तंगी के चलते बेची चाय, आईएएस बनने का देखा सपना, टैलेंट के दम पर बने बॉलीवुड स्टार

दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर का शुरुआती सपना आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना था, लेकिन परिवार की आर्थिक तंगी ने उन्हें पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर कर दिया. गुजारे के लिए उन्होंने चाय बेचने और लॉटरी टिकट बेचने जैसे काम भी किए. मजबूरी में उन्होंने थिएटर का रुख किया, जहाँ उनके शानदार अभिनय ने निर्देशक श्याम बेनेगल को प्रभावित किया और उन्हें फिल्म 'मंडी' मिली. 'विक्की डोनर' और 'अंताक्षरी' जैसी सुपरहिट फिल्मों और शोज के जरिए वे घर-घर में मशहूर हुए. अन्नू कपूर की कहानी साबित करती है कि कड़ा संघर्ष ही इंसान को अनमोल हीरा बनाता है.

Continue reading on the app

  Sports

Asia Cup Rising Stars: भारत ने लगातार दूसरी बार फाइनल में बनाई जगह, पाकिस्तान से हो सकती है टक्कर

Women's Asia Cup Rising Stars 2026: महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच खेला गया. इस मैच में भारत ने 6 विकेट से बाजी मारी और फाइनल में एंट्री कर ली. Fri, 20 Feb 2026 10:43:24 +0530

  Videos
See all

क्या है gold-silver में Investment का सही समय? #shorts #gold #silver #aajtak #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T06:05:58+00:00

Etah Water Pipeline Burst: एटा में टंकी का पाइप फटा, देखते ही देखते पार्क बन गया तालाब #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T06:09:03+00:00

Gaza Peace Council: गाजा में शांति के लिए 5 देशों की सेना होगी तैनात #shortsviral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T06:05:59+00:00

Breaking News: Himachal में एंट्री फीस ढाई गुना बढ़ी, Shimla पहुंचने के लिए देना होगा एक्स्ट्रा पैसा #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T06:11:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers