दशहरे पर इंदौर में कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन, रावण के पुतले पर लगाया ज्ञानेश कुमार का चेहरा, फिर किया दहन
एक तरफ देशभर में असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक के रूप में दशहरा मनाया जा रहा है और विभिन्न जगहों पर रावण के पुतले का दहन किया जा रहा है। वहीं, कुछ स्थानों पर कांग्रेस की ओर से रावण के पुतले पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के चेहरे वाला पोस्टर लगाकर विरोध जताया जा रहा है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के इंदौर में भी दशहरे पर ज्ञानेश कुमार के चेहरे वाला रावण का पुतला दहन कर कांग्रेस ने अपना विरोध दर्ज कराया।
बता दें कि देश में वोट चोरी और एसआईआर को लेकर सियासी विवाद अभी थमा नहीं है। दशहरे के बीच विपक्षी पार्टियां वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे को लेकर भाजपा और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साध रही है एवं ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है।
इसी कड़ी में.. इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी और मध्यप्रदेश राजीव विकास केंद्र की ओर से विजयादशमी के अवसर पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के चेहरे वाला रावण का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने वोट चोरी और लोकतंत्र की हत्या के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
मुख्य चुनाव आयुक्त पर भाजपा को चुनावी लाभ पहुंचाने का आरोप
इस दौरान देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सत्ता पक्ष के साथ मिलकर भाजपा को चुनावी लाभ पहुंचाने के गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी के जरिए लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। यादव ने कहा कि विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसी संदेश के तहत बुराई के प्रतीक रावण के स्थान पर ज्ञानेश कुमार के चेहरे वाला पुतला बनाकर दहन किया गया।
देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव और स्वतंत्र चुनाव आयोग बेहद जरूरी हैं। यदि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं, तो उनका जवाब देना और जनता का विश्वास बनाए रखना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। वहीं, इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारियों के साथ आम नागरिकों की भी उपस्थिति देखी गई।
देवेंद्र सिंह यादव-
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
‘Malang’ गाने पर लड़की ने किया गजब का डांस, शानदार स्टेप्स देखकर लोग हुए फैन!
सोशल मीडिया पर डांस वीडियो लोगों का ध्यान खींचने का एक शानदार जरिया बन चुके हैं. कभी किसी के अनोखे डांस मूव्स चर्चा में आ जाते हैं, तो कभी लोकप्रिय गानों पर की गई परफॉर्मेंस लोगों को खूब पसंद आती है. ऐसा ही एक डांस वीडियो ‘Malang’ गाने पर लड़की की शानदार परफॉर्मेंस को लेकर दिलचस्पी पैदा करता है. वीडियो में लड़की गाने की धुन पर डांस करती नजर आ रही है. उसके डांस स्टेप्स और गाने की बीट के साथ तालमेल परफॉर्मेंस को खास बनाते हैं. ‘Malang’ गाना अपनी एनर्जेटिक धुन और आकर्षक म्यूजिक के लिए जाना जाता है, जिस पर डांस करना कलाकारों को अपने स्टेप्स दिखाने का मौका देता है. लड़की का डांस उन लोगों को पसंद आ सकता है, जिन्हें बॉलीवुड गानों पर शानदार परफॉर्मेंस देखना अच्छा लगता है. सोशल मीडिया पर इस तरह की डांस रील्स के जरिए लोग अपने टैलेंट को सामने लाते हैं और लोकप्रिय गानों को नए अंदाज में पेश करते हैं. लड़की की यह परफॉर्मेंस भी अपने डांस स्टेप्स और अंदाज की वजह से देखने लायक है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18




