Pushpa Impossible में एंट्री ले रही यह 24 साल की हीरोइन कौन? 7 PHOTO के साथ जानिए सबकुछ
Pushpa Impossible new actress: टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में शामिल 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में नई और धमाकेदार एंट्री होने वाली है। इस एंट्री के साथ करुना पांडे स्टारर इस शो में बड़ा ट्विस्ट आ सकता है। जानिए शो में एंटर होने वाली इस नई एक्ट्रेस के बारे में.…
AFG vs CAN: शतक से सिर्फ 5 रन दूर रह गए इब्राहिम जादरान, चेन्नई में अफगानिस्तान ने कनाडा को दिया 201 रनों का लक्ष्य
AFG vs CAN: अफगानिस्तान और कनाडा के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 39वां मैच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. कनाडा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 4 विकेट पर 200 रनों का स्कोर खड़ा किया है. अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज इब्राहिम जादरान शतक से सिर्फ 5 रन दूर रह गए.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत ठीक-ठाक रही थी, लेकिन फिर जसकरन सिंह ने एक ही ओवर में 47 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान को 2 झटके दिए. 6वें ओवर की तीसरी गेंद पर जसकरन सिंह ने रहमानुल्लाह गुरबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया. रहमानुल्लाह गुरबाज 20 गेंदों पर 5 चौके की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर गुलबदीन नायब को अपना शिकार बनाया. गुलबदीन नायब सिर्फ एक रन बनाकर चलते बने.
इसके बाद इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल के बीच तीसरे विकेट के लिए शानदार साझेदारी हो रही थी, तभी जसकरन सिंह ने अफगानिस्तान को तीसरा झटका दिया. उन्होंने सेदिकुल्लाह को पवेलियन भेजा. सेदिकुल्लाह 32 गेंद पर 44 रन बनाए. वहीं अजमतुल्लाह उमरजई 13 रन बनाकर आउट हुए.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
कनाडा की प्लेइंग 11: युवराज सामरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकर, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), साद बिन जफर, दिलोन हेलीगर, जसकरन सिंह, कलीम सना, अंश पटेल.
अफगानिस्तान की प्लेइंग 11: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी, अब्दुल्ला अहमदजई.
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: सुपर-8 में भारत का सबसे बड़ा सिरदर्द बन सकता है जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका को रौंदा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation



















