Responsive Scrollable Menu

पूछा अकाउंट नंबर और काट दिया चेक.... बिहार में जब अग्निकांड के पीड़ितों की मदद करने पहुंचे पप्पू यादव

पप्पू यादव ने सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों (MLA-MLC) पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, "जो काम सरकार को करना चाहिए था, वह हम कर रहे हैं. सीमांचल और कोसी मेरी जिंदगी है, यहां के लोगों ने मुझे बड़ा किया है, इसलिए बेटे का फर्ज निभा रहा हूं." 

Continue reading on the app

शिवाजी जयंती पर ‘राजा शिवाजी’ का पहला पोस्टर जारी:रितेश देशमुख ने संभाली शिवाजी महाराज की भूमिका और डायरेक्शन, 1 मई 2026 को रिलीज

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के मौके पर ऐतिहासिक सिनेमा प्रेमियों के लिए बड़ी घोषणा हुई है। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पहला पोस्टर गुरुवार को जारी कर दिया गया। फिल्म का निर्देशन और मुख्य भूमिका रितेश विलासराव देशमुख निभा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए इसे शिवाजी जयंती को समर्पित बताया। पोस्टर में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रभावशाली अवतार में नजर आ रहे हैं। साइड प्रोफाइल में दिखाई दे रहे महाराज के हाथ में तलवार है, कंधों पर कवच और चेहरे पर दृढ़ संकल्प साफ झलकता है। मेकर्स ने विजुअल ट्रीटमेंट को भव्य और गंभीर रखा है, जो स्वराज्य की स्थापना से पहले के संघर्ष और शांति दोनों का संकेत देता है। ‘राजा शिवाजी’ को पैन-इंडिया स्तर पर बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है। यह फिल्म मराठी और हिंदी, दोनों भाषाओं में रिलीज होगी। संगीत की जिम्मेदारी मशहूर जोड़ी अजय-अतुल ने संभाली है, जबकि सिनेमैटोग्राफी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संतोष सिवन कर रहे हैं। मेकर्स का दावा है कि फिल्म तकनीक और विजुअल स्केल के लिहाज से भव्य अनुभव देगी। कहानी सिर्फ एक योद्धा राजा की नहीं, बल्कि उस बेटे की है जिसने स्वराज्य का संकल्प लिया और बड़ी शक्तियों के सामने झुकने के बजाय संघर्ष का रास्ता चुना। फिल्म में शिवाजी महाराज के जीवन, उनके साहस, रणनीति और राष्ट्रगौरव की भावना को सिनेमाई अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म को ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 1 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।मेकर्स का कहना है कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय इतिहास को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने की कोशिश है। पोस्टर रिलीज के साथ ही दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है और अब सभी को टीजर का इंतजार है।

Continue reading on the app

  Sports

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का वो 'अजेय' योद्धा, जिसे आउट करना बन गया है टेढ़ी खीर! बिना छक्का मारे बना चुका है 175 रन

Brian Bennet yet to dismissed: 3 मैच, 3 पारियां और 175 रन लेकिन सबसे 'मसालेदार' और चौंकाने वाली बात यह है कि बेनेट इस टूर्नामेंट में अब तक एक बार भी आउट नहीं हुए हैं। विपक्षी गेंदबाजों के लिए वह एक ऐसी पहेली बन गए हैं, जिसका हल फिलहाल किसी के पास नहीं है. यानि वो इस टूर्नामेंट में अजेय है औऔर अब वो भारतीय गेंदबाजों के लिए भी बड़ी चुनौती बनने वाले है.  Fri, 20 Feb 2026 13:31:51 +0530

  Videos
See all

पिता पुत्र का रिश्ता अस्पताल की चार दीवारों में | #viralvideo #sohailkhan #saleemkhan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T08:15:59+00:00

Live : Delhi में Rekha Gupta सरकार के एक साल, पेश किया रिपोर्ट कार्ड | CM Rekha Gupta #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T08:14:30+00:00

Dwarka Accident: Sahil केस में बहुत बड़ा खुलासा | #viralvideo #hitandrun #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T08:15:10+00:00

CM Rekha Attack on Kejriwal:'पहले की सरकार सिर्फ शोर मचाती थी' #shorts #shortsvideo #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T08:13:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers