Responsive Scrollable Menu

रिलीज से पहले ‘जेलर 2’ की धूम, रजनीकांत की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों

रजनीकांत एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिनकी फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। जेलर 2 उनकी इस साल रिलीज होने वाली सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है। हालांकि, अपनी रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई करना शुरू कर दी है।

फिल्म को लेकर दर्शकों में इतना उत्साह है कि इसकी एडवांस बुकिंग पहले से ही शुरू कर दी गई है। बुकिंग शुरू हुए कुछ ही समय हुआ है कि इसने धूम मचाना शुरू कर दी है। फिल्म का प्री सेल्स कलेक्शन देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह बॉक्स ऑफिस पर छाने वाली है। चलिए जान लेते हैं कि इसने कितनी कमाई की है।

जेलर 2 का एडवांस बुकिंग कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 20 लाख रुपए के टिकट बेच दिए हैं। पहले दिन इसके 10 लाख टिकट बिके थे। इस तरह से फिल्म नहीं ओपनिंग के लिए 22 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन अभी से कर लिया है। इस कलेक्शन के हिसाब से इस बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिल सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्लॉक की गई सीटों के साथ फिल्म का कलेक्शन 22.21 करोड रुपए पहुंच चुका है। बिना ब्लॉक की गई सीटों के साथ  कलेक्शन 19.17 करोड रुपए है। इस कलेक्शन को देखकर ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहले वीकेंड के दौरान यह बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का आंकड़ा पार कर सकती है।

 

कैसा था पहले हिस्से का कलेक्शन

फिल्म के पहले हिस्से के कलेक्शन की बात करें तो इसने भारत में 348.55 करोड रुपए कमाए थे। इसकी वर्ल्ड वाइड कमाई 604.50 रुपए थी। जेलर 2 से मेकर्स को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। पहले दिन इस बॉक्स ऑफिस पर किस तरह का रिस्पांस मिलता है यह देखने वाली बात होगी।

ये सितारे आएंगे नजर

फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें रजनीकांत के साथ योगी बाबू, राम्या कृष्णन, ऋत्विक, मिरना, एस जे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, अन्ना राजन, जतिन सरना और सूरज जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में जैकी श्रॉफ, विजय सेतुपति, शिव राजकुमार, मोहनलाल और ऋतिक रोशन का कैमियो भी देखने को मिलेगा।

Continue reading on the app

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Video: न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने किस भारतीय बल्लेबाज को बताया टी-20 सीरीज का बड़ा खतरा

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने किस भारतीय बल्लेबाज को बताया टी-20 सीरीज का बड़ा खतरा Wed, 21 Oct 2026 15:44:01 +0530

  Videos
See all

Cockroach Janta Party-Congress पर Giriraj Singh ने तगड़ा बयान #ashutoshranka #sauravdas #yt #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T10:12:25+00:00

Saurav Das- Ashutosh Ranka पर BJP का हमला- 'ये लोग देश में फूट डालना चाहते हैं' | Sudhanshu Trivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T10:15:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers