Responsive Scrollable Menu

सुपर-8 टीमों के खिलाफ भारत का टी-20 प्रदर्शन:वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप में भारी पड़ा, साउथ अफ्रीका को पिछला फाइनल हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के बाद 8 टीमें सेकेंड राउंड में पहुंच चुकी हैं। यहां 4-4 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया। टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के ग्रुप में रखा है। विंडीज को छोड़कर बाकी दोनों टीमों के खिलाफ भारत का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड अच्छा है। सुपर-8 स्टेज की तीनों टीमों के खिलाफ भारत का प्रदर्शन... 1. साउथ अफ्रीका को पिछला फाइनल हराया सुपर-8 स्टेज में टीम इंडिया का पहला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से होना है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा। पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से दोनों टीमों ने 8 टी-20 खेले, 6 में भारत और महज 2 में साउथ अफ्रीका को जीत मिली। टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमें 7 बार भिड़ीं, 5 में भारत और 2 में ही साउथ अफ्रीका जीत सका। टीम इंडिया ने 2014 के सेमीफाइनल और 2024 के फाइनल में प्रोटियाज टीम को ही हराया था। ओवरऑल टी-20 में भी भारत ने साउथ अफ्रीका को 60% मैच हराए हैं। 2. जिम्बाब्वे ने चैंपियन बनने के बाद हराया टीम इंडिया का दूसरा मैच 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में मुकाबला शाम 7 बजे से ही शुरू होगा। 29 जून 2024 को टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर ही गई। जहां होम टीम ने पहले ही मुकाबले में भारत को 102 रन पर समेटकर 13 रन से मुकाबला जीत लिया। हालांकि, सीरीज 4-1 से भारत के नाम रही। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें इकलौती बार 2022 में भिड़ी थीं। मेलबर्न में पहले बैटिंग करते हुए भारत ने सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल की फिफ्टी के सहारे 186 रन बना दिए। जवाब में जिम्बाब्वे 115 रन ही बना सका। ओवरऑल दोनों टीमों के बीच 13 टी-20 हुए, महज 3 में जिम्बाब्वे को जीत मिल सकी। 3. वेस्टइंडीज 2016 का सेमीफाइनल हरा चुका टीम इंडिया का आखिरी सुपर-8 मैच 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में यह मुकाबला भी शाम 7 बजे से खेला जाएगा। पिछले वर्ल्ड कप के बाद से दोनों टीमें एक बार भी नहीं भिड़ीं, दोनों टीमें 2024 के ICC टूर्नामेंट में भी आमने-सामने नहीं हो सकी थीं। भारत ने वेस्टइंडीज को ओवरऑल 63% टी-20 मैच हराए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का पलड़ा ही भारी रहा। ICC टूर्नामेंट में दोनों टीमें 2009 में पहली बार भिड़ी थीं, तब लॉर्ड्स में भारत 7 विकेट से हार गया। 2010 में भी विंडीज 14 रन से जीता। भारत को इकलौती जीत 2014 में मिली, तब टीम 7 विकेट से जीती थी। दोनों टीमें 2016 में मुंबई के मैदान पर सेमीफाइनल में भी आमने-सामने हुईं। भारत ने विराट कोहली के 89 रन की मदद से 192 रन बनाए, विंडीज ने 2 गेंदें बाकी रहते हुए 7 विकेट से मुकाबला जीता और भारत को बाहर कर दिया। सभी टेबल टॉपर भारत के ग्रुप में सुपर-8 से पहले ग्रुप स्टेज में 20 टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा गया। भारत ग्रुप-ए में सभी मैच जीतकर टॉप पर रहा। टीम इंडिया के सुपर-8 ग्रुप में शामिल जिम्बाब्वे ग्रुप-बी, वेस्टइंडीज ग्रुप-सी और साउथ अफ्रीका ग्रुप-डी में सभी मैच जीतकर नंबर-1 पर रहा। यानी टीम इंडिया के ग्रुप-1 में सभी अजेय टीमें हैं। दूसरी ओर ग्रुप-2 में शामिल श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में 1-1 हार जरूर मिली। ईशान भारत के टॉप रन स्कोरर इस टी-20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 176 रन बनाए हैं। वे पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। उनके बाद सूर्यकुमार यादव ने 162 रन बनाए हैं, जिन्होंने अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में 84 रन की मैच विनिंग पारी खेली थी। चक्रवर्ती टीम इंडिया के टॉप विकेट टेकर टूर्नामेंट में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 9 विकेट लिए हैं। उन्होंने महज 5.16 की इकोनॉमी से रन खर्च किए, वे ICC की टी-20 बॉलर्स रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज भी हैं। उनके बाद अक्षर पटेल ने 6 और हार्दिक पंड्या ने 5 विकेट लिए हैं। ------------------------------------ क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

Continue reading on the app

AUS vs OMA मुकाबला आज:2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से बाहर, ओमान भी सुपर-8 में नहीं पहुंच सकी

टी-20 वर्ल्ड कप का आखिरी लीग स्टेज मैच आज ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला जाएगा। 40वां मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। टॅास शाम 6.30 बजे होगा। टीमों का मौजूदा फॉर्म छह वनडे और एक टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीत चुकी ऑस्ट्रेलिया इस बार ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच बारिश से रद्द होने के बाद जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंच गया और ऑस्ट्रेलिया का सफर खत्म हो गया। 2021 की टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम 2009 के बाद पहली बार ग्रुप स्टेज से बाहर हुई है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक तीन में से सिर्फ एक मैच जीता है, जो आयरलैंड के खिलाफ 67 रन की जीत थी। हालांकि ओमान के खिलाफ वह मजबूत दावेदार मानी जा रही है। दूसरी ओर, ओमान का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है। टीम अपने तीनों ग्रुप मैच बड़े अंतर से हार चुकी है। अब जतिंदर सिंह और सुफयान महमूद जैसे खिलाड़ी आखिरी मैच में अच्छा प्रदर्शन कर प्रभाव छोड़ना चाहेंगे। मैट रेनशॉ ऑस्ट्रेलिया के टॅाप स्कोरर ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ ने वर्ल्ड कप में 102 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट 65 रन रहा। गेंदबाजी में नाथन एलिस 4 विकेट लेकर टॅाप बॅालर हैं। आमिर कलीम ओमान के लिए टॅाप रन स्कोरर 2026 के वर्ल्ड कप में आमिर कलीम ने ओमान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे 3 मुकाबलों में 61 रन बनाए। तेज गेंदबाज शकील अहमद 3 विकेट लेकर टॅाप बॅालर हैं। पिच रिपोर्ट पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रहती है। यहां नई गेंद से शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिलती है, लेकिन जैसे ही गेंद अपनी चमक खो देती है, मिडिल ओवर्स में स्पिनरों को काफी फायदा मिलने लगता है। हालांकि, अगर कोई बल्लेबाज शुरुआत में टिक जाए तो वह बड़ी पारी भी खेल सकता है। इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम अगर 170 रन तक पहुंच जाती है, तो उसे अच्छा स्कोर माना जाता है। वेदर कंडीशन कैंडी में शुक्रवार को मौसम बादलों से घिरा रहने की संभावना है। हल्की बारिश या रुक-रुक कर बौछारें पड़ सकती हैं। टेम्परेचर 25 से 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, कूपर कॉनोली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा। ओमान: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, आशीष ओडेदरा, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), नदीम खान, सुफियान महमूद, शाह फैजल, शकील अहमद। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं। ----------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

Continue reading on the app

  Sports

विराट-शिवम और तिलक के छक्कों ने बर्बाद किया हारिस रऊफ का करियर, कहे जाते थे रावलपिंडी का रॉकेट

विराट कोहली ने हारिस रऊफ को पीटने की शुरुआत जो 2022 वर्ल्डकप में की थी, उसको एशिया कप फाइनल में तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने आगे बढ़ाया. अब रावलपिंडी के रॉकेट की हालत ऐसी है कि वह इस बार टीम में ही नहीं चुने गए. Fri, 20 Feb 2026 12:30:53 +0530

  Videos
See all

Etah Water Pipeline Burst: एटा में टंकी का पाइप फटा, देखते ही देखते पार्क बन गया तालाब #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T06:09:03+00:00

Patna में दिनदहाड़े गोलियों की गूंज! रिटायर्ड फौजी की सरेआम हत्या, मचा हड़कंप #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T06:08:06+00:00

Breaking News: Himachal में एंट्री फीस ढाई गुना बढ़ी, Shimla पहुंचने के लिए देना होगा एक्स्ट्रा पैसा #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T06:11:30+00:00

Gaza Peace Council: गाजा में शांति के लिए 5 देशों की सेना होगी तैनात #shortsviral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T06:05:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers