ZIM vs SL: श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप में पहली बार जिम्बाब्वे ने किया ये कारनामा, कोलंबो में हराकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
Zimbabwe Cricket Team: सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वो कारनामा कर दिखाया है, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. किसी ने नहीं सोचा होगा कि ऑस्ट्रेलिया की ग्रुप से जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 के लिए क्वलीफाई कर लेगी. जिम्बाब्वे की टीम ने ना सिर्फ सुपर-8 में ही जगह बनाई है बल्कि प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए ग्रुप स्टेज को खत्म किया. जिम्बाब्वे ने ग्रुप स्टेज में ओमान, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराया. जबकि आयरलैंड के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. श्रीलंका को हराकर जिम्बाब्वे ने इतिहास रच दिया है.
श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की पहली जीत
19 फरवरी को खेले गए इस मैच में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया. बता दें कि लिमिटेड ओवर्स यानी वनडे और टी20 दोनों वर्ल्ड कप के इतिहास में श्रीलंका के खिलाफ जिम्बाब्वे की ये पहली जीत है. टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में फुल मेंबर्स टीम के खिलाफ जिम्बाब्वे की ये पांचवी जीत है. जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप में 2 बार ऑस्ट्रेलिया को हराया है. जबकि आयरलैंड और पाकिस्तान को 1-1 बार माच दिया है. अब श्रीलंका को हराया है.
जिम्बाब्वे ने कोलंबो में किया दूसरा सबसे सफल रन चेज
कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका के खिलाफ 178 रनों का रन चेज दिया. यह प्रेमदास स्टेडियम में सबसे सफल दूसरा रन चेज है. इस मैदान पर सबसे सफल रन चेज का रिकॉर्ड बांग्लादेश के नाम दर्ज है. बांग्लादेश ने साल 2018 में निदहास ट्रॉफी में 215 रनों का स्कोर चेज किया था. वहीं टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में जिम्बाब्वे का यह दूसरा सबसे सफल रन चेज है. इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में ये दूसरा सबसे सफल रन चेज है. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2014 में इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ 190 रनों का स्कोर चेज किया था.
ब्रायन बेनेट ने जिम्बाब्वे के लिए किया कमाल
जिम्बाब्वे के स्टार ओपनर ब्रायन बेनेट ने भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ब्रायन बेनेट ग्रुप स्टेज के एक भी मैच में आउट नहीं हुए हैं. ओमान के खिलाफ उन्होंने नाबाद 48 रन बनाए थे. जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 64 रन और श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 63 बनाए. ब्रायन बेनेट ने इसी के साथ जिम्बाब्वे के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा फिफ्फी प्लस बनाने के मामले में सीन विलियम्स की बराबरी कर ली है. वहीं 17 बार फिफ्फी प्लस स्कोर के साथ कप्तान सिकंदर रजा पहले नंबर पर हैं.
रमजान पर इस राज्य में सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को दी राहत, कार्यालय से 1 घंटे पहले मिलेगी छुट्टी
Chhattisgarh News: इस्लाम धर्म के पवित्र महीने रमजान की शुरुआत के साथ ही देश के कई राज्यों में मुस्लिम कर्मचारियों को विशेष राहत दी गई है. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य के सभी शासकीय मुस्लिम अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय समय से एक घंटा पहले जाने की अनुमति दी है. सरकार के इस फैसले को सामाजिक सौहार्द बढ़ाने वाला कदम बताया जा रहा है.
भाईचारे का संदेश देता है ये निर्णय
इस संबंध में डॉ. सलीम राज ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी धर्मों और समाज की आस्था का सम्मान कर रही है. उनका कहना है कि यह निर्णय धार्मिक भावनाओं के प्रति संवेदनशीलता और भाईचारे का संदेश देता है. रमजान के दौरान रोजा रखने वाले लोग दिनभर भूखे-प्यासे रहते हैं और शाम को इफ्तार व नमाज की तैयारी में समय लगता है, ऐसे में यह राहत उनके लिए मददगार साबित होगी.
तेलंगाना सरकार भी दे चुकी है राहत
इससे पहले तेलंगाना सरकार ने भी मुस्लिम कर्मचारियों को बड़ी राहत दी थी. आदेश के मुताबिक राज्य के मुस्लिम सरकारी कर्मचारी, शिक्षक, कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्सिंग स्टाफ, साथ ही बोर्ड और निगमों में कार्यरत कर्मचारी रमजान के दौरान रोज एक घंटा पहले कार्यालय या स्कूल से जा सकेंगे. यानी वे सामान्य समय के बजाय शाम 4 बजे घर लौट सकेंगे. हालांकि, आपात स्थिति या जरूरी काम होने पर कर्मचारियों को सामान्य समय तक रुकना होगा.
आंध्र प्रदेश में भी उठाया यही कदम
इसी तरह आंध्र प्रदेश सरकार ने भी मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटे पहले छुट्टी देने का आदेश जारी किया है. यह सुविधा 18 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक लागू रहेगी. इसमें सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, अनुबंध और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को शामिल किया गया है. हालांकि, आंध्र प्रदेश में इस फैसले को लेकर कुछ स्थानों पर विरोध भी देखने को मिला, लेकिन बड़ी संख्या में लोगों ने इसे धार्मिक सहूलियत देने वाला सकारात्मक कदम बताया है.
कुल मिलाकर, रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को राहत देने के इन फैसलों को धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता के नजरिए से अहम माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: 'रमजान के महीने में बंद हों शराब की दुकानें', AIMIM नेता जमई ने दिल्ली सरकार की मांग; सावन को लेकर कही ये बात
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















